कई बार प्यार और उम्मीद ऐसी चीजें कर दिखाते हैं, जिस पर यकीन करना मुश्किल हो जाता है. चीन में एक महिला ने अपने कोमा में पड़े पति को होश में लाने के लिएऐसा तरीका अपनाया, जिसे सुनकर हर कोई हैरान है. डॉक्टरों की सलाह पर उसने रोज अपने पति के हाथ-पैरों की मालिश की, लेकिन एक दिन उसने उनके पैर की उंगली पर गलती से हल्का-सा दांत काट लिया. तभी उसे पति केशरीर में हल्की प्रतिक्रिया महसूस हुई. बस फिर क्या था, उसने इसे अपनी रोज की थेरेपी बना लिया. कुछ साल बाद उसके पति ने आंखें खोल दीं और आखिरकार उससे तीन . शब्द कहे- आई लव यू.
रोज पति के पैरों को अपने दांतों से काटती थी महिला
कर्नाटक के तुमकुरु जिले में एक ज्वेलरी शोरूम में बेहद हैरान करने वाला मामला सामने आया। यहां करीब 10 लाख रुपये के हीरे जड़े सोने के आभूषण रातों-रात गायब हो गए। खास बात यह रही कि दुकान में चोरी या सेंधमारी के कोई निशान नहीं मिले। दुकान में नियमित स्टॉक जांच के दौरान कर्मचारियों को कई आभूषण गायब मिले। जब सीसीटीवी फुटेज खंगाली गई तो सभी हैरान रह गए। फुटेज में एक चूहा देर रात बार-बार डिस्प्ले एरिया से सोने के गहने उठाकर ले जाता दिखाई दिया।सीसीटीवी में चूहे का पीछा करने के बाद कर्मचारियों ने उसके बिल का पता लगाया। उन्होंने फर्श के नीचे बने सुरंगनुमा रास्तों की कैमरे से जांच की और फिर खुदाई शुरू की।तलाशी के दौरान चूहे के बिल से सभी गायब आभूषण सुरक्षित बरामद कर लिए गए।
चूहे ने ज्वेलरी शॉप से उड़ा लिए 10 लाख के हीरे जड़ित गहनें
छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय आज दिल्ली दौरे पर रहेंगे। इस दौरान वे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से संसद भवन स्थित प्रधानमंत्री कक्ष में दोपहर 12 बजे मुलाकात करेंगे।मुख्यमंत्री साय की प्रधानमंत्री से होने वाली इस मुलाकात में राज्य के विकास से जुड़े महत्वपूर्ण मुद्दों, केंद्र-राज्य समन्वय, अधोसंरचना परियोजनाओं तथा विभिन्न विकास योजनाओं पर चर्चा होने की संभावना है। माना जा रहा है कि मुख्यमंत्री प्रदेश से जुड़े कई अहम प्रस्तावों और विकास कार्यों को लेकर प्रधानमंत्री के समक्ष अपनी बात रखेंगे।मुख्यमंत्री के इस दौरे को छत्तीसगढ़ के विकास की दृष्टि से महत्वपूर्ण माना जा रहा है। बैठक के बाद प्रदेश से जुड़े कई विषयों पर सकारात्मक निर्णय या आगे की रणनीति तय होने की उम्मीद जताई जा रही है। विष्णुदेव साय गुरुवार को मेदांता अस्पताल पहुंचे, जहां उन्होंने सड़क हादसे में घायल भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरणदेव से मुलाकात की।
दिल्ली दौरे पर CM साय, आज PM मोदी से करेंगे मुलाकात
छत्तीसगढ़ के लिए रेलवे क्षेत्र में बड़ी सौगात मिली है। कटघोरा से डोंगरगढ़ तक प्रस्तावित नई रेल लाइन को मंजूरी मिल गई है। इसके साथ ही बस्तर क्षेत्र की दो महत्वपूर्ण रेल लाइन परियोजनाओं को भी स्वीकृति प्रदान की गई है।नई दिल्ली में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव से मुलाकात कर प्रदेश की रेलवे परियोजनाओं पर विस्तार से चर्चा की। बैठक के दौरान केंद्रीय आवास एवं शहरी कार्य राज्य मंत्री तोखन साहू तथा राजनांदगांव सांसद संतोष पांडे भी मौजूद रहे।इन रेल परियोजनाओं के मंजूर होने से प्रदेश में रेल नेटवर्क का विस्तार होगा, औद्योगिक एवं व्यापारिक गतिविधियों को गति मिलेगी और दूरस्थ क्षेत्रों में आवागमन की सुविधाएं बेहतर होंगी। विशेष रूप से बस्तर क्षेत्र के विकास और कनेक्टिविटी को नई मजबूती मिलने की उम्मीद है।
कटघोरा-डोंगरगढ़ रेल लाइन को मिली बड़ी मंजूरी
छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिला अस्पताल की मदर-चाइल्ड यूनिट (एमसीएच) के ऑपरेशन थिएटर में चीटियों का जमावड़ा होने से पिछले 3 दिनों से सिजेरियन डिलीवरी बंद है। इसका असर दूसरी प्लान की गई सर्जरी पर भी पड़ रहा है। संक्रमण के खतरे को देखते हुए अस्पताल प्रबंधन ने ऑपरेशन थिएटर को बंद किया है। अब सभी सीजेरियन डिलीवरी मेजर ऑपरेशन थिएटर में किए जा रहे हैं।इससे अस्पताल में रोजाना होने वाली कई जरूरी सर्जरी टालनी पड़ रही हैं। को मरीजों और उनके परिजनों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। अस्पताल में आने वाले कई मरीजों को नई तारीख दी जा रही है, जबकि कुछ मामलों में केवल इमरजेंसी ऑपरेशन ही किए जा रहे हैं।
दुर्ग जिला अस्पताल में चींटियों ने बंद कराया ऑपरेशन थिएटर,
दिल्ली के जंतर-मंतर पर CJP के बैनर तले हुए छात्र आंदोलन के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ कथित अभद्र टिप्पणी करने के मामले में अब कानूनी कार्रवाई शुरू हो गई है . प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ कथित अभद्र टिप्पणी करने वाली युवती के खिलाफ FIR दर्ज कर ली गई है. शिकायत. के आधार पर मामला दर्ज होने के बाद इसकी जांच अब दिल्ली पुलिस कर रही है. पुलिस का कहना है कि जांच के दौरान सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर आगे.की कानूनी कार्रवाई की जाएगी. शिकायत में आरोप लगाया गया है कि प्रदर्शन के दौरान प्रधानमंत्री के खिलाफ सार्वजनिक रूप से आपत्तिजनक और अभद्र भाषा का इस्तेमाल किया गया, जिससे संवैधानिक पद की गरिमा को ठेस पहुंची और लोक शांति प्रभावित होने की आशंका पैदा हुई.
PM के खिलाफ आपत्तिजनक नारेबाजी, महिला पर यूपी में FIR
छत्तीसगढ़ के भिलाई-3 के डबरापारा में बुधवार देर रात गाड़ी हटाने को लेकर विवाद हो गया। रास्ते में खड़ी पिकअप को हटाने की बात पर 2 पक्षों के बीच पहले बहस हुई। इसके बाद विवाद इतना बढ़ गया कि एक पक्ष ने दूसरे पक्ष पर लोहे की रॉड, डंडे, हॉकी स्टिक और पत्थरों से हमला कर दिया। घटना खूनी संघर्ष में बदल गई।यह मामना पुरानी भिलाई थाना क्षेत्र का है। इस हमले में नीलेश साहू, भाई तेजराम उर्फ तेजा साहू समेत परिवार के अन्य लोग घायल हो गए। सबसे ज्यादा चोट नीलेश साहू को लगी है। उसकी हालत गंभीर बनी हुई है और उसे वेंटिलेटर पर रखा गया है। वहीं तेजराम साहू का भी आईसीयू में इलाज चल रहा है।आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से घटना में इस्तेमाल एक लोहे का जैक रॉड और हॉकी स्टिक जब्त की गई है।
पिकअप हटाने कहा तो रॉड, ईंट-पत्थर से सिर फोड़ा,
रायपुर प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने हवाला कारोबार और धन शोधन निवारण अधिनियम (PMLA) से जुड़े मामले में के. श्रीवास्तव को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तारी के बाद उन्हें रायपुर स्थित विशेष PMLA कोर्ट में पेश किया गया, जहां अदालत ने ईडी को 8 दिन की रिमांड मंजूर कर दी। अब जांच एजेंसी उनसे पूछताछ कर मामले में अन्य कड़ियों और वित्तीय लेन-देन की जानकारी जुटाएगी। राजनीतिक गलियारों में के. श्रीवास्तव को पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का करीबी बताया जाता रहा है। हालांकि, ईडी की आधिकारिक कार्रवाई हवाला और कथित मनी लॉन्ड्रिंग मामले की जांच के तहत हुई है। एजेंसी का कहना है कि रिमांड के दौरान मामले से जुड़े दस्तावेजों, लेन-देन और अन्य संदिग्ध पहलुओं की गहन जांच की जाएगी।
PMLA केस में के के.श्रीवास्तव को ED ने किया गिरफ्तार,

