साकरा स्कूल में फलदार व छायादार पौधों का रोपण, जनप्रतिनिधियों ने संरक्षण का दिलाया संकल्प, जनप्रतिनिधियों ने दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश
तिल्दा-नेवरा। धरती को हराभरा बनाने का संकल्प जब जनभागीदारी से जुड़ता है, तो हर लगाया गया पौधा आने वाली पीढ़ियों के उज्ज्वल भविष्य की नींव बन जाता है। ऐसा ही प्रेरणादायी दृश्य तिल्दा विकासखंड के ग्राम पंचायत साकरा स्थित प्राथमिक एवं माध्यमिक शाला परिसर में आयोजित पौधरोपण कार्यक्रम में देखने को मिला। जिला पंचायत सभापति शैल महेंद्र साहू के मुख्य आतिथ्य मेंस्कुल परिसर में छायादार और फलदार पौधों का रोपण किया गया।

