नसीब ढाबा के पीछे देवारपारा में बिक रही थी देशी शराब, 2,700 रुपये की शराब और बिक्री रकम जब्त
तिल्दा-नेवरा। क्षेत्र में अवैध नशे के कारोबार पर अंकुश लगाने के लिए तिल्दा-नेवरा पुलिस की कार्रवाई जारी है। ऑपरेशन ‘निश्चय’ के तहत पुलिस ने देवारपारा स्थित नसीब ढाबा के पीछे अवैध रूप से देशी शराब बेचने के आरोप में एक महिला को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने महिला के कब्जे से 24 पौवा देशी मदिरा मसाला और शराब बिक्री की रकम जब्त की है। जब्त सामग्री की कुल कीमत 2,700 रुपये बताई गई है।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई थी कि तिल्दा-नेवरा के देवारपारा स्थित नसीब ढाबा के पीछे एक महिला अवैध रूप से बिक्री के लिए देशी शराब रखे हुए है। सूचना पर तिल्दा-नेवरा पुलिस ने मौके पर पहुंचकर कार्रवाई की।
इस दौरान श्रीमती बसंती देवार (40 वर्ष), पति आराना देवार, निवासी देवारपारा, तिल्दा-नेवरा, जिला रायपुर के कब्जे से शेरा कंपनी की देशी मदिरा मसाला के 24 पौवा बरामद किए गए। जब्त शराब की कीमत 2,400 रुपये और बिक्री की रकम 300 रुपये बताई गई है। इस तरह पुलिस ने कुल 2,700 रुपये की सामग्री जब्त की।
मामले में महिला के विरुद्ध धारा 34(1)(ख), आबकारी एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध कर वैधानिक कार्रवाई की गई है।
अवैध शराब के कारोबार पर पुलिस की नजर
ऑपरेशन ‘निश्चय’ के तहत की जा रही कार्रवाई से अवैध शराब और नशीले पदार्थों के कारोबार में संलिप्त लोगों पर पुलिस की सख्ती सामने आई है। पुलिस की इस कार्रवाई को क्षेत्र में अवैध शराब बिक्री पर अंकुश लगाने की दिशा में एक कदम माना जा रहा है।