Homeशिक्षाछत्तीसगढ़ में ऑनलाइन सट्टा केस ,ASI समेत 4 आरोपी कोर्ट में हुए...

छत्तीसगढ़ में ऑनलाइन सट्टा केस ,ASI समेत 4 आरोपी कोर्ट में हुए पेश,कोर्ट ने ED को 6 दिन की दी रिमांड..

छत्तीसगढ़ में ऑनलाइन सट्टा केस में ASI समेत 4 आरोपियों को कोर्ट में पेश किया गया। जहां कोर्ट ने ED को 6 दिन की रिमांड दे दी है। अगली सुनवाई 29 अगस्त को होगी।

सट्टा कारोबारी से जुड़े लोगों को गिरफ्तार कर बुधवार को रायपुर जिला कोर्ट में पेश किया गया था। जिनमें ASI चंद्रभूषण वर्मा, सतीश चंद्राकर, कारोबारी अनिल दामानी और सुनील दामानी को आरोपी बनाया गया है। सभी आरोपियों को मंगलवार को पूछताछ के लिए ED ने हिरासत में लिया था।

मामले में वकील, पुलिस, ट्रांसपोर्टर, सीए और जमीन कारोबारियों को शिकंजे में लिया गया है। ASI को ED ने बीजापुर से हिरासत में लिया था।

दूसरी तरफ भिलाई के सटोरिए ट्रांसपोर्टर सतनाम, मो. सद्दाम सहित सन्नी, सरबजीत के रिश्तेदार को भी ईडी ने गिरफ्त में लिया है। ईडी ने यहां दो दिन पहले छापेमारी की थी। ऑनलाइन सट्टा एप के जरिए अरबों के हवाला कारोबार और मनी लॉन्ड्रिंग की आशंका ED ने जताई है।

ऑनलाइन सट्टा कारोबार से जुड़े लोगों के यहां ED ने छापेमार कार्रवाई की थी। इनमें स्वर्णभूमि निवासी वकील पीयूष भाटिया,अशोका रतन में रहने वाले सराफा कारोबारी अनिल दमानी और सुनील दमानी के निवास पर ED की रेड पड़ी थी। इसके अलावा पीयूष भाटिया के सीए अवंति विहार निवासी हर्षल सदवानी के घर छापेमारी की गई थी।

RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments