Homeछत्तीसगढ़चलती ट्रेन में चढ़ना पड़ा भारी, युवक के दोनों पैर कटकर हुए...

चलती ट्रेन में चढ़ना पड़ा भारी, युवक के दोनों पैर कटकर हुए अलग

जबलपुर। मदन महल रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर-4 पर दर्दनाक हादसा सामने आया है। चलती ट्रेन में चढ़ने के दौरान एक युवक का पैर फिसल गया और वह ट्रेन की चपेट में आ गया। हादसे में युवक के दोनों पैर कटकर अलग हो गए।

बताया जा रहा है कि युवक इलाज कराने के लिए जबलपुर आया था। हादसे के बाद स्टेशन पर अफरा-तफरी मच गई। रेलवे कर्मचारियों और मौजूद लोगों की मदद से घायल युवक को तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उसका इलाज जारी है। घटना के संबंध में रेलवे पुलिस द्वारा आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।

RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments