Homeछत्तीसगढ़सुपर फास्ट:छत्तीसगढ़ के साथ देश-प्रदेश की चर्चित बड़ी खबरे

सुपर फास्ट:छत्तीसगढ़ के साथ देश-प्रदेश की चर्चित बड़ी खबरे

छत्तीसगढ़ के कांकेर कृषि कॉलेज की छात्रा को अश्लील वीडियो भेजने के आरोप में पुलिस ने प्रोफेसर को गिरफ्तार किया है। आरोपी पर छात्रा को प्रैक्टिकल में कम नंबर देने की धमकी देकर परेशान करने का भी आरोप है। छात्रा ने मंगलवार को कोतवाली थाने में शिकायत दर्ज कराई थी। उसने बताया कि प्रोफेसर पहले भी उससे अश्लील बातें करता था। उसने छात्रा को टेलीग्राम पर अश्लील वीडियो भेजा था। वहीं महासमुंद जिले के ग्राम अछोला के सरकारी हाईस्कूल में 9वीं की छात्रा से छेड़छाड़ और अश्लील हरकत करने का मामला सामने आया था। आरोपी प्रभारी प्रिंसिपल और लेक्चरर जीवनलाल देवांगन को सस्पेंड कर दिया गया है। उन पर स्कूल में शराब पीने का आरोप भी है।तुमगांव पुलिस ने आरोपी के खिलाफ छेड़छाड़ और पॉक्सो एक्ट समेत विभिन्न धाराओं में केस दर्ज कर 10 अक्टूबर को गिरफ्तार किया था।

कांकेर में छात्रा को अश्लील वीडियो भेजे, प्रोफेसर अरेस्ट

मध्यप्रदेश के खरगोन जिले में जमीन के नामांतरण के एवज में 4 हजार रुपये की रिश्वत लेते एक पटवारी को इंदौर लोकायुक्त की टीम ने गिरफ्तार किया है। जानकारी के अनुसार, प्रार्थी ने जमीन के नामांतरण के लिए आवेदन दिया था। आवेदन देने के बाद वह अपने काम को पूरा कराने के लिए कई बार पटवारी के चक्कर काटता रहा, लेकिन पटवारी ने बिना रिश्वत के काम करने से इनकार कर दिया। सरकारी कार्यालय के चक्कर लगाने और काम नहीं होने से परेशान प्रार्थी ने आखिरकार इंदौर लोकायुक्त से इसकी शिकायत कर दी। शिकायत मिलने के बाद लोकायुक्त टीम ने रिश्वत लेते पटवारी को पकड़ने के लिए कार्रवाई की। इस दौरान पटवारी को 4 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार किया गया। लोकायुक्त की इस कार्रवाई से राजस्व विभाग में हड़कंप मच गया।

खरगोन में 4 हजार की रिश्वत लेते पटवारी गिरफ्तार,

छत्तीसगढ़ के कवर्धा जिले में सराफा कारोबारी से करीब 50 लाख रुपए की लूट हुई है। मंगलवार को कारोबारी साप्ताहिक बाजार से बाइक पर सोना-चांदी से भरा बैग लेकर लौट रहे थे। इसी दौरान दो बाइक पर सवार 6 बदमाशों ने उन्हें ग्राम दुर्जनपुर में मंदिर के पास रोका और मारपीट कर बैग लूटकर फरार हो गए।पीड़ित ने तरेगांव जंगल थाने में शिकायत दर्ज कराई है। लूट के दौरान बदमाश बैग लेकर फरार हो गए, जबकि बैग का पट्टा कारोबारी के हाथ में ही रह गया। उनके मुताबिक, बैग में करीब 15 किलो चांदी, 10 से 15 ग्राम सोने के गहने और 1.50 लाख रुपए नकद थे। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

कवर्धा में सराफा कारोबारी से 50 लाख की लूट

भिलाई मेंसुबह पावर हाउस ओवरब्रिज से गिरने के कारण 21 साल की युवती की मौत हो गई। घटना सुबह करीब 8:45 बजे छावनी थाना क्षेत्र में हुई। मृतका की पहचान पूनम अहिरवार (21) निवासी अटल आवास, शिवाजी नगर खुर्सीपार के रूप में हुई है। शुरुआती जानकारी के आधार पर आत्महत्या की आशंका जताई जा रही है, हालांकि युवती के गिरने की वजह अभी साफ नहीं हुई है। पुलिस हादसे और आत्महत्या दोनों पहलुओं से मामले की जांच कर रही है।घटना की सूचना मिलने के बाद छावनी पुलिस मौके पर पहुंची। युवती को तत्काल शासकीय लाल बहादुर शास्त्री अस्पताल सुपेला ले जाया गया। वहां जांच और जरूरी प्रक्रिया के बाद शव को मॉर्चुरी में रखवाया गया। पुलिस ने मामले में मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है।

भिलाई में फ्लाईओवर से गिरकर युवती की मौत

आज  (29 अक्टूबर) को करवा चौथ पर महिलाएं पति की लंबी उम्र की कामना के साथ व्रत रखेंगी। दिनभर निर्जला उपवास रखने के बाद रात में चांद के दर्शन कर व्रत खोलेंगी। चंद्रोदय के अनुमानित समय के मुताबिक, छत्तीसगढ़ में सबसे पहले बलरामपुर में रात 8:02 बजे चांद निकलने की उम्मीद है। इसके बाद अंबिकापुर में रात 8:03 बजे और कोरबा में रात 8:06 बजे चंद्रमा के दर्शन हो सकते हैं।जबकि राजधानी रायपुर में रात 8:18 बजे चांद निकलने का अनुमान है। वहीं, जगदलपुर में रात 8:17 से 8:22 बजे के बीच चंद्रमा के दर्शन हो सकते हैं। इस बार चक्रवात ‘अर्नब’ के असर से कई जगहों पर बादल छाए रहने की आशंका है।ज्योतिषाचार्य पंडित संतोष शर्मा अनुसार, यदि करवा चौथ पर चंद्रमा के दर्शन नहीं हो पा रहे हैं, तो भगवान शिव और गणेश जी के मंदिर जाकर मानसिक दर्शन कर सकते हैं। भगवान शिव की जटाओं में चंद्रदेव विराजमान हैं। चंद्रमा के दर्शन के बाद व्रत का पारण करें।

रायपुर में रात 8:18 बजे दिखेगा करवा चौथ का चांद

छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले के एक ही गांव में भालू और तेंदुए के पहुंचने से ग्रामीणों में दहशत फैल गई। बिरगुड़ी गांव में शाम को पहले एक भालू पानी की टंकी पर चढ़ गया। उसे देखने के लिए ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। करीब 2 घंटे तक टंकी पर रहने के बाद भालू खुद ही नीचे उतर आया।इसके कुछ घंटे बाद देर रात गांव में तेंदुआ पहुंच गया। तेंदुए ने घर के बाहर बैठी महिला शांति बाई मरकाम (45) पर हमला कर दिया। हमले में महिला की गर्दन पर गहरी चोट आई। ग्रामीणों ने शोर मचाकर तेंदुए को भगाया और वन विभाग को सूचना दी। घायल महिला का धमतरी जिला अस्पताल में इलाज जारी है।

गांव में शाम को पहुंचा भालू, रात में तेंदुआ,60 फीट टंकी पर चढ़ा

 

RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments