Homeछत्तीसगढ़गुरु घासीदास बाबा के मंदिर में धार्मिक प्रतीकों का अपमान.. पुलिस अपराध...

गुरु घासीदास बाबा के मंदिर में धार्मिक प्रतीकों का अपमान.. पुलिस अपराध किया दर्ज 

तिल्दा नेवरा

तिलदा नेवरा के पास के ग्राम भिमोरी में गुरु घासीदास बाबा के मंदिर में सामाजिक तत्वों के द्वारा धार्मिक प्रतीकों का अपमान किया जाने को लेकर  सतनामी समाज भारी आक्रोश है ..इस मामले में पुलिस ने शनिवार को भीम आर्मी  भारत एकता मिशन के द्वारा की गई शिकायत पर अपराध दर्ज कर लिया है.

भीम आर्मी एकता मिशन ने आरोपियों को तत्काल गिरफ्तार करने की मांग को लेकर 26 दिसंबर को शांतिपूर्वक नेवरा  थाना घेराव का ऐलान करते हुए एक लिखित ज्ञापन एसडीएम तिलदा  को सौपा गया है ..बताया जाता है कि मंदिर में कुछ सामाजिक तत्वों के द्वारा गाव के गुरु घासीदास बाबा जी के मंदिर में आस्था से जुड़ी धार्मिक प्रतीकों का अपमान करना समुदाय के लिए गहरी ठेस पहुँचाने  वाला है  । जिस पर सतनामी समाज में गहरी नाराजगी और विरोध देखा जा रहा है . भीम आर्मी एकता मिशन ने कहा कि बाबा समता, सत्य और अहिंसा के प्रतीक हैं, और ऐसे कृत्य उनके सिद्धांतों और अनुयायियों के आस्था पर सीधा हमला है,  पुलिस आरोपियों की तलाश में जुट गई है

RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments