रक्षाबंधन पर दमोह में बेहद दुखद घटना. पहले बेटे मुकेश ने ट्रेन के आगे कूदकर जान दी, फिर सदमे में माता-पिता ने भी धरमपुरा फाटक पर ट्रेन से कटकर आत्महत्या कर ली रक्षाबंधन के पावन पर्व पर मध्य प्रदेश के दमोह जिले से बेहद दुखद और हृदयविदारक घटना सामने आई है. यहां एक युवक ने ट्रेन के सामने कूदकर सुसाइड कर लिया तो.उसके माता-पिता ने भी रेलवे ट्रैक पर जाकर अपनी जीवनलीला समाप्त कर ली. रक्षाबंधन के दिन एक ही परिवार के तीन सदस्यों की दर्दनाक मौत से पूरे इलाके में शोक की लहर दौड़ गई है और सन्नाटा पसर गया है.दरअसल, रक्षाबंधन का त्योहार मनाने के लिए परिवार का छोटा भाई अपनी बहन को लेने दूसरे जिले गया हुआ था. इसी दौरान घर पर यह भयानक घटना घटित हो गई. बताया जा रहा है कि करैया गांव के पास मुकेश अहिरवार नामक युवक ने अचानक ट्रेन के आगे आकर जान दे दी. बेटे की मौत की खबर मिलते ही उसके माता-पिता भारतअहिरवार और उमा अहिरवार गहरे सदमे में आ गए.
छोटा भाई बहन को लेने गया था, पीछे सब खत्म;दमोह में बेटे की मौत के बाद माता-पिता भी ट्रेन के आगे कूदे,
रायगढ़: केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो यानि सीबीआई ने रिश्वतखोरी के एक मामले में रायगढ़, महाराष्ट्र में तैनात सीजीएसटी के एक आईआरएस अधिकारी और अतिरिक्त आयुक्त को गिरफ्तार किया है। उनके साथ सीजीएसटी रायगढ़ के एक अधीक्षक और एक निजी व्यक्ति को भी पकड़ा गया है। यह कार्रवाई 27 अगस्त 2026 को की गई।सीबीआई ने इस मामले में 26 अगस्त को केस दर्ज किया था। आरोप है कि सीजीएसटी के एक अधीक्षक ने शिकायतकर्ता से सीजीएसटी और रॉयल्टी से जुड़े मामले को निपटाने के बदले 1.50 करोड़ रुपये की रिश्वत मांगी थी। बातचीत के बाद रिश्वत की रकम घटाकर 40 लाख रुपये तय की गई।जांच के अनुसार, आरोपी अधिकारियों ने रिश्वत की रकम एक निजी व्यक्ति के जरिए लेने की व्यवस्था की थी। शिकायतकर्ता को इसी के अनुसार पैसे देने के लिए कहा गया था। सीबीआई ने शिकायत के आधार पर जाल बिछाया और निजी व्यक्ति को 40 लाख रुपये की रिश्वत स्वीकार करते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया।
रायगढ़ में IRS अफसर और एडिशनल कमिश्नर गिरफ्तार.
पखांजूर। काम दिलाने का झांसा देकर नाबालिगों का कथित शोषण करने के मामले में बड़गांव पुलिस ने कार्रवाई करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने मामले में पीड़ित नाबालिगों से संबंधित तथ्यों को जुटाते हुए आरोपियों के खिलाफ वैधानिक कार्रवाई की है।पुलिस के अनुसार, आरोपियों पर नाबालिगों को काम दिलाने का प्रलोभन देकर अपने साथ ले जाने और उनका शोषण करने का आरोप है। शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू की और आरोपियों की पहचान कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया। मामले में पुलिस द्वारा आरोपियों से पूछताछ की जा रही है। प्रकरण में अन्य किसी व्यक्ति की भूमिका सामने आने पर उसके खिलाफ भी कार्रवाई की जा सकती है।
पखांजूर: काम दिलाने का झांसा देकर नाबालिगों का शोषण, तीन आरोपी गिरफ्तार
छत्तीसगढ़ के बिलासपुर एयरपोर्ट पर उस समय हड़कंप मच गया, जब दिल्ली से बिलासपुर पहुंची एलायंस एयर की फ्लाइट 9I613 के लैंडिंग के दौरान एक टायर पंक्चर हो गया। हालांकि पायलट की सूझबूझ और एयरपोर्ट की सतर्कता के चलते बड़ा हादसा टल गया। विमान में सवार सभी 37 यात्री और 4 क्रू मेंबर समेत 41 लोग सुरक्षित हैं।अधिकारियों के मुताबिक, फ्लाइट ने शुक्रवार सुबह दिल्ली से उड़ान भरी थी। करीब 11 बजे बिलासपुर एयरपोर्ट पर लैंडिंग के दौरान विमान के बाईं ओर का टायर अचानक फट गया। घटना के बाद एयरपोर्ट पर तत्काल सुरक्षा व्यवस्था सक्रिय कर दी गई।विमान के रुकने के बाद सभी यात्रियों और क्रू सदस्यों को सुरक्षित बाहर निकालकर रनवे से टर्मिनल भवन पहुंचाया गया। हादसे में किसी के घायल होने की सूचना नहीं है। यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकालने के बाद एयरपोर्ट प्रशासन और संबंधित अधिकारियों ने राहत की सांस ली।
बिलासपुर में बड़ा विमान हादसा टला: लैंडिंग के वक्त फटा टायर,
नेपाल में अचानक आई बाढ़ के बाद कैलाश मानसरोवर यात्रा पर गई अंबिकापुर की डॉ. मीना गुप्ता अब तक लापता बताई जा रहीं है। डॉ. मीना अंबिकापुर के वरिष्ठ भाजपा नेता एवं नगर निगम एल्डरमैन करता राम गुप्ता की बेटी हैं। हादसे को लगभग 72 घंटे बीतने के बाद भी डॉ. मीना सहित अन्य यात्रियों की स्थिति की कोई पुख्ता जानकारी सामने नहीं आई है। इससे परिवार के लोगों की चिंता लगातार बढ़ती जा रही है।बताया गया है कि डॉ. मीना गुप्ता इंग्लैंड में त्वचा रोग विशेषज्ञ के तौर पर कार्यरत हैं। कैलाश मानसरोवर यात्रा के लिए वह 14 अगस्त को दिल्ली पहुंची थीं। इसके बाद एक आध्यात्मिक गुरु के नेतृत्व में करीब 80 यात्रियों का समूह दिल्ली से काठमांडू के लिए रवाना हुआ। यात्रा कार्यक्रम के तहत दल ने 23 अगस्त को कैलाश मानसरोवर की यात्रा पूरी की थी।यात्रा पूरी करने के बाद 25 अगस्त को सभी यात्री नेपाल-तिब्बत सीमा क्षेत्र में स्थित इमीग्रेशन सेंटर पहुंचे थे। यहां आवश्यक प्रक्रिया पूरी की जा रही थी। इसी दौरान अचानक बाढ़ आने से पूरा क्षेत्र प्रभावित हो गया। इसके बाद दल के सदस्यों से संपर्क टूट गया। लगातार प्रयासों के बावजूद अभी तक डॉ. मीना समेत अन्य यात्रियों के संबंध में स्पष्ट जानकारी नहीं मिल सकी है।
नेपाल बाढ़: 72 घंटे से लापता अंबिकापुर की डॉ. मीना मंत्री, अग्रवाल ने विदेश मंत्रालय के अफसरों से किया संपर्क
दुर्ग जिले में हुए सड़क हादसे में 3 साल के बच्चे की मौत हो गई। हादसे में बच्चे के पिता गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें इलाज के लिए रायपुर स्थित एम्स में भर्ती कराया गया है। दुर्घटना मुरमुंदा के पास हुई, जहां स्पोर्ट्स बाइक और कार के बीच आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई। यह मामला नंदिनी थाना क्षेत्र का है।जानकारी के मुताबिक, कुम्हारी का रहने वाला युवक अपने 3 साल के बच्चे के साथ स्पोर्ट्स बाइक से जा रहा था। इसी दौरान मुरमुंदा के पास सामने से आ रही कार से बाइक की टक्कर हो गई। टक्कर इतनी तेज थी कि बाइक सवार पिता और उसका बेटा सड़क पर गिर गए। हादसे में दोनों को गंभीर चोटें आई हैं।
दुर्ग में बाइक-कार की टक्कर,3 साल के बच्चे की मौत:पिता गंभीर, रायपुर

