Homeछत्तीसगढ़सुपर फास्ट:छत्तीसगढ़ के साथ देश की चर्चित बड़ी खबरे

सुपर फास्ट:छत्तीसगढ़ के साथ देश की चर्चित बड़ी खबरे

नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने 21 जून को आयोजित होने वाली नीट-यूजी 2026 री-एग्जाम के लिए तैयारियां पूरी कर ली हैं. एनटीए ने 3 मई को आयोजित नीट-यूजी 2026 परीक्षा को कथित पेपर लीक के आरोपों के बाद 12 मई को रद्द कर दिया था. एजेंसी ने कहा है कि परीक्षा को पारदर्शी और निष्पक्ष बनाने के लिए देशभर में अभूतपूर्व सुरक्षा और निगरानी व्यवस्था लागू की गई है. एनटीए ने अभ्यर्थियों और अभिभावकों से केवल आधिकारिक सूचनाओं पर भरोसा करने और सोशल मीडिया पर फैलाए जा रहे कथित पेपर लीक जैसे भ्रामक दावों से सावधान रहने की अपील भी की है. देशभर से 22 लाख से अधिक अभ्यर्थियों के परीक्षा में शामिल होने की उम्मीद है. कुल 1,38,560 सीसीटीवी कैमरों के जरिए निगरानी की जाएगी,

NEET री-एग्जाम आज :1.38 लाख कैमरे 51 हजार जैमर्स लगे

छत्तीसगढ़ के सूरजपुर जिले में एक दर्दनाक हादसा हो गया है। इस हादसे में 3 लोगों की मौत हो गई है। जबकि एक गंभीर रूप से घायल हो गया है। घटना के बाद अफराफरी का माहौल हो गया है।मिली जानकारी के अनुसार, घटना प्रतापपुर थाना के खजुरी रामपुर की है। जहां एक खड़ी ट्रक में बाइक घुस गई। हादसा इतना दर्दनाक था कि मौके पर ही तीन युवकों की मौत हो गई। जबकि एक गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने ट्रक को आग के हवाले कर दिया।वहीं स्थिति संभालने पहुंचे डायल 112 पर पर हमला कर ​दिया। जिससे डायल 112 के चालक और पुलिसकर्मी घायल हो गए। देखते ही देखते अफरातफरी मच गई। फिलहाल पुलिस तीनों के शवों को पीएम के लिए भेज दी है और मामले की जांच में जुट गई है।

 एक पल में उजड़ गईं कई खुशियां.गाव में मातम

ओडिशा में विजिलेंस विभाग की छापेमारी के बाद करोड़ों रुपये की बेहिसाब संपत्ति का खुलासा होने के बाद एक सरकारी इंजीनियर को गिरफ्तार कर लिया गया है. इस भ्रष्ट अधिकारी के पास से 49 महंगे प्लॉट, 14 एकड़ में फैले तीन आलीशान फार्महाउस और करीब 1 किलो सोने के आभूषण बरामद हुए हैं.कोरापुट जिले के कोटपाडा ब्लॉक का यह मामला है. यहां तैनात असिस्टेंट एग्जीक्यूटिव इंजीनियर (AEE) सत्यनारायण सेठी को आय से अधिक संपत्ति के मामले मेंगिरफ्तार किया गया.तलाशी के दौरान सेठी के पास ऐसी संपत्ति मिली जो उनकी ज्ञात आय के स्रोतों से कहीं ज़्यादा थी; इसमें दो फ्लैट भी शामिल थे, जिनमें सेएक कथित तौर पर बेनामी था.

सरकारी इंजीनियर के पास मिले 49 महंगे प्लॉट,1 किलो सोना

भारतीय रेलवे ने ट्रेनों और रेलवे स्टेशनों में नियमों को सख्ती से लागू करने के लिए कई बदलाव किए हैं। अब नियम तोड़ने वालों पर डबल पेनाल्टी लगाई जाएगी। बिना टिकट यात्रा करने पर 500 रुपए जुर्माना लिया जाएगा, जो पहले 250 रुपए था। वहीं, महिला कोच में घुसने पर 2500 रुपए, स्मोकिंग करने पर 2 हजार रुपए, भीख मांगने और बिना अनुमति फेरी लगाकर सामान बेचने पर 2 हजार तक की पेनाल्टी लगाई जाएगी। ट्रेन और स्टेशनों पर भीख मांगने वालों पर पूरी तरह से रोक लगा दी गई है। ये नए नियम आज से लागू हो गए हैं। इसे लेकर रेलवे स्टेशनों पर अनाउंसमेंट किया जा रहा है।संसोधन नियमों के के तहत बिना अनुमति सामान बेचने या फेरी लगाने पर 2000 रुपए तक पेनल्टी का प्रावधान किया गया है।

बिना टिकट यात्रा पर अब 500 रूपए जुर्माना, पहले 250 था

धमतरी जिले के कुरूद थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम सिवनी कला में सड़क निर्माण कार्य के दौरान एक दर्दनाक हादसे में एक महिला देवकी साहू (52 वर्ष) की जान चली गई।  घटना के बाद गांव में शोक और आक्रोश का माहौल है। जानकारी के अनुसार, गांव में सड़क निर्माण का कार्य चल रहा था हादसा इतना भयावह था कि मौके पर ही उनकी मौत हो गई।ग्रामीणों का आरोप है कि ग्रेडर चालक कान में हेडफोन लगाकर लापरवाहीपूर्वक मशीन चला रहा था, जिसके कारण यह हादसा हुआ। घटना के बाद बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर एकत्र हो गए और जिम्मेदारों के खिलाफ कार्रवाई की मांग करने लगे। पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी है। जांच के बाद ही हादसे के वास्तविक कारणों का खुलासा हो सकेगा।

ग्रेडर मशीन के नीचे दबकर महिला की दर्दनाक मौत

दुर्ग जिले के भिलाई में बीएसपी कर्मचारी के बेटे ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। दीपांशु वर्मा (22) का शव करीब 10 साल से बंद पड़े बीएसपी स्कूल परिसर में फंदे से लटका मिला। मौके से एक सुसाइड नोट भी बरामद हुआ है।जिसमें लिखा है- मुझसे इतनी नफ़रत के लिए बहुत-बहुत धन्यवाद। मेरे शरीर को दफ़नाया नहीं जाना चाहिए, इसका अंतिम संस्कार (दाह-संस्कार) किया जाना चाहिए। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी है।वह कल्याण कॉलेज का छात्र था। दीपांशु के पिता बीएसपी कर्मचारी हैं। घरवालाें के मुताबिक, दीपांशु रोज की तरह घर से निकला था, लेकिन देर तक वापस नहीं लौटा। इसके बाद उसकी तलाश शुरू की गई।

BSP कर्मचारी के बेटे ने लगाई फांसी स्कूल में मिला शव

महाराष्ट्र के परभणी जिले में यशवाड़ी देवस्थान में हनुमान मंदिर के हॉल की निर्माणाधीन छत शनिवार दोपहर गिर गई। मलबे में में दबने से 7 लोगों की मौत हो गई, जबकि 25 लोग घायल हुए, जिन्हें अस्पताल पहुंचा दिया गया है।रिपोर्ट्स के मुताबिक यहां मंदिर के ठीक सामने सभामंडप बनाने का काम चल रहा था। दोपहर के समय लोग प्रसाद ले रहे थे। अचानक मंदिर का स्ट्रक्चर और पत्थर भरभराकर गिर पड़े।हादसे का CCTV फुटेज भी सामने आया है। वीडियो के मुताबिक दोपहर 3 बजे कई लोग लाइन में खड़े होकर प्रसाद दर्शन-पूजा कर रहे थे। तभी बांस और लोहे की रॉड से बना सेंट्रिंग स्ट्रक्चर टूट गया।शनिवार होने के कारण मंदिर में भीड़ ज्यादा थी। हादसे के बाद पुलिस और स्थानीय प्रशासन ने घटनास्थल पर रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया।

महाराष्ट्र के परभणी में ..हनुमान मंदिर की छत गिरी:7 की मौत, 25 घायल

छत्तीसगढ़ के बलौदाबाजार में एक अनोखा विरोध प्रदर्शन सामने आया है, जहाँ जिला पंचायत सदस्य ने पेट्रोल पंप द्वारा डिब्बे (बोतल) में डीजल देने से इनकार करने पर अपनी कार को बैलों से खिंचवाया। विरोध के इस तरीके और कार को बैलों से पेट्रोल पंप तक खींचकर ले जाने का वीडियो सोशल मीडिया पर काफी चर्चा में है।इस अनोखे  प्रदर्शन के बाद स्पष्ट हो गया है कि पंपों में डीजल की भारी कमी है. ऐसे भी डीजल की कमी को लेकर कई जगहो  से लगातार  खबरें समाचार पत्रों में आ रही है ,दूसरी तरफ शासन का कहना है कि तेल पंपों में कोई डीजल की कमी नहीं है,दो दिन पहले हि घोषणा की गई थी की किसानो को डब्बोमें डीजल दिया जाएगा ,,

बलौदा बाजार जिला पंचायत सदस्य ने बैल से कर खिचवाई

छत्तीसगढ़ के कोरिया जिले में रेत तस्करी विवाद में बीजेपी नेता भरत सिंह उर्फ लल्ला सिंह समेत 3 लोगों की गई हत्या का मास्टर माइंड एवमुख्य आरोपी मनोज त्रिपाठी समेत 4 और आरोपियों ने मनेंद्रगढ़ थाने में सरेंडर कर दिया है। वहीं 9 वें नामजद आरोपी गौरव त्रिपाठी को खड़गवां क्षेत्र से गिरफ्तार किया गया है।इस गिरफ्तारी के साथ ही हत्याकांड में नामजद सभी 9 आरोपियों की गिरफ्तारी पूरी हो गई है। पुलिस अब आरोपियों से पूछताछ कर रही है।बता दे की कोरिया जिले के नौगईं गांव में आरोपियों ने 16 जून की देर रात फॉर्च्यूनर के आगे-पीछे हाईवा अड़ाकर रास्ता रोका, फिर वाहन पर पेट्रोल छिड़ककर आग लगा दी। इस हमले में भाजपा के पूर्व जनपद पंचायत अध्यक्ष भरत सिंह उर्फ लल्ला सिंह जिंदा जल गए।घटना के बाद पुलिस ने 9 आरोपियों के खिलाफ नामजद केस दर्ज किया था। इनमें से 4 लोगों को पहले गिरफ्तार कर लिया गया था।

BJP नेता को जिंदा जलाने वाले मास्टरमाइंड ने किया सरेंडर
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments