जिम्मेदारी को पूरी निष्ठा से निभाकर किसानों और समाज के हित में करूंगा कार्य : महेंद्र साहू
तिल्दा-नेवरा -छत्तीसगढ़ प्रदेश साहू संघ ने समाज के युवा समाजसेवी एवं जिला पंचायत सभापति शैल साहू के प्रतिनिधि महेंद्र साहू को किसान विभाग का प्रदेश उपाध्यक्ष मनोनीत किया है। यह नियुक्ति प्रदेश साहू संघ के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. निरेंद्र साहू द्वारा की गई।
नियुक्ति की घोषणा के बाद साहू समाज में हर्ष का माहौल है। समाज के पदाधिकारियों एवं वरिष्ठजनों ने महेंद्र साहू को शुभकामनाएं देते हुए विश्वास जताया कि उनके नेतृत्व में किसान विभाग को नई दिशा और मजबूती मिलेगी तथा समाज के संगठनात्मक विस्तार के साथ किसानों की समस्याओं के समाधान के लिए प्रभावी पहल होगी।
नवनियुक्त प्रदेश उपाध्यक्ष महेंद्र साहू ने कहा कि “प्रदेश साहू संघ ने मुझ पर जो विश्वास व्यक्त करते हुए यह महत्वपूर्ण दायित्व सौंपा है, उसके लिए मैं संगठन के शीर्ष नेतृत्व एवं समस्त समाज का हृदय से आभार व्यक्त करता हूं। मेरा प्रयास रहेगा कि किसानों की समस्याओं को संगठन के माध्यम से प्रभावी ढंग से शासन-प्रशासन तक पहुंचाया जाए तथा समाज के युवाओं को संगठन से जोड़कर सेवा, शिक्षा, सामाजिक एकता और आत्मनिर्भरता की दिशा में सार्थक कार्य किए जाएं। साहू समाज की गौरवशाली परंपरा, सामाजिक समरसता और जनसेवा की भावना को आगे बढ़ाते हुए संगठन को और अधिक मजबूत बनाना मेरी प्राथमिकता होगी। सभी वरिष्ठजनों के मार्गदर्शन और समाज के सहयोग से मैं इस जिम्मेदारी का पूरी निष्ठा, ईमानदारी और समर्पण के साथ निर्वहन करूंगा।”
श्री साहूमनोनयन पर प्रदेश उपाध्यक्ष सत्यप्रकाश साहू, महिला प्रदेश उपाध्यक्ष साधना साहू, संयुक्त सचिव प्रदीप साहू, युवा प्रकोष्ठ के शशिकांत साहू, किसान विभाग के प्रदेश उपाध्यक्ष छोवाराम साहू, रायपुर ग्रामीण जिला अध्यक्ष हीरामन साहू, पूर्व जिला अध्यक्ष नेतराम साहू, पूर्व जिला अध्यक्ष देवनाथ साहू, जिला उपाध्यक्ष पोषण साहू, बुडेरा परिक्षेत्र अध्यक्ष योगेश साहू, संयुक्त सचिव नीलकंठ साहू, तिल्दा तहसील अध्यक्ष मनीराम साहू, लखना परिक्षेत्र अध्यक्ष संतोष साहू, किरना परिक्षेत्र अध्यक्ष पवन साहू, तिल्दा शहर अध्यक्ष मनोहर साहू, जनक साहू, रायखेड़ा परिक्षेत्र के झब्बूलाल साहू, जिला पंचायत प्रतिनिधि महेंद्र जेठी, सुरेंद्र साहू, कृष्णा साहू, भुवन साहू, ज्योतिष प्रकाश साहू, प्रदेश मीडिया प्रभारी मनोज साहू, मोहन साहू, दासजी साहू, डॉ. एल.पी. साहू, सनी साहू, राजू साहू, मनहरण साहू, पूर्व जनपद सदस्य चिमन साहू, कान्हा साहू, उत्तम साहू, डॉ. जगराखन साहू, संदीप साहू, चंद्रिका साहू सहित बड़ी संख्या में समाजजनों ने बधाई एवं शुभकामनाएं प्रेषित कीं।

