Homeछत्तीसगढ़कोलकाता के मशहूर रेड रोड पर योग का जश्न, हजारों लोगों ने...

कोलकाता के मशहूर रेड रोड पर योग का जश्न, हजारों लोगों ने PM मोदी के साथ किया योगासन.CM साय ने अंबिकापुर में सामूहिक योगाभ्यास, किया

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर पीएम मोदी ने कोलकाता के रेड रोड पर हजारों लोगों संग योग किया और प्रतिभागियों को सही योगासन करने में मार्गदर्शन दिया. वही CM साय ने अंबिकापुर में सामूहिक योगाभ्यास, किया

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को कोलकाता के मशहूर रेड रोड पर हजारों लोगों के साथ योग किया. यह कार्यक्रम 12वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के मौके पर आयोजित किया गया था. सफेद टी-शर्ट और सफेद पैंट पहने प्रधानमंत्री ने वहां मौजूद आम लोगों के साथ योग कियाय. यह कार्यक्रम ऐसी जगह पर हुआ, जहां एक तरफ भारतीय सेना का ईस्टर्नकमांड था और दूसरी तरफ मैदान.40 मिनट के इस सेशन के दौरान पीएम मोदी लोगों के बीच घूमते हुए नजर आए. वे योग के नियमों का पालन होते हुए ध्यान से देख रहे थे और यह पक्का कर रहे थे कि उन्हें सही तरीके से किया जा रहा है.

कई मौकों पर उन्होंने लोगों को उनके योगासन या मुद्रा को सही करने में मदद भी की. ये योग अभ्यास एक बड़े योग प्रदर्शन का हिस्सा थे, जिसमें बुज़ुर्गों औरछात्रों समेत हर उम्र के लोगों ने हिस्सा लिया. योग के इस जश्न में गवर्नर आरएन रवि, पश्चिम बंगाल के नेता सुवेंदु अधिकारी और दिलीप घोष, अग्निमित्रा पॉलऔर दीपक बर्मन समेत कई मंत्रियों ने भी हिस्सा लिया.

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय आज 12वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर अंबिकापुर के पीजी कॉलेज ग्राउंड में आयोजित सामूहिक योगाभ्यास कार्यक्रम में शामिल हुए. यहां उन्होंने हजारों लोगों के साथ सामूहिक योग किया और स्वस्थ जीवन-शैली के लिए नियमित योगाभ्यास करने का संदेश लोगों को दिया. कार्यक्रम में स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल और अन्य जनप्रतिनिधि भी शामिल हुए.

मुख़्यमंत्री साय ने प्रदेशवासियों को 12वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं दी. उन्होंने कहा कि योग स्वस्थ शरीर, शांत मन और सशक्त आत्मबल का आधार है. यह हमें जीवन की चुनौतियों का सामना धैर्य, संतुलन और सकारात्मकता के साथ करना सिखाता है. उन्होंने लोगों से योग को दिनचर्या का हिस्सा बनाने की अपील की है.

RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments