अंबिकापुर में हुआ हादसा, टक्कर के वक्त एंबुलेंस में नहीं था कोई मरीज
अंबिकापुर में एंबुलेंस और पिकअप वाहन के बीच जोरदार टक्कर हो गई। हादसे में एंबुलेंस का ड्राइवर गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।बताया जा रहा है कि हादसे के दौरान एंबुलेंस में कोई मरीज सवार नहीं था। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दोनों वाहनों को नुकसान पहुंचा।
घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

