उज्जैन में सावन महीने में भगवान महाकाल की चार सवारी निकलने के बाद सोमवार को भादौ की पहली सवारी निकली। खास बात यह है कि 15 अगस्त स्वतंत्रता दिवस से 4 दिन पहले निकली ये सवारी देशभक्ति के रंग में दिखी।भगवान महाकाल की पालकी के मंदिर से निकलने के दौरान सशस्त्र बल की टुकड़ी ने भगवान महाकाल को सलामी दी। इस दौरान सलामी देने वाले जवानों की बंदूक पर तिरंगा लगा था। तिरंगे के साथ भगवान महाकाल को सलामी दी गई।इसके साथ ही पालकी के आगे आगे चल रहा पुलिस का घुड़सवार दल भी हाथों में तिरंगा लेते हुए चला।उज्जैन कलेक्टर रोशन सिंह ने बताया की इस बार सवारी में घर-घर तिरंगा का भी संदेश दिया गया।

बंदूक पर तिरंगा लगाकर भगवान महाकाल को सलामी
छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में एक 13 साल की नाबालिग ने मेडिकल कॉलेज अस्पताल में बच्ची को जन्म दिया है। प्रसव के बाद पता चला की लड़की का पड़ोस के नाबालिग लड़के से प्रेम प्रसंग था।अस्पताल प्रशासन ने इसकी सूचना महिला थाने को दी है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज किया और उसे हिरासत में ले लिया है नाबालिक के गर्भवती होने की जानकारी परिजनों ने छुपी थी प्रसव पीड़ा होने पर उसे 31 जुलाई को मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया था।
13 साल की लड़की ने बच्ची को दिया जन्म
छत्तीसगढ़ के शक्ति जिले में 9 लोगों ने मिलकर पूर्व पंच को पीट-पीट कर मार डाला। उसे नग्न कर पूरे गांव में घसीटते हुए बेरहमी सेलाठी डंडों और लात घूसों से पीटा गया। साथ ही उसके बेटे से भी मारपीट की गई दो पक्षों में बोरवेल के पानी के बंटवारे को लेकर विवाद था।घटना का वीडियो भी सामने आया है जो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है । मामला डबरा थाना क्षेत्र के बंगरेल गांव का है। पुलिस ने सभी नौ आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है घटना में उपयोग किए गए लाठी डंडा और रथ भी जप्त किए गए हैं।
नग्न कर गांव में घसीटा लाठी डंडे से पिटा
छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की याचिका सुप्रीम कोर्ट ने सोमवार को खारिज कर दी। उन्होंने शराब घोटाला और मनी लॉन्ड्रिंग मामलों में प्रवर्तन निदेशालय (ED) की आगे की जांच करने की शक्ति को चुनौती दी थी। सुप्रीम कोर्ट ने उन्हें हाईकोर्ट जाने की सलाह दी है।बघेल ने PMLA की धारा 44 को ‘रीड डाउन’ करने की मांग की थी और कहा था कि पहली शिकायत दर्ज होने के बाद ED को सिर्फ विशेष परिस्थितियों में, अदालत की अनुमति और जरूरी सुरक्षा उपायों के साथ ही आगे जांच करने का अधिकार होना चाहिए।
भूपेश बघेल की याचिका सुप्रीम कोर्ट से खारिज
छत्तीसगढ़ की मस्जिदों में इस बार स्वतंत्रता दिवस पर तिरंगा फहराया जाएगा। इसको लेकर छत्तीसगढ़ वक्फ बोर्ड के अध्यक्ष डॉ. सलीम राज ने प्रदेश के सभी मुतवल्लियों को निर्देश जारी किए हैं।अध्यक्ष डॉ. सलीम राज ने अपने निर्देश में लिखा है कि 15 अगस्त 2025 को देश का 78वां स्वतंत्रता दिवस मनाया जाएगा। इस खास मौके पर प्रदेश की सभी मस्जिदों, मदरसों और दरगाहों के मेन गेट पर तिरंगा फहराया जाए। साथ ही, उन्होंने मुस्लिम समुदाय को राष्ट्रीय पर्व की गरिमा बनाए रखने की नसीहत दी है।
इस स्वतंत्रता दिवस छत्तीसगढ़ की मस्जिदों में फहराएगा तिरंगा
आचार्य पंथ श्री गृन्ध मुनी नाम साहेब शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में उस वक्त हड़कंप मच गया जब क्लासरुम में छत का प्लास्टर भरभराकर गिर गया. हादसा आज दोपहर 12 बजे के करीब हुआ. जिस वक्त क्लासरुम में छत का प्लास्टर गिरा उस वक्त कक्षा चल रही थी. कॉलेज प्रबंधन के मुताबिक करीब 40 छात्र छात्राएं कक्षा में पढ़ रहे थे. इसी दौरान छता प्लास्टर भरभराकर गिर पड़ा. गनीमत रही कि प्लास्टर की चपेट में कोई छात्र नहीं आया. क्लास में बैठे छात्र बाल बाल बच गए.
क्लासरुम में गिरा छत का प्लास्टर, बाल बाल बचे कॉलेज के छात्र
छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले में धर्मांतरित परिवार को चिन्हित कर ग्रामीणों ने मारपीट की है।पीड़ितों के अनुसार महिलाओं को अर्धनग्न कर दौड़ा-दौड़ा कर पीटा गया। थानेदार ने FIR भी नहीं लिखी जिस वजह से पीड़ित सोमवार को एसपी ऑफिस पहुंचे। मामला ताडोकी थाना क्षेत्र के ग्राम हवेचुर का है। पीड़ित महिला के बेटे ने बताया कि घटना के बाद से उसकी मां अब तक बेहोश है। वहीं दूसरी महिला गंभीर रूप से घायल है। इसके अलावा एक युवक के कान का पर्दा फट गया है।
युवक बोला महिलाओं की साड़ी उतारकर दौड़ा-दौड़ा कर पीटा
तिल्दा के खरोरा में मां-बेटी की मौत की गुत्थी पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद उलझ गई है। PM रिपोर्ट में जहर देने की पुष्टि नहीं हुई है। वहीं मां-बेटी की गले की हड्डी भी सलामत है, इसका मतलब है गला दबाकर भी हत्या नहीं हुई है।पुलिस के लिए अब दोनों की मौत मामला रहस्यमयी पहेली बन गई है। हालांकि दोनों महिलाओं का विसरा प्रिजर्व किया गया है। पुलिस अफसरों का कहना है कि विसरा रिपोर्ट के आने के बाद ही अब मौत की वजह का खुलासा हो पाएगा।गौरतलब है की तिल्दा के खरोरा थाना क्षेत्रके पचरी गाव में रक्षाबंधन के दिन दोनों मां-बेटी की लाश मिली थी।
रायपुर में मां-बेटी की मौत बनी रहस्य
छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में एक ऐसी वारदात हुई है जिसने राजधानी में खलबली मचा दी है ..और पुलिस पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए है.रायपुर के कापा में यह वारदात दिनदहाड़े दोपहर 12 बजे हुई है.तीन बदमाशो ने एक कार को रोककर कारोबारी को लुट लिया. बदमाशो ने पहले कार रोकी फिर कार चला रहे कारोबारों को जान से मारने की धमकी दी फिर रुपयों से भरी बेग लुटी और उसके हाथ से 3 सोने की अंगूठी भी उतरवा कर ले गए।आरोपी बाइक में सवार होकर आए थे। वारदात के बाद वे मौके से फरार हो गए।इस घटना के बाद से कारोबारियों में दहशत है.
रायपुर में बिजनेसमैन से दिनदहाड़े 15 लाख की लूट
छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में चोरी का मामला सामने आया है। चोरी वन विभाग में पदस्थ डेप्युप्टी रेंजर के आवास पर की गई है। डेप्युटी रेंजर अपने परिवार के साथ रक्षाबंधन मनाने के लिए अपने गांव गए थे। सोमवार शाम को जब वह वापस लौटे तो घर का ताला टूटा हुआ था। अंदर पूरा समान बिखरा पड़ा था। इसके बाद उन्होंने चोरी की शिकायत थाने में दर्ज कराई है। डेप्युटी रेंजर अपने परिवार के साथ सिविल लाइन थाना इलाके में रहते थे।डेप्युटी रेंजर भरत राम धीवर ने बताया कि वह सरकारी आवास में रहते थे। रक्षाबंधन के मौके पर वह जांजगीर जिले स्थिति अपने गांव कोसा गए हुए थे।

