Homeछत्तीसगढ़सुपरफास्ट: आईए देखते हैं छत्तीसगढ़ के साथ देश की 10 बड़ी खबरें

सुपरफास्ट: आईए देखते हैं छत्तीसगढ़ के साथ देश की 10 बड़ी खबरें

छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में एक युवती कविता (24) ने सगाई से एक दिन पहले फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। उसकी सगाई आज 28 अप्रैल को होनी थी। मामला उरगा थाना क्षेत्र के ग्राम करमंदी का है ,तीन बहनों में सबसे छोटी में कविता थी।घर में सगाई की तैयारियों के बीच उसकी माँ और पिता घरेलू कार्यों में व्यस्त थे। कविता बाथरूम गई और वहां पाइप के एंगल में चुनरी से फांसी लगा ली। पुलिस ने मार्ग कायम कर  मामले की जांच शुरू कर दी है।

डोली उठने से पहले उठी अर्थी

छत्तीसगढ़ के रायगढ़ में 2 पाकिस्तानी भाई-बहन पर कार्रवाई की गई है। इनके पास वैध पासपोर्ट और लॉन्ग टर्म वीजा था, लेकिन फर्जी तरीके से मतदाता पत्र बनवाया गया था। जिसे देखते हुए पुलिस ने अपराध दर्ज किया है।मामला जूटमिल थाना इलाके का है।

रायगढ़ में पकड़ाए दो पाकिस्तानी भाई-बहन:

छत्तीसगढ़ में वेस्टर्न डिस्टरबेंस के असर से मौसम बदल गया है। रायपुर बिलासपुर समेत कई हिस्सों में रविवार को झमाझम बारिश हुई। मौसम विभाग ने 17 जिलों के लिए यलो और सरगुजा-बस्तर संभाग के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।28 अप्रैल यानी कल तक ऐसा ही मौसम रहेगा।

रायपुर-बिलासपुर समेत कई जगह तेज बारिश

छत्तीसगढ़ के मनेंद्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर जिले में बड़ा हादसा होते-होते बचा। हसदेव नदी में बेम्बू राफ्टिंग की शुरुआत की गई थी इसी दौरान बांस से बनी नाव का संतलुन बिगड़ गया। इससे बीजेपी नेता समेत कुछ लोग फिसल गए और पानी में जा गिरे।यह घटना गोंडवाना मरीन फॉसिल्स पार्क के उद्घाटन के बाद हुई।

नदी में बांस की नाव पलटी, बीजेपी नेता गिरे
रायपुर: पीएम नरेंद्र मोदी ने पहलगाम आतंकी हमले के बाद पहली बार मन की बात कार्यक्रम को संबोधित किया. इस कार्यक्रम में आतंकियों और पाकिस्तान के खिलाफ पीएम मोदी का गुस्सा साफ दिखा. उन्होंने कहा कि पहलगाम आतंकी हमले के दोषियों को सजा जरूर मिलेगी और यह सजा मिलकर रहेगी. पहलगाम के पीड़ितो को न्याय जरूर मिलेगा.
पीएम मोदी ने की दंतेवाड़ा साइंस सेंटर की तारीफ,

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री तीर्थयात्रा योजना के तहत ओडिशा के धार्मिक स्थलों के दर्शन कर वापस लौट रहे एक तीर्थयात्री की मेडिकल सुविधा के अभाव में दर्दनाक मौत हो गई। मृतक कन्हैया लाल पुरी जीपीएम जिले के लालपुर गांव के निवासी थे, जो अपनी पत्नी के साथ तीर्थयात्रा पर गए थे। इस घटना से पूरे गांव में शोक की लहर है।

मुख्यमंत्री तीर्थयात्रा में यात्री की मौत

एमपी के मंदसौर में ईको वैन बाइक से टकराकर कुएं में गिर गई। इस हादसे में 12 लोगों की मौत हो गई, जबकि दो बच्चों समेत 4 लोग घायल हो गए। घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। हादसे पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और सीएम डॉ. मोहन यादव ने दुख जताया है।हादसा, रविवार दोपहर करीब एक बजे जिले के नारायणगढ़ थाना क्षेत्र में बूढ़ा-टकरावद फंटे के पास हुआ।

MP के मंदसौर में वैन कुएं में गिरी,12 की मौत

जबलपुर में एक व्यक्ति ने अपनी 95 साल की बुजुर्ग मां को तपती धूप में छत पर छोड़ दिया। यह खुलासा एक गुमनाम चिट्टी से हुआ, जिसे कलेक्टर दीपक कुमार सक्सेना को भेजा गया था।चिट्टी में बताया गया कि बुजुर्ग महिला को उसके बेटे ने गर्मी में तिरपाल के नीचे मरने के लिए छोड़ दिया है। यहां बुजुर्ग को खाने-पीने तक के लाले हैं। कलेक्टर ने आधारताल तहसीलदार को जांच के लिए निर्देशित किया।

95 साल की मां को बेटे ने छत पर छोड़ा

आईपीएल 2025 में दिल्ली कैपिटल्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु का मुकाबला खेला जा रहा है। इस मैच में दिल्ली कैपिटल्स के विकेटकीपर बल्लेबाज केएल राहुल और आरसीबी के ओपनर विरत कोहली में बहस हो गई। यह घटना आरसीबी की पारी के दौरान हुई।कुलदीप यादव  8वां ओवर डाल रहे थे। इसी ओवर के बाद बैटिंग कर रहे विराट टीम इंडिया के अपने साथी केएल राहुल से बहस करने लगे।

RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments