Sunday, March 1, 2026
Homeछत्तीसगढ़हाईवा और ट्रेलर में आमने-सामने भिड़ंत...2 ड्राइवर-जिंदा जले..घरघोड़ा थाना क्षेत्र का मामला

हाईवा और ट्रेलर में आमने-सामने भिड़ंत…2 ड्राइवर-जिंदा जले..घरघोड़ा थाना क्षेत्र का मामला

हाईवा और ट्रेलर के बीच टक्कर से दो ड्राइवर जिंदा जल गए। छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में तेज रफ्तार हाईवा और ट्रेलर के बीच आमने-सामने जोरदार भिड़ंत हो गई। हादसे में दोनों वाहनों के ड्राइवर की जिंदा जलने से मौत हो गई। घटना घरघोड़ा थाना क्षेत्र के घरघोड़ा से कुडुमकेला मार्ग पर हुआ है।

घटना घरघोड़ा से कुडुमकेला मार्ग पर पुल के ऊपर हुआ है।
घटना घरघोड़ा से कुडुमकेला मार्ग पर पुल के ऊपर हुआ

टक्कर इतनी भीषण थी कि, कुछ ही मिनटों में दोनों गाड़ियों में आग लग गई। दोनों वाहनों के ड्राइवर केबिन में अंदर फंस गए और उन्हें बाहर निकलने का मौका नहीं मिल सका।  इनमें एक ड्राइवर की जिंदा जलकर मौत की पुष्टि हो चुकी है, जबकि दूसरे ड्राइवर की स्थिति आग पूरी तरह बुझने के बाद स्पष्ट होगी। बताया जा रहा है, जहां हादसा हुआ वह जगह ब्लैक स्पॉट के रूप में चिन्हित है। यहां पहले भी कई हादसे हो चुके हैं।

हादसे के बाद दूर-दूर तक धुआं दिखाई दे रहा था। जिसके बाद स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे, लेकिन आग इतनी भयंकर थी कि किसी को बचाया नहीं जा सका। घटना के चलते रायगढ़-घरघोड़ा मार्ग पूरी तरह बाधित हो गया। सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। आग पर पूरी तरह से अभी भी काबू नहीं पाया सका है। सूचना मिलते ही घरघोड़ा पुलिस और दमकल विभाग की टीमें मौके पर पहुंचीं। आग पर काबू पाने के लिए अब तक 3 दमकल वाहनों की मदद ली गई है। घरघोड़ा थाना प्रभारी कुमार गौरव के अनुसार, हादसा कुरकुट नाला के पास हुआ है। एक ड्राइवर की मौत की पुष्टि हो चुकी है। दूसरे के संबंध में आग बुझने के बाद ही स्पष्ट जानकारी मिल पाएगी।

प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि, हादसे की मुख्य वजह हाईवा ड्राइवर की तेज रफ्तार और लापरवाही हो सकती है। अचानक हुई टक्कर के कारण ट्रेलर ड्राइवर को संभलने का मौका नहीं मिला। स्थानीय लोगों का यह भी कहना है कि, यह क्षेत्र पहले से ब्लैक स्पॉट के रूप में चिन्हित है। यहां पहले भी कई दुर्घटनाएं हो चुकी हैं।

घरघोड़ा टीआई गौरव कुमार ने बताया कि घटना में 1 की मौत की पुष्टि हुई है और दूसरा ड्राइवर संभवतः बच कर निकल गया है। वाहनों को बॉडी अभी आग की वजह से गरम है। ट्रेलर में सरिया लोड था और मामले में घटना की पूरी जानकारी का पता लगाया जा रहा है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments