कवर्धा –छत्तीसगढ़ के कवर्धा में भीषण सड़क हादसा हुआ है ,इस सड़क हादसे ने खुशियों को मातम में बदल दिया है।देर रात तेज रफ्तार का कहर ऐसा टूटा कि एक कार बेकाबू होकर पुल से करीब 30 फीट नीचे फोक नदी में जा गिरी…इस भयानक हादसे में कार सवार 4 युवकों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 2 अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए हैं।घटना पांडातराई थाना क्षेत्र की बताई जा रही है…जहां हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई।बताया जा रहा है कि सभी युवक बिरगांव से पंडरिया शादी समारोह में शामिल होने जा रहे थे…लेकिन रास्ते में ही यह सफर उनकी जिंदगी का आखिरी सफर बन गया।
हादसे के तुरंत बाद स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे…उन्होंने किसी तरह घायलों को कार से बाहर निकाला और पुलिस को सूचना दी…इसके बाद पुलिस और एंबुलेंस मौके पर पहुंची और घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया।पुलिस के मुताबिक, दुर्घटनाग्रस्त वाहन को नदी से बाहर निकाल लिया गया है…मृतकों के शवों का पंचनामा कर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है…और पीएम के बाद शव परिजनों को सौंपे जाएंगे।
क्या तेज रफ्तार और लापरवाही अब लगातार लोगों की जान लेती रहेगी?क्या सड़क सुरक्षा सिर्फ कागजों तक ही सीमित है?पांडातराई पुलिस का कहना है कि कार सवार सभी युवक शादी समारोह में शामिल होने के लिए जा रहे थे, तभी गाड़ी हादसे का शिकार हो गई। दुर्घटनाग्रस्त वाहन को नदी से निकाल लिया गया है। मामले की जांच की जा रही है।

