Homeछत्तीसगढ़अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर जे.बी. इंटरनेशनल व जे.बी. पब्लिक स्कूल में योग...

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर जे.बी. इंटरनेशनल व जे.बी. पब्लिक स्कूल में योग का उत्साह, विद्यार्थियों ने दिया स्वास्थ्य का संदेश

तिल्दा-नेवरा, अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर जे. बी. एजुकेशनल सोसाइटी के अंतर्गत संचालित जे. बी. इंटरनेशनल स्कूल एवं जे. बी. पब्लिक स्कूल में योग, स्वास्थ्य एवं जागरूकता पर आधारित विविध कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। विद्यार्थियों एवं शिक्षकों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता करते हुए योग को स्वस्थ एवं संतुलित जीवन का आधार बताया।

जे. बी. इंटरनेशनल स्कूल में आयोजित विशेष योग सत्र की मुख्य अतिथि एवं प्रशिक्षक सुश्री नीलिमा कुजूर थीं। उन्होंने विद्यार्थियों को योग के शारीरिक, मानसिक एवं आध्यात्मिक लाभों की जानकारी देते हुए बताया कि नियमित योगाभ्यास तनाव कम करता है, रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाता है तथा मानसिक शांति प्रदान करता है। उन्होंने विद्यार्थियों को प्रतिदिन कम से कम 20 मिनट योग एवं प्राणायाम करने की सलाह दी।

योग सत्र के दौरान विद्यार्थियों ने सुखासन, वज्रासन, ताड़ासन, वृक्षासन, त्रिकोणासन, भुजंगासन, सेतु बंधासन, पवनमुक्तासन, पद्मासन तथा सूर्य नमस्कार सहित अनेक योगासनों का अभ्यास किया और स्वस्थ जीवनशैली अपनाने का संकल्प लिया। वहीं, जे. बी. पब्लिक स्कूल में योग प्रशिक्षक सुश्री मुस्कान बत्रा ने विद्यार्थियों को योग के महत्व, विभिन्न आसनों तथा दैनिक जीवन में योग को अपनाने के लाभों के बारे में मार्गदर्शन दिया।

योग दिवस के उपलक्ष्य में विद्यालय में इंटर-हाउस पोस्टर मेकिंग एवं स्लोगन लेखन प्रतियोगिताओं का आयोजन भी किया गया। विद्यार्थियों ने आकर्षक पोस्टरों एवं प्रभावशाली नारों के माध्यम से “स्वस्थ शरीर, स्वस्थ मन” का संदेश दिया।विद्यालय का मानना है कि शिक्षा का उद्देश्य केवल अकादमिक उपलब्धियाँ नहीं, बल्कि स्वस्थ शरीर, सशक्त मन और श्रेष्ठ व्यक्तित्व का निर्माण भी है। इसी दृष्टिकोण के साथ विद्यालय विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास हेतु शैक्षणिक, खेल, कला एवं स्वास्थ्य संबंधी गतिविधियों को समान महत्व देता है।

कार्यक्रम के समापन पर विद्यार्थियों एवं शिक्षकों ने योग को अपने दैनिक जीवन का अभिन्न हिस्सा बनाने का संकल्प लिया। यह आयोजन स्वास्थ्य, अनुशासन एवं सकारात्मक सोच के संदेश को जन-जन तक पहुँचाने में सफल रहा।

RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments