धनु-आज का दिन आपके लिए स्वास्थ्य के लिहाज से कमजोर रहने वाला है। आप किसी नए काम की यदि शुरुआत करना चाहते हैं, तो वह आपके लिए अच्छी रहेगी। आपको किसी संपत्ति संबंधित विवाद में अपनी आंख कान खुले रखने होंगे। आपके कुछ विरोधी आपके खिलाफ कोई षड्यंत्र रच सकते हैं और आपका कोई काम बनते बनते रह सकता है। पारिवारिक संपत्ति का यदि कोई बंटवारा चल रहा है, तो उसमें आप अपने पिताजी से बातचीत अवश्य करेंगे। अविवाहित जातकों के लिए कोई बेहतर रिश्ता आ सकता है।
मकर –आज का दिन आपके लिए सकारात्मक परिणाम लेकर आएगा। आपको किसी विदेश में रह रहे परिजन से कोई निराशाजनक सूचना सुनने को मिल सकती हैं। आप किसी नए वाहन को अपने घर लेकर आ सकते हैं और परिवार में यदि कुछ मतभेद चल रहे थे, तो आपको उन्हें दूर करने की कोशिश करनी पड़ सकती है। आप किसी काम में कोई हानि ना उठाएं। आपके आसपास कुछ नए शत्रु उत्पन्न हो सकते हैं और आप अपने बिजनेस की कुछ योजनाओं पर पूरा फोकस बनाएंगे, तभी वह आपके लिए अच्छा लाभ लेकर आएंगी। भौतिक संसाधनों में वृद्धि होगी।
कुंभ –आज का दिन आपके लिए सोच समझकर कामों को पूरा करने के लिए रहेगा। आपके परिवार में किसी शुभ मांगलिक कार्यक्रम का आयोजन हो सकता है। व्यापार में आपको कोई बड़ा काम सौंपा जा सकता है। आपको किसी विशेष व्यक्ति से मिलने का मौका मिलेगा। आप किसी लंबी दूरी की यात्रा पर जा सकते हैं, जो आपके लिए लाभदायक रहेगी। आपका किसी नए मकान, दुकान और वाहन आदि की खरीदारी की इच्छा पूरी हो सकती है। जीवनसाथी आपसे किसी चीज की फरमाइश कर सकते हैं, जिसे आप पूरी अवश्य करेंगे। आपने यदि पहले किसी को धन उधार दिया था, तो वह आपको वापस मिल सकता है।
मीन-आज का दिन आपके लिए बिजनेस के लिहाज से उतार-चढ़ाव भर रहेगा। आपको कुछ समस्याएं आ सकती हैं, इसलिए आप किसी नए काम की शुरुआत ना करें, नहीं तो उसमें आपको कुछ अवरोध आने के कारण आपको नुकसान होने की भी संभावना है। यदि आपको कोई शारीरिक कष्ट लंबे समय से घेरे हुए हैं, तो उसमें आप डॉक्टरी परामर्श अवश्य लें। जीवनसाथी से आज बेवजह का लड़ाई झगड़ा हो सकता है, इसलिए आपको अपनी वाणी पर नियंत्रण रखने की आवश्यकता है और दूसरे उनकी बातों को समझने की कोशिश करें और आपको कोई बड़ा जोखिम उठाने से बचना होगा।