Homeछत्तीसगढ़सुपर फास्ट:छत्तीसगढ़ के साथ देश की बड़ी खबरे

सुपर फास्ट:छत्तीसगढ़ के साथ देश की बड़ी खबरे

छत्तीसगढ़ के कोरिया जिले में रिश्तो को शर्मसार कर देने वाला मामला सामने आया है यहाँ एक पति ने पत्नी के हाथ-पैरों को रस्सी से बांधा। इसके बाद महिला के कपड़े फाड़ दिए, जूते से मारा, बाल खींचकर कई थप्पड़ जड़े। पति यही नहीं रुका, कैंची से पत्नी के बाल काटे, फिर उसका सिर मुंडवा दिया, चेहरे पर कालिख पोत दी।वहीं पिता के कहने पर बच्चों ने भी अपनी मां को कई थप्पड़ मारे। जब इससे भी मन नहीं भरा तो पति ने बच्चे से पत्नी को पेशाब पिलवाई। फिर अपना पेशाब भी पिलाया। इस पूरी घटना का वीडियो भी बनाया।वीडियो में पति कहता है कि बच्चों को छोड़कर दूसरे के साथ रह रही थी। जीजा के साथ फिर भांजे के साथ भाग गई थी। बता दें कि दोनों की 2006 में लव मैरिज हुई थी। लेकिन कुछ समय पहले महिला पति से अलग पंडोपारा में रह रही थी।

कोरिया जिले से पत्नी ने अमानवीय हरकत का वीडियो सामने आया है। - Dainik Bhaskar
पत्नी के कपड़े फाड़े, सिर मुंडन किया, पेशाब पिलाया,

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने गुरुवार रात 9 बजे अचानक सभी मंत्रियों को CM हाउस बुलाया। अचानक मिले बुलावे से कई मंत्री अपने कार्यक्रम रद्द कर रायपुर पहुंचे। बैठक को लेकर मंत्रिमंडल फेरबदल की चर्चाएं होती रहीं, लेकिन इसे केवल राजनीतिक अटकलें बताया गया।जानकारी के अनुसार बैठक में सरकार के ढाई साल के कार्यकाल की समीक्षा की गई और आगामी ढाई साल की कार्ययोजना पर चर्चा हुई। विभिन्न विभागों से सुझाव लिए गए। साथ ही सरकार और संगठन के बीच बेहतर तालमेल को लेकर भी विचार-विमर्श किया गया।बैठक में मंत्री केदार कश्यप, गुरु खुशवंत साहेब, लक्ष्मी राजवाड़े, दयाल दास बघेल सहित कई मंत्री शामिल हुए। इसके अलावा उपमुख्यमंत्री अरुण साव, विजय शर्मा, मंत्री टंकराम वर्मा, लखन लाल देवांगन और श्याम बिहारी जायसवाल भी बैठक में पहुंचे।

ढाई साल के कामों की समीक्षा,विभागों से लिए सुझाव

जशपुर-प्रेमी की शादी से नाराज एक नाबालिग युवती अचानक मोबाइल टावर पर चढ़ गई, जिससे इलाके में हड़कंप मच गया। घटना की जानकारी मिलते ही ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस और स्थानीय लोगों ने करीब तीन घंटे तक समझाइश दी, जिसके बाद नाबालिग टावर से नीचे उतरने को तैयार हुई।मामला कोल्हनझरिया का है . यहाँ युवती अपने प्रेमी की शादी तय होने से नाराज है। गुस्से और भावनात्मक तनाव में उसने टावर पर चढ़कर आत्मघाती कदम उठाने की कोशिश की। घटना की खबर फैलते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर जुट गए। पुलिस अधिकारियों ने धैर्यपूर्वक बातचीत कर नाबालिग को समझाया और उसे सुरक्षित नीचे उतार लिया। इसके बाद उसे परिजनों के सुपुर्द कर आवश्यक काउंसलिंग की व्यवस्था की गई।

मोबाइल टावर पर चढ़ी नाबालिग, प्रेम प्रसंग बना वजह

सोने और चांदी की कीमत में बड़ी गिरावट आई है. मल्‍टी कमोडिटी मार्केट में सोने का भाव तेजी से गिरकर 1.50 लाख रुपये के नीचे आ चुका है और चांदी का भी भाव तेजी से टूटा है. एक किलो चांदी की कीमत झटके में 13,000 रुपये टूट चुकी है. यह गिरावट तब आई है, जब अमेरिका-ईरान के बीच शांति समझौता हो चुका है और फेडरल रिजर्व बैंक ने अपने रेट को बरकरार रखा है.MCX पर सोने का भाव 4,000 रुपये से ज्‍यादा या करीब 3 फीसदी गिरकर 1,49,700 रुपये प्रति 10 ग्राम पर आ चुका है. वहीं चांदी की कीमत में भी बड़ी गिरावट आई है. चांदी की कीमत 13,000 रुपये से ज्‍यादा या 5.30 फीसदी टूटकर 2,38,600 रुपये प्रति किलो पर आ चुकी है.

अचानक चांदी में भूचाल… ₹13000 सस्ती

रायगढ़ जिले में गुरुवार शाम तेज आंधी-तूफान और बारिश के दौरान बड़ा हादसा हो गया। ओम रूपेश एवं महालक्ष्मी उद्योग के बीच बनी बाउंड्री वॉल अचानक ढह गई, जिसकी चपेट में वहां झोपड़ी बनाकर रह रहे मजदूर आ गए।मलबे में दबने से महिला रंभा यादव की मौत हो गई। 2 मजदूर घायल हो गए। घटना के बाद घायलों को इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज अस्पताल भेजा गया, जहां उनका उपचार जारी है। घटना पूंजीपथरा थाना क्षेत्र के चिरईपानी की है। हादसा शाम करीब 6 बजे हुआ।मौसम विभाग के अनुसारआंधी तूफान की स्थिति अगले पांच दिनों तक बनी रह सकती है। साथ ही दक्षिण-पश्चिम मानसून के छत्तीसगढ़ के कुछ हिस्सों में आगे बढ़ने के लिए परिस्थितियां अनुकूल बनी हुई हैं।

रायगढ़ में आंधी-तूफान से दीवार ढही, महिला की मौत

दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के बिलासपुर मंडल के बिलासपुर-चांपा चौथी लाइन और ऑटो सिग्नलिंग का काम होगा। इस काम के चलते छत्तीसगढ़ से होकर चलने वाली 10 ट्रेनों को कैंसिल कर दिया गया है। यह गाड़ियां 22 जून से 3 जुलाई तक रद्द रहेगी, जिसके चलते यात्रियों की परेशानियां बढ़ जाएंगी।रेलवे के इस प्रोजेक्ट के तहत जांजगीर-नैला स्टेशन में ऑटो सिग्नलिंग सहित चौथीलाइन कनेक्टिविटी का काम होगा। इसके तहत स्टेशन पर अप ग्रिड में ऑटो सिग्नलिंग सहित चौथी लाइन कनेक्टिविटी के कमीशनिंग और नॉन -इंटरलॉकिंग का कार्य किया जाएगा। यह कार्य 22 जून से 5 जुलाई तक विभिन्न चरणों में किया जाएगा।

बिलासपुर जोन की 10 ट्रेनें 22 जून से जुलाई तक कैंसिल

छत्तीसगढ़ बस्तर के नारायणपुर जिले में पारिवारिक विवाद के चलते एक बेटी ने ही अपने पिता की जान ले ली. कोहकामेटा थाना क्षेत्र के मोहंदी गांव में हुए इस सनसनीखेज मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए 22 साल की युवती को गिरफ्तार किया है. पुलिस ने घटना में प्रयुक्त डंडा और लोहे का सब्बल भी बरामद कर लिया है.पुलिस के अनुसार 17 जून 2026 को ग्राम मोहंदी में एक व्यक्ति की संदिग्ध परिस्थितियों में मृत्यु होने की सूचना मिली थी. सूचना मिलते ही कोहकामेटा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण कर जांच शुरू की. प्रारंभिक जांच के दौरान पुलिस ने मृतक के परिजनों और ग्रामीणों से पूछताछ की. पता चला की विवाद के चलते किरण सलाम ने आवेश में आकर घर में रखे डंडे और लोहे के सब्बल से अपने पिता पर हमला कर दिया.जिससे उसकी मौत हो गई

घरेलू विवाद में बेटी ने ली पिता की जान,
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments