Homeछत्तीसगढ़सुपर फास्ट:छत्तीसगढ़ के साथ देश-प्रदेश की चर्चित बड़ी खबरे

सुपर फास्ट:छत्तीसगढ़ के साथ देश-प्रदेश की चर्चित बड़ी खबरे

महाराष्ट्र के बारामती में पत्नी ने पति को बेहोश कर बैट से पीटा. उसे लहूलुहान कर दिया. फिर उसे मरा समझकर घर की बालकनी में बनी अधूरी कब्र में डाल दिया. लेकिन इसके बाद कुछ ऐसा हुआ कि सारा राज खुल गया. और  पत्नी के हाथों मारे जाने और कब्र तक पहुंचने के बावजूद जिंदा बचकर वापस आ गया. सुनने में ये बात थोड़ी अजीब लग सकती है,मगर ये सच है. महाराष्ट्र के बारामती की ये वो कहानी है, जिस पर कोई यकीन नहीं कर पा रहा है.एक पत्नी ने अपने पति का कत्ल किया और उसकी लाश को घर में दफना..और उसकी लाश को घर में दफनाने के लिए कब्र खोद डाली. लेकिन पति की सांसें थमने से पहले एक चमत्कार हुआ.और वह जिंदा बचकर वापस आ गया
पति को मरा समझ घर में बना दी कब्र,

छत्तीसगढ़ से महिला नेता को मिल सकती है राष्ट्रीय जिम्मेदारी, मध्य प्रदेश-छत्तीसगढ़ से दो नेताओं को बड़ा पद मिलने की चर्चा छत्तीसगढ़ से महिला नेता को मिल सकती है राष्ट्रीय जिम्मेदारी, मध्य प्रदेश-छत्तीसगढ़ से दो नेताओं को बड़ा पद मिलने की चर्चाभाजपा के राष्ट्रीय संगठन में बड़े फेरबदल की तस्वीर आज साफ हो सकती है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, नितिन नबीन की नई राष्ट्रीय टीम का ऐलान 17 अगस्त को संभव है। नई टीम में युवा और महिला चेहरों को खास तवज्जो दिए जाने की चर्चा है। इसी बीच छत्तीसगढ़ से एक महिला नेता को राष्ट्रीय संगठन में महत्वपूर्ण जिम्मेदारी मिलने की अटकलें तेज हैं। वहीं मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ से नेताओं को राष्ट्रीय स्तर पर बड़ी जिम्मेदारी मिलने की चर्चा है। हालांकि, किस नेता को कौन-सा पद मिलेगा, इसकी आधिकारिक पुष्टि सूची जारी होने के बाद ही होगी। �

दिल्ली से आज BJP की नई राष्ट्रीय टीम का ऐलान संभव

बच्चों के बीच लोकप्रिय LOTTE CHOCO को लेकर दुर्ग जिले में खाद्य एवं सुरक्षा विभाग ने बड़ा कदम उठाया है। जुलाई महीने में लिए गए इसके सैंपल की जांच रिपोर्ट फेल होने के बाद जिले में इसकी बिक्री पर रोक लगा दी गई है।जांच में LOTTE CHOCO में निर्धारित सीमा से अधिक प्रिजर्वेटिव कंटेंट पाए जाने की बात सामने आई है। रिपोर्ट मिलने के बाद फूड एंड सेफ्टी अधिकारी ने इसकी बिक्री रोकने के निर्देश जारी किए हैं।मामले को गंभीरता से लेते हुए स्टेट कंट्रोलर को भी पूरे प्रदेश में LOTTE CHOCO की बिक्री पर रोक लगाने के लिए पत्र भेजा गया है। वहीं कंपनी के बेंगलुरु स्थित कार्यालय को भी नोटिस जारी किया गया है।इसके अलावा बाजार में मौजूद उत्पाद को वापस लेने के लिए चेंबर को भी आदेश की कॉपी भेजी गई है।

बच्चों का पसंदीदा LOTTE CHOCO दुर्ग में बैन,

रायपुर। राष्ट्रगीत ‘वंदे मातरम्’ के कथित अपमान को लेकर राजधानी रायपुर में भाजपा कार्यकर्ताओं ने विरोध प्रदर्शन किया। भारत माता चौक से शुरू हुए इस सांकेतिक प्रदर्शन में भाजपा पदाधिकारी और कार्यकर्ता हाथों में मशाल लेकर आगे बढ़े।प्रदर्शनकारियों ने राष्ट्रगीत के अपमान का विरोध जताते हुए नारेबाजी की। बताया जा रहा है कि कार्यकर्ता राजीव भवन के सामने सामूहिक रूप से राष्ट्रगीत का गायन करेंगे।प्रदर्शन को देखते हुए मौके पर बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया है। पुलिस प्रशासन की नजर प्रदर्शन की गतिविधियों पर बनी हुई है। राष्ट्रगीत को लेकर शुरू हुआ यह विवाद अब राजधानी की सियासत में भी गरमाता नजर आ रहा है।

रायपुर:राष्ट्रगीत के अपमान पर आक्रोश,  सड़क पर उतरे BJP कार्यकर्ता

बिजनौर में बेटे की जान बचाने के लिए 65 वर्षीय पिता ने तेंदुए से सीधे मोर्चा ले लिया. जंगल में पशु चराने गए बेटे पर घात लगाकर बैठे तेंदुए ने हमला कर उसे दबोच लिया. बेटे की चीख सुनकर पिता डंडा लेकर करीब 250 मीटर दूर स्थित डेरे से दौड़ते हुए मौके पर पहुंचा. वहां का मंजर देखकर उसने बिना अपनी जान की परवाह किए जंगली जानवर पर डंडे बरसाना शुरू कर दिया. तेंदुआ कई बार गुर्राकर पिता को डराने की कोशिश करता रहा, लेकिन वह पीछे नहीं हटा. करीब पांच मिनट तक चले इस संघर्ष के बाद आखिरकार तेंदुए को ही पीछे हटना पड़ा और वह जंगल की ओर भाग गया.

तेंदुए के जबड़े से बेटे को खींच लाया 65 साल का पिता

छत्तीसगढ़ के बलरामपुर जिले में आत्मानंद स्कूल के पीटी टीचर पर नाबालिग छात्रा को अश्लील मैसेज भेजने और शादी के लिए प्रपोज करने का आरोप लगा है। आरोप है कि परिवार वालों के समझाने के बावजूद शिक्षक की हरकतें नहीं रुकीं। शनिवार को दोबारा समझाने के दौरान विवाद बढ़ गया। इस दौरान पीटी टीचर ने हाईस्कूल के छात्रों से छात्रा के भाई की रॉड से पिटाई करवा दी। हमले में युवक के हाथ में चोट आई है। शिकायत के बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। वहीं, जिला शिक्षा अधिकारी (DEO) ने भी मामले की जांच के लिए टीम गठित की है। मामला रघुनाथनगर थाना क्षेत्र का है।

पीटी टीचर पर छात्रा को अश्लील मैसेज भेजने के आरोप
बिहार के मोतिहारी में शराब तस्करी का एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है. पहाड़पुर थाना क्षेत्र में पुलिस ने घोड़े पर लदी करीब 200 बोतल यानी लगभग 53.. लीटर विदेशी शराब बरामद की. पुलिस ने घोड़े को भी थाने लाकर कार्रवाई शुरू की है. मामले में एक शराब तस्कर को गिरफ्तार किया गया है. बिहार में शराबबंदी के बावजूद अवैध शराब की तस्करी पर पूरी तरह लगाम नहीं लग पा रही है. तस्कर पुलिस से बचने के लिए लगातार नए तरीके अपना रहे हैं. मोतिहारी.के पहाड़पुर से सामने आया मामला इसी कड़ी में है, जहां शराब ढोने के लिए घोड़े का इस्तेमाल किया गया.पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए घोड़े पर लदी शराब की खेप बरामद की पुलिस ने आरोपी के साथ घोडा ज्ज्प्त किया है ..
घोड़ा निकला शराब तस्कर! शराब के साथ पुलिस ने किया गिरफ्तार

छत्तीसगढ़ के धमतरी में एक श्याम तराई नका के पास एक दर्दनाक सड़क हादसे में बाइक सवार 17 वर्ष नाबालिक युवक की मौत हो गई.. मृतक की पहचान जय रेड्डी के रूप में हुई है जय मूल रूप से ऐसे परिवार से जुड़ा बताया जा रहा है जिनके परिजन हैदराबाद में रहते हैं वह रायपुर में पढ़ाई कर रहा था हादसे की सूचना मिलते ही एंबुलेंस और डायल 112 की टीम मौके पर पहुंची सड़क पर युवक और उसकी क्षतिग्रस्त बाइक मिली घायल युवा को अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने जांच के दौरान उसे मृत घोषित कर दिया[9:21 am, 17/8

रायपुर जगदलपुर हाईवे पर दर्दनाक हादसा नाबालिक की मौत

बिहार से एक बड़ी खबर सामने आ रही है। यहां सोमवार को लखीसराय के अशोकधाम मंदिर में भगदड़ मच गईi  इस घटना में 7 महिलाओं की मौत हो गई। जबकि 10 से ज्यादा लोग हिस भगदड़ में घायल हो गए हैं। घटन के बाद मंदिर परिसर में अफरातफरी मच गई।मिली जानकारी के अनुसार, घटना अशोकधाम स्टेशन से मंदिर जाने वाले रास्ते पर हुई। बताया जा रहा है कि हजारों  लोग मंदिर की लाइन में खड़े थे, तभी देर रात में इस रास्ते पर बिजली का पोल गिर गया।  करेंट के चपेट में आने से 7 लोगों की मौत हो गई। जबकि 12 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद अफरातफरी मच गई और देखते ही देखते लोग इधर उधर भागने लगे। इस दौरान बैरिकेडिंग टूटी और लोग एक-दूसरे के ऊपर गिर गए।

बिहार के अशोकधाम मंदिर में भगदड़, 7 श्रद्धालुओं की मौत,

रायपुर और अंबिकापुर के बाद अब महासमुंद में खाद्य विभाग ने नकली पनीर के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। विभाग की टीम ने नकली पनीर बनाने वाली फैक्ट्री में दबिश देकर बड़ी मात्रा में संदिग्ध पनीर जब्त किया।कार्रवाई के दौरान टीम ने पनीर के सैंपल जांच के लिए लिए हैं, जबकि फैक्ट्री को तत्काल प्रभाव से सील कर दिया गया है। अधिकारियों की जांच के बाद ही यह स्पष्ट होगा कि जब्त पनीर में किस स्तर की मिलावट की गई थी। रिपोर्ट आने के बाद संबंधित लोगों के खिलाफ नियमानुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी।
गौरतलब है कि छत्तीसगढ़ में मिलावटी और नकली पनीर के खिलाफ खाद्य विभाग लगातार कार्रवाई कर रहा है। इससे पहले रायपुर में भी नकली पनीर बनाने वाली फैक्ट्री पर कार्रवाई में बड़ी मात्रा में पनीर बरामद हुआ था।

महासमुं:नकली पनीर फैक्ट्री पर एक्शन, हजारों किलो पनीर जब्

RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments