राजस्थान के कोटा में हुए एक भीषण सड़क हादसे ने मध्यप्रदेश के बैतूल जिले को गहरे सदमे और कभी न भूलने वाले दर्द में डुबो दिया है. रविवार को बैतूल के विभिन्न गांवों में ऐसे हृदयविदारक और झकझोर देने वाले दृश्य देखने को मिले, जिन्हें देखकर पत्थर दिल इंसान की भी आंखें नम हो जाएं. खाटूश्यामजी के दर्शन करने के लिए निकले श्रद्धालुओं की इस दुर्घटना में मौत के बाद जब उनके पार्थिव शरीर गांव पहुंचे, तो हर तरफ कोहराम मच गया.सहकारी बैंक में सहायक प्रबंधक के पद पर कार्यरत कृष्ण राव घोड़की. अपनी छोटी बेटी त्रिशा के साथ खाटूश्यामजी के दर्शन के लिए निकले थे, लेकिन किसे पता था कि यह यात्रा उनकी आखिरी यात्रा बन जाएगी.हादसे में पिता-बेटी दोनों की दर्दनाक मौत हो गई. जिस पिता ने जीवनभरअपनी बेटी की खुशियों के सपने बुने थे, उसी लाडली बेटी के साथ पिता की भी अर्थी उठी और एक ही साथ दोनों की चिताएं जलीं.इस पूरी दुर्घटना ने पूरे बैतूल जिले को हिला कर रख दिया है.
कभी न भूलने वाले जख्म… पिता-बेटी की साथ जलीं चिताएं
एक्टर टाइगर श्रॉफ पर रविवार शाम 7 बजे मुंबई में फायरिंग हुई। टाइगर फुटबॉल खेलकर लौट रहे थे तभी उनकी कार जुहू के पुष्पा पार्क के पास रुकी।यहां उन्हें देखने के लिए भीड़ जमा थी। इसी दौरान एक बाइक पर सवार तीन लोग वहां पहुंचे और टाइगर की कार पर 5 राउंड फायरिंग की।पुलिस के मुताबिक टाइगर श्रॉफ सुरक्षित हैं। लेकिन फायरिंग में टाइगर के ड्राइवर और एक अन्य व्यक्ति को गोली लगी। फिलहाल दोनों खतरे से बाहर हैं।हमले के बाद सोशल मीडिया पर पोस्ट और ऑडियो वायरल हो रहा है। इसमें लॉरेंस गैंग के अनिल पंडित ने फायरिंग की जिम्मेदारी ली। लिखा कि सलमान खान के साथ काम करने वाले का यही अंजाम होगा।
टाइगर श्रॉफ पर मुंबई में 5 राउंड फायरिंग, एक्टर सुरक्षित
छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले में हिंदू देवी-देवताओं पर आपत्तिजनक पोस्ट करने के आरोप में एक टीचर को गिरफ्तार किया गया है। बगीचा ब्लॉक के कूदमुरा स्थित मिडिल स्कूल में पदस्थ शिक्षक हेमंत कुमार बेदी (52) ने फेसबुक पर ऋषि-मुनियों और धर्मग्रंथों को लेकर विवादित दावा किया था।पोस्ट को लेकर हिंदू संगठन ने नाराजगी जताई और थाने में शिकायत दर्ज कराई। जांच के बाद पुलिस आरोपी टीचर को पकड़ने उसके गांव पहुंची। पुलिस टीम को देखकर उसने भागने की कोशिश की, लेकिन उसे गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया। मामला कुनकुरी थाना क्षेत्र का है।
ऋषि-मुनियों को लेकर विवादित दावा करने वाला टीचर अरेस्ट
छत्तीसगढ़ के गौरेला-पेंड्रा-मरवाही (जीपीएम) जिले में तेज रफ्तार और लापरवाही से वाहन चलाने के कारण दो अलग-अलग सड़क हादसे हो गए। इन दुर्घटनाओं में दो लोगों की मौत हो गई, जबकि तीन अन्य घायल हो गए। पहला हादसा पेंड्रा थाना क्षेत्र के सकोला स्थित राधा-कृष्ण पेट्रोल पंप के पास हुआ, जहां सड़क किनारे खड़े तीन युवकों को एक तेज रफ्तार बाइक ने टक्कर मार दी। वहीं, दूसरी घटना मरवाही थाना क्षेत्र के कुम्हारी स्थित अमोल नर्सरी के पास हुई, जहां एक तेज रफ्तार वेन्यू कार ने मोटरसाइकिल सवार तीन लोगों को टक्कर मार दी। दोनों घटनाओं में घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया, लेकिन उपचार के दौरान दो युवकों ने दम तोड़ दिया। पुलिस दोनों मामलों जांच कर रही है।
छत्तीसगढ़: जीपीएम में रफ्तार का कहर, हादसों में दो की मौत
विजयादशमी पर छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में रावण दहन और भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रमों की व्यापक तैयारियां की जा रही हैं। इस वर्ष आयोजन का मुख्य केंद्र डब्ल्यूआरएस मैदान रहेगा, जहां 101 फीट ऊंचे विशाल रावण के पुतले का दहन रंग-बिरंगी आतिशबाजी के बीच किया जाएगा। इस ऐतिहासिक आयोजन को देखने के लिए लगभग पांच लाख श्रद्धालुओं के पहुंचने का अनुमान लगाया गया है।कार्यक्रम के दौरान भगवान श्रीराम का स्वरूप धारण करने वाले कलाकार द्वारा अग्निबाण चलाकर रावण के पुतले का दहन किया जाएगा। मैदान में भारी भीड़ जुटने की संभावना को देखते हुए सुरक्षा, यातायात नियंत्रण, पार्किंग व्यवस्था, पेयजल, रोशनी, मोबाइल शौचालय, प्राथमिक इलाज केंद्र तथा एंबुलेंस सेवा जैसी सभी तैयारियां पूरी की जा रही हैं।
रायपुर में 101 फुट ऊंचे रावण का होगा दहन
रायपुर में भारत और जिम्बाब्वे के बीच आज खेले गए दूसरे महिला टी-20 मैच में भारतीय महिला टीम ने जिम्बाब्वे को 9 विकेट से हरा दिया। इस जीत के साथ ही भारत ने 3 मैचों की इस टी-20 सीरीज में 2-0 की अजेय बढ़त बना ली है।शहीद वीर नारायण सिंह अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में जिम्बाब्वे ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया। शेफाली वर्मा को ‘प्लेयर ऑफ द मैच’ चुना गया। उन्होंने तूफानी बल्लेबाजी करते हुए महज 25 गेंदों में नाबाद 55 रन बनाए। उनकी पारी में 6 चौके और 4 छक्के शामिल थे। इसके अलावा, उन्होंने मैच में 1 ओवर गेंदबाजी भी की।सीरीज के पहले मुकाबले में शुक्रवार को भारतीय महिला टीम ने जिम्बाब्वे को 4 विकेट से हरायाथा

