Homeछत्तीसगढ़गृहमंत्री विजय शर्मा ने अफीम की खेती पर कहा- व्यक्ति चाहे कोई...

गृहमंत्री विजय शर्मा ने अफीम की खेती पर कहा- व्यक्ति चाहे कोई भी हो, राज कानून का ही चलेगा’

रायपुर-छत्तीसगढ़ इन दिनों अफीम की खेती को लेकर बेहद सुर्खियों में बना हुआ है। प्रदेश के अलग-अलग हिस्सों से लगातार अफीम की खेती किए जाने का मामला सामने आ रहा है।साथ ही प्रशासन लगातार इसपर कार्रवाई भी कर रही है अब इस मामले को लेकर गृहमंत्री विजय शर्मा  का बड़ा बयान सामने आया है। उन्होंने कहा कि यह पता लगाया जाएगा कि प्रदेश में यह गतिविधि कब से चल रही है और इसके पीछे कौन लोग शामिल हैं।

मंत्री शर्मा ने कहा कि प्रदेश में कब से यह चल रहा है, इसको निकालना है। इंटीग्रेटेड रूप से सोचा जाएगा कौन कहा से खेती करा रहा था, अगर कोई गैंग इसके पीछे है तो उसे नस्तानाबूत किया जाएगा। व्यक्ति चाहे कोई भी हो, राज कानून का ही चलेगा।

बता दें कि दुर्ग, बलरामपुर के बाद हालही में प्रशासन ने रायगढ़ जिले में अफीम की खेती का भंडाफोड़ किया है। जिले में अपराध एवं गैरकानूनी गतिविधियों पर प्रभावी नियंत्रण के लिए चलाए जा रहे ड्रोन सर्वे अभियान के तहत जिला प्रशासन को उल्लेखनीय सफलता प्राप्त हुई है। लैलूंगा विकासखंड के ग्राम नवीन घटगांव में अवैध अफ़ीम की खेती का खुलासा करते हुए प्रशासन ने तत्वरित कार्रवाई कर दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments