Homeछत्तीसगढ़जंतर-मंतर पर प्रदर्शनकारियों का पथराव, लाठीचार्ज:पुलिसकर्मियों के सिर फूटे;

जंतर-मंतर पर प्रदर्शनकारियों का पथराव, लाठीचार्ज:पुलिसकर्मियों के सिर फूटे;

दिल्ली के जंतर-मंतर पर LIC बिल्डिंग के पास शनिवार दोपहर 1:30 बजे प्रदर्शनकारियों ने पुलिस पर पथराव किया और गाड़ियों में तोड़फोड़ की।इसके बाद पुलिस ने लाठीचार्ज किया और आंसू गैस के गोले भी दागे। इस झड़प में कई पुलिसकर्मियों को चोटें आईं है। कुछ प्रदर्शनकारियों के घायल होने की खबर है।

इससे पहले 21 जुलाई की रात को संसद मार्ग पर और 20 जुलाई को CJP के संसद मार्च के दौरान लाठीचार्ज हुआ था। इसमें 100 से ज्यादा प्रदर्शनकारी और पुलिस के जवान जख्मी हुए थे।इस बीच कॉकरोच जनता पार्टी ने कहा कि अगर धर्मेंद्र प्रधान इस्तीफा नहीं देते तो सरकार से बातचीत का कोई मतलब नहीं है

दोनों के बीच दोपहर 3:30 बजे तीसरी बैठक हो सकती है। इसमें सरकार धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर अपना रुख बताएगी।

जंतर-मंतर पर पुलिस से झड़प के दौरान प्रदर्शनकारियों ने बैरिकेड्स तोड़ दिए। पुलिस के इस लाठीचार्ज में कई प्रदर्शनकारियों के भी घायल होने की खबर है।
कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) ने दिल्ली पुलिस से मांग की है कि वह नागरिकों को गैर-कानूनी तरीके से हिरासत में लेना, डराना-धमकाना और जंतर-मंतर पहुंचने से रोकना तुरंत बंद करे। पार्टी ने पुलिस से जंतर-मंतर के आसपास डर और घेराबंदी का माहौल बनाने से बाज आने की भी अपील की है।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments