Homeछत्तीसगढ़सुपर फास्ट:छत्तीसगढ़ के साथ देश-प्रदेश की चर्चित बड़ी खबरे

सुपर फास्ट:छत्तीसगढ़ के साथ देश-प्रदेश की चर्चित बड़ी खबरे

महाराष्ट्र के बारामती में पत्नी ने पति को बेहोश कर बैट से पीटा. उसे लहूलुहान कर दिया. फिर उसे मरा समझकर घर की बालकनी में बनी अधूरी कब्र में डाल दिया. लेकिन इसके बाद कुछ ऐसा हुआ कि सारा राज खुल गया. और  पत्नी के हाथों मारे जाने और कब्र तक पहुंचने के बावजूद जिंदा बचकर वापस आ गया. सुनने में ये बात थोड़ी अजीब लग सकती है,मगर ये सच है. महाराष्ट्र के बारामती की ये वो कहानी है, जिस पर कोई यकीन नहीं कर पा रहा है.एक पत्नी ने अपने पति का कत्ल किया और उसकी लाश को घर में दफना..और उसकी लाश को घर में दफनाने के लिए कब्र खोद डाली. लेकिन पति की सांसें थमने से पहले एक चमत्कार हुआ.और वह जिंदा बचकर वापस आ गया
पति को मरा समझ घर में बना दी कब्र,

बच्चों के बीच लोकप्रिय LOTTE CHOCO को लेकर दुर्ग जिले में खाद्य एवं सुरक्षा विभाग ने बड़ा कदम उठाया है। जुलाई महीने में लिए गए इसके सैंपल की जांच रिपोर्ट फेल होने के बाद जिले में इसकी बिक्री पर रोक लगा दी गई है।जांच में LOTTE CHOCO में निर्धारित सीमा से अधिक प्रिजर्वेटिव कंटेंट पाए जाने की बात सामने आई है। रिपोर्ट मिलने के बाद फूड एंड सेफ्टी अधिकारी ने इसकी बिक्री रोकने के निर्देश जारी किए हैं।मामले को गंभीरता से लेते हुए स्टेट कंट्रोलर को भी पूरे प्रदेश में LOTTE CHOCO की बिक्री पर रोक लगाने के लिए पत्र भेजा गया है। वहीं कंपनी के बेंगलुरु स्थित कार्यालय को भी नोटिस जारी किया गया है।इसके अलावा बाजार में मौजूद उत्पाद को वापस लेने के लिए चेंबर को भी आदेश की कॉपी भेजी गई है।

बच्चों का पसंदीदा LOTTE CHOCO दुर्ग में बैन,

रायपुर। राष्ट्रगीत ‘वंदे मातरम्’ के कथित अपमान को लेकर राजधानी रायपुर में भाजपा कार्यकर्ताओं ने विरोध प्रदर्शन किया। भारत माता चौक से शुरू हुए इस सांकेतिक प्रदर्शन में भाजपा पदाधिकारी और कार्यकर्ता हाथों में मशाल लेकर आगे बढ़े।प्रदर्शनकारियों ने राष्ट्रगीत के अपमान का विरोध जताते हुए नारेबाजी की। बताया जा रहा है कि कार्यकर्ता राजीव भवन के सामने सामूहिक रूप से राष्ट्रगीत का गायन करेंगे।प्रदर्शन को देखते हुए मौके पर बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया है। पुलिस प्रशासन की नजर प्रदर्शन की गतिविधियों पर बनी हुई है। राष्ट्रगीत को लेकर शुरू हुआ यह विवाद अब राजधानी की सियासत में भी गरमाता नजर आ रहा है।

रायपुर:राष्ट्रगीत के अपमान पर आक्रोश,  सड़क पर उतरे BJP कार्यकर्ता

बिजनौर में बेटे की जान बचाने के लिए 65 वर्षीय पिता ने तेंदुए से सीधे मोर्चा ले लिया. जंगल में पशु चराने गए बेटे पर घात लगाकर बैठे तेंदुए ने हमला कर उसे दबोच लिया. बेटे की चीख सुनकर पिता डंडा लेकर करीब 250 मीटर दूर स्थित डेरे से दौड़ते हुए मौके पर पहुंचा. वहां का मंजर देखकर उसने बिना अपनी जान की परवाह किए जंगली जानवर पर डंडे बरसाना शुरू कर दिया. तेंदुआ कई बार गुर्राकर पिता को डराने की कोशिश करता रहा, लेकिन वह पीछे नहीं हटा. करीब पांच मिनट तक चले इस संघर्ष के बाद आखिरकार तेंदुए को ही पीछे हटना पड़ा और वह जंगल की ओर भाग गया.

तेंदुए के जबड़े से बेटे को खींच लाया 65 साल का पिता

छत्तीसगढ़ के बलरामपुर जिले में आत्मानंद स्कूल के पीटी टीचर पर नाबालिग छात्रा को अश्लील मैसेज भेजने और शादी के लिए प्रपोज करने का आरोप लगा है। आरोप है कि परिवार वालों के समझाने के बावजूद शिक्षक की हरकतें नहीं रुकीं। शनिवार को दोबारा समझाने के दौरान विवाद बढ़ गया। इस दौरान पीटी टीचर ने हाईस्कूल के छात्रों से छात्रा के भाई की रॉड से पिटाई करवा दी। हमले में युवक के हाथ में चोट आई है। शिकायत के बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। वहीं, जिला शिक्षा अधिकारी (DEO) ने भी मामले की जांच के लिए टीम गठित की है। मामला रघुनाथनगर थाना क्षेत्र का है।

पीटी टीचर पर छात्रा को अश्लील मैसेज भेजने के आरोप
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments