छत्तीसगढ़ के दुर्ग में महिला ने घर में घुसकर आरक्षक की पत्नी और उसके 9 साल के बेटे की चाकू मारकर हत्या कर दी, जबकि 2 बेटियां गंभीर रूप से घायल हो गई। एक बेटी ने बाथरूम में छिपकर अपनी जान बचाई। आरोपी ने महिला पर 18 और सो रहे बच्चे पर चाकू से 14 वार किए।
मामला सुपेला थाना क्षेत्र के STF कॉलोनी का है। जानकारी के मुताबिक, मृतिका का नाम रीना यादव है। उनके पति ललितेश यादव STF में आरक्षक हैं और वर्तमान में बीजापुर में पदस्थ हैं। वे 15 दिन की छुट्टी पर दुर्ग आए हुए थे। शनिवार सुबह करीब 8 बजे वे रेलवे स्टेशन रिजर्वेशन कराने गए थे।
पड़ोसियों के अनुसार चर्चा है कि आरक्षक और आरोपी महिला ने शादी कर ली थी। फेसबुक के माध्यम से दोनों के बीच में संपर्क हुआ था। आरक्षक ने ही महिला को दुर्ग में घर लेकर रखवाया था। सुबह 6:30 बजे महिला सामान लेकर आरक्षक के घर पहुंची थी। इसके बाद सुबह 8:00 बजे तक यह पूरी वारदात हुई है।
शुरुआती जानकारी के अनुसार, आरोपी महिला सरोजनी भारद्वाज 25 साल एक दिन पहले भी घर पहुंची थी। उस समय आरक्षक ललितेश यादव ने उसे समझाकर वापस भेज दिया था। आरोपी महिला जांजगीर की रहने वाली बताई जा रही है और दुर्ग में किराए के मकान में रह रही थी।
बताया जा रहा है कि हमले के दौरान मां ने आरोपी महिला का पैर पकड़ और बेटियों को भगाने के लिए कहा। एक बेटी तानिया (11साल किसी तरह बाहर निकलकर पड़ोसियों को सूचना देने में सफल रही, जबकि दूसरी बेटी नैना (12)साल बाथरूम में छिप गई। सूचना मिलने पर पड़ोसी मौके पर पहुंचे और आरोपी महिला को पकड़ लिया। लोगों ने उसके हाथ से चाकू छीनकर पुलिस को सूचना दी।सीएसपी भिलाई, सत्यप्रकाश तिवारी ने बताया कि इलाज के दौरान रीना यादव और बेटे आदित्य यादव की मौत हो गई। आसपास के लोगों की शिकायत पर हत्या और हत्या की कोशिश का मामला दर्ज किया गया है। कल दोपहर को भी आरोपी महिला कॉन्स्टेबल के घर आई थी। पुलिस ने महिला को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।आखिर एक महिला हत्यारिन क्यों बनी पुलिस मामले की जाँच कर रही हैवही पुरे इलाके में सनसनी फैली हुई है ,ऐसे मामला परम प्रसंग बतया जा रहा है ,,लाश को पोस्ट मार्तं के लिए भेजा गया है

