Homeछत्तीसगढ़सुपर फास्ट:छत्तीसगढ़ के साथ देश की चर्चित बड़ी खबरे

सुपर फास्ट:छत्तीसगढ़ के साथ देश की चर्चित बड़ी खबरे

छत्तीसगढ़ में एक ओर शराब से जुड़े अपराध, सड़क हादसे और सामाजिक समस्याओं को लेकर लगातार बहस चल रही है, वहीं दूसरी ओर बलौदाबाजार जिले के नरधा ग्राम पंचायत से हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां ग्रामीणों ने गांव में सरकारी शराब दुकान खोलने की मांग कर दी।जानकारी के अनुसार ग्राम पंचायत की बैठक में कुछ ग्रामीणों ने सरपंच और सचिव के सामने गांव में शराब दुकान खोले जाने का प्रस्ताव रखा। इस दौरान किसी ने पूरे घटनाक्रम का वीडियो बना लिया, जो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
ग्रामीणों का कहना है कि शराब खरीदने के लिए उन्हें दूसरे गांव या कस्बे तक जाना पड़ता है, जिससे समय और परेशानी दोनों बढ़ती हैं। इसलिए गांव में ही शराब दुकान खोली जाए। वहीं यह मांग ऐसे समय उठी है, जब शराब से जुड़े अपराध, घरेलू हिंसा और सड़क दुर्घटनाओं को लेकर लगातार चिंताएं जताई जा रही हैं।

गांव की नई मांग: सड़क नहीं… शराब दुकान चाहिए!

रायपुर के नकटी गांव में 80 घरों पर चलाए गए बुलडोजर के विरोध में बुधवार को प्रभावितों ने कलेक्ट्रेट का घेराव कर दिया। उनका कहना है कि प्रशासन ने घर दिए हैं, जिनमें किसी तरह की सुविधाएं नहीं हैं। घर इतने छोटे हैं कि उसमें परिवार का रह पाना संभव नहीं है।धरने के दौरान अपर जिला दंडाधिकारी (ADM), एसडीएम और अपर कलेक्टर ने प्रदर्शनकारियों से चर्चा की। लंबी बातचीत के बाद ग्रामीणों ने प्रशासन को अगले 24 घंटे का अल्टीमेटम देते हुए फिलहाल धरना स्थगित करने का निर्णय लिया।ग्रामीणों ने स्पष्ट चेतावनी दी है कि यदि कल सुबह 11 बजे तक उनकी मांगों पर ठोस कार्रवाई नहीं हुई, तो वे फिर से कलेक्ट्रेट गेट पर धरने पर बैठेंगे। साथ ही मांगें पूरी नहीं होने की स्थिति में अनिश्चितकालीन धरना और ‘जेल भरो आंदोलन’ शुरू करने की भी घोषणा की है।

नकटी के ग्रामीणों ने घेरा कलेक्ट्रेट 24 घंटे का अल्टीमेटम

जांजगीर-चांपा। नशे में धुत दूल्हे से मंडप में ही शादी करने से इनकार कर सुर्खियों में आईं मुस्कान प्रधान को परिवार परामर्श केंद्र का परामर्शदात्री सदस्य नियुक्त किया गया है। उन्होंने जांजगीर स्थित परिवार परामर्श केंद्र में अपना कार्यभार ग्रहण कर लिया है।अब वे पारिवारिक विवादों के समाधान और जरूरतमंद परिवारों की काउंसलिंग में अहम भूमिका निभाएंगी।पुलिस अधीक्षक विजय कुमार पांडेय के निर्देश पर यह नियुक्ति की गई है। पुलिस अधीक्षक कार्यालय से जारी आदेश के अनुसार, जिले में बढ़ते पारिवारिक विवादों का शांतिपूर्ण समाधान सुनिश्चित करने के उद्देश्य से परिवार परामर्श केंद्र का विस्तार किया गया है।

मुस्कान बनीं परिवार परामर्श केंद्र की सदस्य

छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने शादी का भरोसा देकर बनाए गए शारीरिक संबंध के एक मामले में यह टिप्पणी करते हुए फैसला सुनाया है।कोर्ट ने ट्रायल कोर्ट की तरफ से आरोपी को बरी किए जाने के फैसले को सही ठहराते हुए पीड़िता की अपील शुरुआती सुनवाई (एडमिशन स्टेज) में ही खारिज कर दिया। हाईकोर्ट ने कहा कि रिकॉर्ड से स्पष्ट है कि दोनों के बीच लंबे समय तक सहमति से संबंध रहे और वे साथ भी रहे। ऐसे मामलों में केवल शादी से इनकार होने के आधार पर रेप का अपराध नहीं बनता।दरअसल, 40 साल की महिला का आरोप था कि, 5 जुलाई 2019 को युवक ने ग्रुप स्टडी का बहाना बनाकर उसे अपने घर बुलाया, लेकिन वहां कोई दूसरा छात्र मौजूद नहीं था। उसने शादी का भरोसा देकर उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए। इसके बाद दोनों लंबे समय तक रिलेशनशिप में रहे।बाद में युवक ने शादी से इंकार कर दिया

jहाईकोर्ट बोला- लिव-इन में रहकर शादी न करना रेप नहीं

कोरबा जिले के कटघोरा थाना क्षेत्र के छुरी बाजार में बुधवार दोपहर 1 बजे दिनदहाड़े एक ज्वैलर्स दुकान में लूट की कोशिश की गई। तीन हथियारबंद नकाबपोश बदमाश ग्राहक बनकर राज ज्वैलर्स पहुंचे और मिर्ची पाउडर झोंककर लूट का प्रयास किया।दुकानदार की बहादुरी के चलते बड़ी वारदात टल गई। भागते समय बदमाश अपना कट्टा और बाइक मौके पर छोड़कर फरार हो गए। पूरी घटना दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है।बताया जा रहा है  एक आरोपी सलवार-सूट पहनकर महिला के वेश में आया था, ताकि उसकी पहचान छिपी रहे। आरोपियों ने दुकानदार से सोने की अंगूठी दिखाने को कहा। जैसे ही जेवर बाहर निकाले गए, एक बदमाश ने दुकानदार की आंखों में मिर्ची पाउडर झोंक दिया।

कोरबा में ज्वैलर्स दुकान में दिनदहाड़े लूट

रायपुर के नकटी गांव में प्रस्तावित विधायक आवास परियोजना को लेकर विवाद लगातार गहराता जा रहा है। इस बीच कांग्रेस की एक और विधायक विद्यावती सिदार ने मुख्यमंत्री को पत्र लिखकर गांव में कथित तोड़फोड़ की घटना की कड़ी निंदा की है।विधायक विद्यावती सिदार ने अपने पत्र में नकटी गांव में विधायक आवास निर्माण के लिए की गई कार्रवाई पर आपत्ति जताते हुए इसे दुर्भाग्यपूर्ण बताया। उन्होंने स्पष्ट किया कि ऐसी परिस्थितियों में निर्मित होने वाले विधायक आवास में वे स्वयं रहने के लिए तैयार नहीं हैं।विद्यावती सिदार के इस बयान को नकटी गांव के मुद्दे पर कांग्रेस की ओर से बढ़ते विरोध के रूप में देखा जा रहा है।

नकटी विवाद पर कांग्रेस विधायक विद्यावती सिदार का बड़ा ऐलान

सरगुजा जिला के उदयपुर विकासखंड में रामगढ़ महोत्सव से पैदल अपने घर लौट रहे सात नाबालिग किशोर मंगलवार देर रात सड़क हादसे का शिकार हो गए। उदयपुर थाना क्षेत्र के ग्राम डुमरडीह के समीप अंबिकापुर-बिलासपुर राष्ट्रीय राजमार्ग पर पीछे से आ रहे एक अज्ञात ट्रक ने उन्हें अपनी चपेट में ले लिया। हादसे में सभी किशोर गंभीर रूप से घायल हो गए। मेडिकल कॉलेज अस्पताल, अंबिकापुर में उपचार के दौरान एक किशोर की मौत हो गई, जबकि छह अन्य का इलाज जारी है। दुर्घटना के बाद ट्रक चालक वाहन सहित मौके से फरार हो गया।

 तेज रफ्तार ट्रक ने सात किशोरों को रौंदा

छत्तीसगढ़ के सक्ती जिले में हुए पूर्णिमा चौहान हत्याकांड का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। पति ने पत्नी के साथ मिलकर गर्लफ्रेंड को रास्ते से हटाने के लिए 4 लाख की सुपारी दी थी। दरअसल, गर्लफ्रेंड पूर्णिमा शादीशुदा बॉयफ्रेंड पर शादी का दबाव बना रही थी। दो नकाबपोश युवकों ने घर में घुसकर युवती को 3 गोलियां मारी थीं।पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि, शूटर्स ने शूटर मूवी देखकर इस वारदात को अंजाम दिया था। पत्नी चम्पा ने शूटर्स को सुपारी देने के लिए अपने पोस्ट ऑफिस का खाता तोड़कर उससे रकम निकाली। जिससे उसने 2 लाख रुपए एडवांस दिए थे।पुलिस ने मामले में पति-पत्नी समेत कुल 9 आरोपियों को छत्तीसगढ़, झारखंड और महाराष्ट्र से गिरफ्तार किया है। उनके पास से हथियार, बाइक और कैश भी बरामद किया गया है। घटना सक्ती थाना क्षेत्र के ग्राम जोंगरा की है।

 गर्लफ्रेंड को मारने पति-पत्नी ने 4 लाख की दी सुपारी

छत्तीसगढ़ के बैकुंठपुर में 12 साल की बच्ची को बंधक बनाकर जीजा ने उसके साथ रेप किया। मामले में पुलिस ने आरोपी जीजा को गिरफ्तार किया है। इस बीच, नाबालिग की मुंहबोली बहन ने हाईकोर्ट में बंदी प्रत्यक्षीकरण याचिका दायर कर दावा किया था कि उसकी बहन और 9 साल के भाई को अवैध रूप से चाइल्ड हेल्पलाइन में रखा गया है।जबकि रिकॉर्ड के अनुसार लड़का बैकुंठपुर चाइल्ड वेलफेयर सेंटर और लड़की अंबिकापुर बालिका गृह में सुरक्षित थे। मामले की सुनवाई के दौरान चीफ जस्टिस रमेश सिन्हा और जस्टिस रवींद्र कुमार अग्रवाल की डिवीजन बेंच ने मुख्य सचिव और डीजीपी को दोनों बच्चों को कोर्ट में पेश करने का निर्देश दिया था। फिलहाल कोर्ट ने अगली सुनवाई तक दोनों बच्चों को चाइल्ड वेलफेयर सेंटर में ही रखने का आदेश दिया है और मामले की अगली सुनवाई आज यानी 2 जुलाई को होगी।

12 साल की बच्ची से बंधक बनाकर रेप
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments