राजस्थान के कोटा में हुए एक भीषण सड़क हादसे ने मध्यप्रदेश के बैतूल जिले को गहरे सदमे और कभी न भूलने वाले दर्द में डुबो दिया है. रविवार को बैतूल के विभिन्न गांवों में ऐसे हृदयविदारक और झकझोर देने वाले दृश्य देखने को मिले, जिन्हें देखकर पत्थर दिल इंसान की भी आंखें नम हो जाएं. खाटूश्यामजी के दर्शन करने के लिए निकले श्रद्धालुओं की इस दुर्घटना में मौत के बाद जब उनके पार्थिव शरीर गांव पहुंचे, तो हर तरफ कोहराम मच गया.सहकारी बैंक में सहायक प्रबंधक के पद पर कार्यरत कृष्ण राव घोड़की. अपनी छोटी बेटी त्रिशा के साथ खाटूश्यामजी के दर्शन के लिए निकले थे, लेकिन किसे पता था कि यह यात्रा उनकी आखिरी यात्रा बन जाएगी.हादसे में पिता-बेटी दोनों की दर्दनाक मौत हो गई. जिस पिता ने जीवनभरअपनी बेटी की खुशियों के सपने बुने थे, उसी लाडली बेटी के साथ पिता की भी अर्थी उठी और एक ही साथ दोनों की चिताएं जलीं.इस पूरी दुर्घटना ने पूरे बैतूल जिले को हिला कर रख दिया है.
कभी न भूलने वाले जख्म… पिता-बेटी की साथ जलीं चिताएं
एक्टर टाइगर श्रॉफ पर रविवार शाम 7 बजे मुंबई में फायरिंग हुई। टाइगर फुटबॉल खेलकर लौट रहे थे तभी उनकी कार जुहू के पुष्पा पार्क के पास रुकी।यहां उन्हें देखने के लिए भीड़ जमा थी। इसी दौरान एक बाइक पर सवार तीन लोग वहां पहुंचे और टाइगर की कार पर 5 राउंड फायरिंग की।पुलिस के मुताबिक टाइगर श्रॉफ सुरक्षित हैं। लेकिन फायरिंग में टाइगर के ड्राइवर और एक अन्य व्यक्ति को गोली लगी। फिलहाल दोनों खतरे से बाहर हैं।हमले के बाद सोशल मीडिया पर पोस्ट और ऑडियो वायरल हो रहा है। इसमें लॉरेंस गैंग के अनिल पंडित ने फायरिंग की जिम्मेदारी ली। लिखा कि सलमान खान के साथ काम करने वाले का यही अंजाम होगा।
टाइगर श्रॉफ पर मुंबई में 5 राउंड फायरिंग, एक्टर सुरक्षित
छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले में हिंदू देवी-देवताओं पर आपत्तिजनक पोस्ट करने के आरोप में एक टीचर को गिरफ्तार किया गया है। बगीचा ब्लॉक के कूदमुरा स्थित मिडिल स्कूल में पदस्थ शिक्षक हेमंत कुमार बेदी (52) ने फेसबुक पर ऋषि-मुनियों और धर्मग्रंथों को लेकर विवादित दावा किया था।पोस्ट को लेकर हिंदू संगठन ने नाराजगी जताई और थाने में शिकायत दर्ज कराई। जांच के बाद पुलिस आरोपी टीचर को पकड़ने उसके गांव पहुंची। पुलिस टीम को देखकर उसने भागने की कोशिश की, लेकिन उसे गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया। मामला कुनकुरी थाना क्षेत्र का है।
ऋषि-मुनियों को लेकर विवादित दावा करने वाला टीचर अरेस्ट
छत्तीसगढ़ के गौरेला-पेंड्रा-मरवाही (जीपीएम) जिले में तेज रफ्तार और लापरवाही से वाहन चलाने के कारण दो अलग-अलग सड़क हादसे हो गए। इन दुर्घटनाओं में दो लोगों की मौत हो गई, जबकि तीन अन्य घायल हो गए। पहला हादसा पेंड्रा थाना क्षेत्र के सकोला स्थित राधा-कृष्ण पेट्रोल पंप के पास हुआ, जहां सड़क किनारे खड़े तीन युवकों को एक तेज रफ्तार बाइक ने टक्कर मार दी। वहीं, दूसरी घटना मरवाही थाना क्षेत्र के कुम्हारी स्थित अमोल नर्सरी के पास हुई, जहां एक तेज रफ्तार वेन्यू कार ने मोटरसाइकिल सवार तीन लोगों को टक्कर मार दी। दोनों घटनाओं में घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया, लेकिन उपचार के दौरान दो युवकों ने दम तोड़ दिया। पुलिस दोनों मामलों जांच कर रही है।
छत्तीसगढ़: जीपीएम में रफ्तार का कहर, हादसों में दो की मौत
विजयादशमी पर छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में रावण दहन और भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रमों की व्यापक तैयारियां की जा रही हैं। इस वर्ष आयोजन का मुख्य केंद्र डब्ल्यूआरएस मैदान रहेगा, जहां 101 फीट ऊंचे विशाल रावण के पुतले का दहन रंग-बिरंगी आतिशबाजी के बीच किया जाएगा। इस ऐतिहासिक आयोजन को देखने के लिए लगभग पांच लाख श्रद्धालुओं के पहुंचने का अनुमान लगाया गया है।कार्यक्रम के दौरान भगवान श्रीराम का स्वरूप धारण करने वाले कलाकार द्वारा अग्निबाण चलाकर रावण के पुतले का दहन किया जाएगा। मैदान में भारी भीड़ जुटने की संभावना को देखते हुए सुरक्षा, यातायात नियंत्रण, पार्किंग व्यवस्था, पेयजल, रोशनी, मोबाइल शौचालय, प्राथमिक इलाज केंद्र तथा एंबुलेंस सेवा जैसी सभी तैयारियां पूरी की जा रही हैं।
रायपुर में 101 फुट ऊंचे रावण का होगा दहन
रायपुर में भारत और जिम्बाब्वे के बीच आज खेले गए दूसरे महिला टी-20 मैच में भारतीय महिला टीम ने जिम्बाब्वे को 9 विकेट से हरा दिया। इस जीत के साथ ही भारत ने 3 मैचों की इस टी-20 सीरीज में 2-0 की अजेय बढ़त बना ली है।शहीद वीर नारायण सिंह अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में जिम्बाब्वे ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया। शेफाली वर्मा को ‘प्लेयर ऑफ द मैच’ चुना गया। उन्होंने तूफानी बल्लेबाजी करते हुए महज 25 गेंदों में नाबाद 55 रन बनाए। उनकी पारी में 6 चौके और 4 छक्के शामिल थे। इसके अलावा, उन्होंने मैच में 1 ओवर गेंदबाजी भी की।सीरीज के पहले मुकाबले में शुक्रवार को भारतीय महिला टीम ने जिम्बाब्वे को 4 विकेट से हरायाथा
रायपुर में भारत ने जिम्बाब्वे को 9 विकेट से हराया
दुनिया में खान-पान की परंपराएं भी बेहद अनोखी हैं। कहीं लोग कीड़े-मकोड़े खाते हैं, तो कहीं ऐसे पेय पदार्थों का सेवन करते हैं, जिनके बारे में सुनकर लोग हैरान रह जाते हैं। ऐसी ही एक अनोखी परंपरा पूर्वी अफ्रीका के मसाई समुदाय में प्रचलित है, जहां लोग गाय के ताजे खून को दूध में मिलाकर पीते हैं। इस पारंपरिक पेय को पोषण और ऊर्जा का स्रोत माना जाता है।मसाई समुदाय की इस परंपरा की सबसे खास बात यह है कि इसके लिए गाय की जान नहीं ली जाती। पारंपरिक तरीके से गाय के शरीर से सीमित मात्रा में खून निकाला जाता है। इस प्रक्रिया में विशेष सावधानी बरती जाती है और खून निकालने के बाद घाव का उपचार किया जाता है। गाय मसाई समुदाय की जीवनशैली, आजीविका और सांस्कृतिक परंपराओं का अहम हिस्सा है।
गजब परंपरा: गाय के दूध में मिलाकर पीते हैं ताजा खून,
मध्य प्रदेश के छतरपुर जिले में इन दिनों बागेश्वर महाराज की ‘सनातन हिंदू एकता रथयात्रा’ के समापन समारोह और आयोजनों को लेकर उत्साह का माहौल है. इसी बीच, यात्रा के अंतिम दिन छतरपुर क्षेत्र में एक ऐसा दुर्लभ और हैरान करने वाला नजारा देखने को मिला, जिसने हर किसी को अश्मंजस में डाल दिया. यात्रा के दौरान इलाके में 8 फीट लंबा एक सफेद रंग का अनोखा अजगर लोगों की नजरों में आया, जिसे देखकर लोग दंग रह गए.
8 फीट लंबा सफेद रंग का अनोखा अजगर दिखा
ग्रेटर नोएडा में एक ही परिवार के पांच लोगों की संदिग्ध मौत का मामला बेहद गंभीर मोड़ ले चुका है। शुरुआती चर्चा में मौतों को मैगी खाने से जोड़कर देखा जा रहा था, लेकिन सामने आई जानकारी के मुताबिक, मामले में पैतृक संपत्ति विवाद और कथित साजिश की आशंका की जांच की जा रही है। मृतक महेश के मोबाइल में कथित सुसाइड वॉइस नोट मिलने की बात भी सामने आई है, जिसमें उसने अपनी मौत और परिवार की मौत के लिए अपनी दो बहनों तथा बहनोई को जिम्मेदार बताया था।मीडिया रिपोर्टों के अनुसार, पुलिस ने महेश की बहनों सुनीता और सपना तथा बहनोई शेखर को गिरफ्तार किया है। मामले में पैतृक संपत्ति को लेकर लंबे समय से चल रहे विवाद और कथित प्रताड़ना के आरोपों की जांच की जा रही है।
पैसे और पैतृक संपत्ति के विवाद में उजड़ा परिवार!
नवरात्रि के नौवें दिन सोमवार को देवी मंदिरों और दुर्गा पंडालों में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। मां दुर्गा के नौवें स्वरूप माता सिद्धिदात्री की पूजा-अर्चना कर भक्तों ने सुख, समृद्धि और खुशहाली की कामना की। सुबह से ही मंदिरों में दर्शन-पूजन के लिए श्रद्धालुओं का पहुंचना शुरू हो गया था। देवी मंदिरों में भक्तिमय माहौल के बीच जय माता दी के जयकारे गूंजते रहे।नवमी के अवसर पर कई स्थानों पर अष्टमी और नवमी का पर्व एक साथ मनाया जा रहा है। इसके चलते मंदिरों और दुर्गा पंडालों में विशेष पूजा-अर्चना, हवन और धार्मिक अनुष्ठानों का सिलसिला शुरू हो गया है। श्रद्धालु विधि-विधान से माता की पूजा कर परिवार की सुख-शांति और समृद्धि की प्रार्थना कर रहे हैं।नवरात्रि के समापन अवसर पर विभिन्न स्थानों पर कन्या पूजन, कन्या भोज और भंडारे का आयोजन किया गया गया है ।

