Homeछत्तीसगढ़गाली-गलौज से रोकने पर भड़का विवाद, छोटे भाई ने सब्बल से वार...

गाली-गलौज से रोकने पर भड़का विवाद, छोटे भाई ने सब्बल से वार कर बड़े भाई की हत्या

बिलासपुर। सिरगिट्टी थाना क्षेत्र में गाली-गलौज करने से मना करना एक युवक को भारी पड़ गया। विवाद इतना बढ़ गया कि छोटे भाई ने अपने ही बड़े भाई पर सब्बल से हमला कर दिया, जिससे उसकी मौत हो गई। घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई।

बताया जा रहा है कि दोनों भाइयों के बीच गाली-गलौज को लेकर विवाद हुआ था। बड़े भाई ने छोटे भाई को गाली-गलौज करने से मना किया, जिसके बाद विवाद बढ़ गया। आक्रोशित छोटे भाई ने सब्बल से बड़े भाई पर हमला कर दिया। गंभीर चोट लगने के कारण उसकी मौत हो गई।

घटना की सूचना मिलते ही सिरगिट्टी पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू की। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी छोटे भाई को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस घटना के संबंध में आगे की जांच कर रही है।

RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments