Homeछत्तीसगढ़सुपर फास्ट:छत्तीसगढ़ के साथ देश-प्रदेश की चर्चित बड़ी खबरे

सुपर फास्ट:छत्तीसगढ़ के साथ देश-प्रदेश की चर्चित बड़ी खबरे

रायपुर। छत्तीसगढ़ में सार्वजनिक वितरण प्रणाली (पीडीएस) के चावल की सप्लाई व्यवस्था में बड़ा बदलाव करने की तैयारी है। चावल की बोरियों पर अब बारकोड लगाने की व्यवस्था लागू की जाएगी। इसके जरिए मिलर से निकलने वाले चावल की बोरी को ट्रैक किया जा सकेगा और सप्लाई के दौरान होने वाले हेरफेर की आशंका को कम किया जा सकेगा।नई व्यवस्था के तहत मिलर से पीडीएस के लिए भेजे जाने वाले चावल की बोरियों पर बारकोड लगाया जाएगा। बारकोड के माध्यम से बोरी की पहचान और उसकी सप्लाई की निगरानी की जा सकेगी। इससे मिलर से निकलने के बाद चावल के परिवहन और वितरण की प्रक्रिया को अधिक पारदर्शी बनाने में मदद मिलेगी।बताया गया है कि नई व्यवस्था का उद्देश्य पीडीएस चावल की सप्लाई में होने वाले संभावित बदलाव या हेरफेर पर रोक लगाना है। सरकार इस व्यवस्था को दिसंबर 2026 से लागू करने की तैयारी में है। हालांकि इसके लिए विस्तृत दिशा-निर्देश और लागू होने की अंतिम प्रक्रिया का आधिकारिक आदेश जारी होना बाकी है।

पीडीएस चावल की बोरियों पर लगेगा बारकोड, हेरफेर पर लगेगा ब्रेक

रायपुर। देशभर के एयरपोर्ट पर यात्रियों की सुविधा, बेहतर सेवा और स्थानीय कला-संस्कृति एवं पर्यटन को बढ़ावा देने के उद्देश्य से 17 सितंबर से 10 अक्टूबर तक यात्री सेवा अभियान चलाया जाएगा। अभियान के तहत रायपुर के स्वामी विवेकानंद एयरपोर्ट पर भी विभिन्न गतिविधियों का आयोजन किया जाएगा।अभियान के दौरान एयरपोर्ट पर आने वाले यात्रियों को छत्तीसगढ़ की स्थानीय कला, संस्कृति और पर्यटन स्थलों से परिचित कराने के लिए विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इसके साथ ही यात्रियों की सुविधा और अनुभव को बेहतर बनाने पर भी विशेष जोर रहेगा।यात्री सेवा अभियान के तहत रायपुर एयरपोर्ट अथॉरिटी की ओर से QR कोड भी जारी किया गया है। इसके माध्यम से यात्री एयरपोर्ट की सेवाओं को लेकर अपने सुझाव और फीडबैक दे सकेंगे। प्राप्त सुझावों के आधार पर यात्री सुविधाओं में सुधार के प्रयास किए जाएंगे।

17 सितंबर से देशभर के एयरपोर्ट पर यात्री सेवा अभियान

कर्नाटक के बेलगावी जिले में  ग्राम पंचायत कार्यालय के अंदर बाप-बेटी की बेरहमी से हत्या कर दी गई. घटना कित्तूर तालुक के अवराडी गांव की है.मृतकों की पहचान 67 वर्षीय पूर्व सैनिक रुद्रप्पा कुंदरगी और उनकी 26 वर्षीय बेटी शशिकला कुंदरगी के तौर पर हुई है. दोनों धारवाड़ के सत्तूर में रहते थे.बताया जा रहा है कि रुद्रप्पा संपत्ति विवाद से जुड़े दस्तावेज जमा करने और RTC रिकॉर्ड में अपना नाम दर्ज कराने के आवेदन के सत्यापन के लिए पंचायत कार्यालय पहुंचे थे. इसी दौरान उनके भाइयों बसप्पा कुंदरगी, संगप्पा कुंदरगी और भतीजे मदिवलप्पा कुंदरगी ने कथित तौर पर उन पर दरांती और अन्य धारदार हथियार. से हमला कर दिया.

पंचायत ऑफिस के अंदर डबल मर्डर… प्रॉपर्टी विवाद में बाप-बेटी की बेरहमी से हत्या

बीजापुर जिले में चलाए जा रहे माओवादी विरोधी अभियान के तहत फरसेगढ़ थाना क्षेत्र में पुलिस एवं सुरक्षा बलों को बड़ी सफलता मिली है। ग्राम बड़ेआलवाड़ा के समीप जंगल-पहाड़ी क्षेत्र में सर्चिंग के दौरान माओवादियों द्वारा छिपाकर रखे गए हथियार, जिंदा कारतूस, विस्फोटक एवं अन्य सामग्री बरामद की गई।पुलिस के मुताबिक 15 सितंबर 2026 को मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर पुलिस अधीक्षक बीजापुर के निर्देशन में थाना फरसेगढ़, डीआरजी बीजापुर और बीडीएस की संयुक्त टीम ने बड़ेआलवाड़ा के पास जंगल एवं पहाड़ी क्षेत्र में सर्चिंग अभियान चलाया। सर्चिंग के दौरान संदिग्ध रूप से छिपाकर रखी गई सामग्री बरामद हुई। बीडीएस टीम ने आवश्यक सुरक्षा प्रक्रिया और डिमाइनिंग के बाद सामग्री को सुरक्षित रूप से कब्जे में लिया।
बीजापुर में सुरक्षाबलों की बड़ी कार्रवाई: नक्सलियों का जखीरा बरामद,

छत्तीसगढ़ के कांकेर में 17 साल की नाबालिग से गैंगरेप का मामला सामने आया है। आरोप है कि लड़की अपने एक परिचित युवक के साथ घूमने गई थी। लेकिन आरोपी उसे जंगल की ओर ले गया और अपने साथियों को बुला लिया। आरोपी ने अपने 3 साथियो के साथ मिलकर नाबालिग से रेप किया।पीड़िता के घर नहीं लौटने पर पिता ने थाने में शिकायत की। नाबालिग घर से करीब 30 किलोमीटर दूर जंगल में मिली। इस मामले में पुलिस ने बुधवार को 4 आरोपियों को अरेस्ट किया है। मामला कांकेर कोतवाली थाना क्षेत्र का है।नाबालिग रात करीब 9 बजे अपने एक परिचित के साथ घर से निकली थी। देर रात तक वापस नहीं आने पर परिजनों ने पुलिस को इसकी जानकारी दी। कोतवाली पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए तुरंत जांच शुरू की और नाबालिग की तलाश शुरू कर दी।

कांकेर में 17 साल की लड़की से गैंगरेप:चारों आरोपी अरेस्ट

छत्तीसगढ़ के रायगढ़ में 16 साल के नाबालिग लड़के की हत्या के मामले में पुलिस ने 2 आरोपियों शिवम बरेठ (20) और शिवम बानी (23) को गिरफ्तार किया है। जांच में पता चला कि शिवम बानी जिस लड़की से एकतरफा प्यार करता था, चक्रधर समारोह के दौरान आरोपियों ने नाबालिग को उस लड़की के साथ देखा था।इसके बाद आरोपियों ने नाबालिग को रामलीला मैदान के पास बुलाया। वहां उसका मोबाइल छीन लिया और उसे सुनसान जगह पर ले गए। वहां आरोपियों ने लड़की से दोबारा नहीं मिलने की बात को लेकर नाबालिग को धमकाया। इसी बात को लेकर दोनों में विवाद हो गया, जिसके बाद दोनों आरोपियों ने पत्थर से नाबालिग का सिर कुचल दिया।घटना के बाद शव को रामभांटा स्थित खाली प्लाट में छोड़कर फरार हो गए। पुलिस ने आरोपियों के पास से मृतक का मोबाइल और घटना के समय पहने खून से सने कपड़े बरामद किए हैं। मामला कोतवाली थाना क्षेत्र का है।

लड़की से एकतरफा प्यार, साथ देखा तो लड़के को मार-डाला
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments