Homeछत्तीसगढ़अक्षय तृतीया पर बनेगा गजकेसरी राजयोग, इन राशियों का चमकेगा भाग्य

अक्षय तृतीया पर बनेगा गजकेसरी राजयोग, इन राशियों का चमकेगा भाग्य

सेंट्रल डेस्क -इस साल 19 अप्रैल को अक्षय तृतीया मनाई जाएगी. इस दिन गजकेसरी योग बन रहा है, जिसे ज्योतिष में बेहद शुभ माना जाता है. इस योग के प्रभाव से कई राशियों को करियर, धन और जीवन में सकारात्मक बदलाव के देखने को मिल सकते हैं. आइए जानते हैं लकी राशियों के बारे में.

साल 2026 में अक्षय तृतीया का पावन पर्व 19 अप्रैल को मनाया जाएगा. हिंदू धर्म में इस दिन को बहुत शुभ माना जाता है, क्योंकि मान्यता है कि इस दिन किया गया.कोई भी शुभ काम, दान या खरीदारी कभी खत्म नहीं होती और उसका फल हमेशा बढ़ता रहता है. इसलिए इस दिन सोना-चांदी खरीदने, नई शुरुआत करने और पूजा-पाठ का विशेष .महत्व होता है. इस बार अक्षय तृतीया बहुत ही खास माना जा रहा है. दरअसल, चंद्रमा और गुरु की स्थिति से गजकेसरी योग बन रहा है. ज्योतिष के अनुसार, यह योग कुछ राशियों के लिए बेहद लाभकारी साबित हो सकता है, जिससे धन, तरक्की और खुशियों में बढ़ोतरी के संकेत मिल रहे हैं

मेष राशि के लोगों के लिए यह समय बहुत अच्छा रह सकता है. करियर में आगे बढ़ने के मौके मिलेंगे और नई नौकरी के भी संकेत हैं. आपकी मेहनत का अच्छा परिणाम मिल मिलेगा. सीनियर्स भी आपके काम से खुश रहेंगे. आर्थिक स्थिति मजबूत हो सकती है. रुका हुआ पैसा भी वापस मिल सकता है. जो लोग विदेश में काम करने का सपना देख रहे हैं, उनकी इच्छा पूरी होने के योग बन रहे हैं. बिजनेस करने वालों को नए क्लाइंट मिल सकते हैं. परिवार का सहयोग मिलेगा. आत्मविश्वास भी बढ़ेगा. साथ हीसेहत में सुधार देखने को मिल सकता है.

तुला राशि के जातकों के लिए अक्षय तृतीया शुभ संकेत लेकर आ सकती है. धन लाभ के अच्छे योग बन रहे हैं. आर्थिक स्थिति पहले से बेहतर हो सकती है. बिजनेस में फायदा मिलेगा. आय के नए स्रोत बन सकते हैं. नौकरीपेशा लोगों को भी तरक्की के मौके मिलेंगे. घर या संपत्ति खरीदने का प्लान बन सकता है. परिवार के साथ समय बिताने का मौका मिलेगा. वैवाहिक जीवन में मधुरता बढ़ेगी. रिश्ते मजबूत होंगे. कुल मिलाकर यह समय आपके लिए कई मायनों में लाभकारी साबित हो सकता है.

धनु राशि वालों के लिए यह योग खासतौर पर फायदेमंद रहेगा, खासकर व्यापार करने वालों के लिए. कमाई के नए रास्ते खुल सकते हैं और पुराने निवेश से अच्छा लाभमिल सकता है. नौकरी करने वालों को प्रमोशन या नई जिम्मेदारी मिल सकती है, जिससे करियर में ग्रोथ होगी. विदेश यात्रा या विदेश से जुड़े काम में सफलता मिलसकती है. नया बिजनेस शुरू करने का यह सही समय हो सकता है. परिवार में खुशियों का माहौल रहेगा और कोई शुभ समाचार मिल सकता है. सामाजिक मान-सम्मान भी बढ़ेगा.

RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments