Homeछत्तीसगढ़सूअर के लिए बिछाए करंट से 2 दोस्तों की मौत:6 दिन बाद...

सूअर के लिए बिछाए करंट से 2 दोस्तों की मौत:6 दिन बाद डैम से मिले शव

जशपुर- छत्तीसगढ़ के जशपुर एक बड़ी खबर सामने आई है. यहां जंगल में बिजली की तार की चपेट में आकर दो दोस्तों की मौत हो गई। जंगल में बिजली का तार जंगली सूअर के अवैध शिकार के लिए बिछाया गया था। लेकिन करंट की तार की चपेट में दो युवक आ गए। और दोनों  की मौके पर ही मौत हो गई युवक जंगल में चिड़िया मारने गए थे। घटना के बाद शिकारी ने पकड़े जाने के डर से दोनों के शव को एक बोरे में भरकर कागज पूडा डेम में फेंक दिया था ।

जानकारी के मुताबिक सेरमाटोली गांव के रहने वाले दोस्त दिलीप राम खड़िया 23 और विलियम कुजूर 31 साल दोनों  6 दिनों से लापता थे।दिलीप और विलियम मजदूरी करते थे। 12 दिसंबर को दोनों ग्राम डांगबंधी के जंगल में चिड़िया मारने गए थे। देर रात तक दोनों नहीं लौटे। परिजनों ने अपने स्तर पर दोनों की तलाश की। लेकिन कोई सुराग नहीं मिला। 14 दिसंबर को थाने में गुमशुदगी दर्ज कराई गई।रिपोर्ट के बाद पुलिस ने मामले की जांच पड़ताल शुरू की पुलिस दोनों की तलाश में जंगल भी गई लेकिन दोनों का पता नहीं चला।

इस बीच पुलिस को सूचना मिली कि ग्राम डांगबंधी का रहने वाला आयटू लोहार (30) साल कागजपुडा डैम के पास घूम रहा है। उसके मूवमेंट संदिग्ध है। पुलिस मौके पर पहुंचकर उसे हिरासत में लिया। पूछताछ में उसने पहले पुलिस को गुमराह करने की कोशिश की।सख्ती से पूछताछ करने पर उन्होंने पुलिस को सब कुछ बता दिया और आरोपी ने जुर्म स्वीकार कर लिया। उसने पुलिस को जब लापता युवकों के बारे में बताया तो पुलिस सन्न रह गई।

उन्होंने बताया 4 साथियों के साथ मिलकर जंगल के पास अरहर के खेत में जंगली सूअर का शिकार करने करंट प्रवाहित तार बिछाया था। रात के समय वे लोग अरहर के खेत के पास पहुंचे। जहां उन्होंने देखा कि करंट लगने से पड़ोसी गांव सेरमाटोली के 2 युवकों की मौत हो चुकी थी। दो युवकों की लाश देखकर वह डर गए उसके बाद आरोपियों ने बिजली का तार हटाया। फिर दोनों शवों को बोरे में भरकर कागजपुड़ा डैम के पास बेशरम के पौधों की झाड़ियों के नीचे छिपा दिया। पुलिस ने आरोपी के निशानदेही पर दोनों शवों को बरामद कर लिया है। पंचनामा कार्रवाई कर शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भिजवाया।

शॉर्ट पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में डॉक्टर ने मौत का कारण करंट से झुलसना बताया। इसके आधार पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ बीएनएस की धारा 105, 238 और 3(5) के केस दर्ज किया है। वहीं गिरफ्तार आरोपी को कोर्ट में पेश किया गया। जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है।

इस मामले में ASP अनिल कुमार सोनी ने बताया कि परिजनों की रिपोर्ट के बाद जांच की गई। आरोपी की गिरफ्तारी के बाद शवों को बरामद किया है। फरार आरोपियों की पहचान कर ली गई है। जल्द ही उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments