छत्तीसगढ़ राज्य विद्युत नियामक आयोग (CSERC) ने वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए नई बिजली दरें जारी कर दी हैं। नई दरों के अनुसार घरेलू उपभोक्ताओं के लिए बिजली 30 से 50 पैसे प्रति यूनिट महंगी होगी।वहीं कमर्शियल बिजली दरों में 20 से 40 पैसे प्रति यूनिट की बढ़ोतरी की गई है। कृषि पंपों की बिजली दर में भी 40 पैसे प्रति यूनिट की बढ़ोतरी की गई है। साथ ही गैर-सब्सिडी वाले कृषि पंप कनेक्शनों पर ऊर्जा प्रभार में मिलने वाली छूट को 30 प्रतिशत से बढ़ाकर 40 प्रतिशत कर दिया गया है।आयोग ने बताया कि बिजली वितरण कंपनी की ओर से प्रस्तावित 24 प्रतिशत वृद्धि को खारिज किया गया है। औसतन 6.23 प्रतिशत की बढ़ोतरी को मंजूरी दी गई है। इसके अलावा हाई वोल्टेज ईवी चार्जिंग स्टेशन के लिए टैरिफ 6.42 रुपए प्रति kVAh तय किया गया है।नई दरें 1 जुलाई 2026 से पूरे राज्य में लागू होंगी। आयोग के अनुसार, बिजली कंपनी को 1 यूनिट बिजली उपभोक्ताओं तक पहुंचाने में औसतन 7.13 रुपए खर्च हो रहे हैं, लेकिन वर्तमान बिजली दरों के हिसाब से उसे प्रति यूनिट सिर्फ 6.71 रुपए की आय हो रही है
छत्तीसगढ़ में बिजली महंगी, 30-50 पैसे प्रति यूनिट की बढ़ोतरी
छत्तीसगढ़ के सरगुजा के दरिमा में खोले गए अंग्रेजी शराब दुकान के विरोध में महिलाओं ने मोर्चा खोल दिया है। महिलाओं ने कहा कि, शराब दुकान की आय से महतारी वंदन का पैसा दिया जा रहा है, तो हमें महतारी वंदन नहीं चाहिए। उन्होंने सोमवार को सरगुजा कलेक्टर को ज्ञापन सौंपकर 3 दिन में शराब दुकान हटाने का अल्टीमेटम दिया है, वर्ना महिलाएं आंदोलन करेंगी।इससे पहले आबकारी मंत्री लखनलाल देवांगन ने कहा था कि, आबकारी विभाग से मिलने वाले पैसे का इस्तेमाल महतारी वंदन योजना, एमएससी और आवास योजना के तहत गरीबों के लिए घर बनाने में किया जा रहा है। जिसके बाद महिलाओं ने कहा कि, ऐसी योजनाओं का लाभ नहीं चाहिए, जिससे किसी का घर बर्बाद हो।दरअसल, सरगुजा में आबकारी विभाग ने दरिमा में एयरपोर्ट के बाहर गांव में अंग्रेजी शराब दुकान खोल दिया है। जिसके विरोध में दूसरी बार महिलाएं अंबिकापुर पहुंचीं। एक सप्ताह पहले महिलाओं ने कलेक्टर को जनदर्शन में शराब दुकान हटाने का आवेदन दिया था।

महिलाएं बोलीं- नहीं चाहिए महतारी वंदन:घर बर्बाद हो रहे
छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर में झाड़फूंक से लोगों की समस्याएं दूर करने का दावा करने वाले ढोंगी बाबा ने 24 साल की युवती से रेप किया है। आरोपी ने युवती को अच्छा रिश्ता आने और नौकरी लगने का लालच दिया। शिकायत के बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। मामला गांधीनगर थाना क्षेत्र का है।पीड़िता के अनुसार 14 जून की सुबह करीब 8 से 9 बजे के बीच अमित गोस्वामी नाम का व्यक्ति उनकी कॉलोनी में पहुंचा। उसने खुद को प्रयागराज (उत्तर प्रदेश) का रहने वाला बताया। लोगों की समस्याएं दूर करने और झाड़फूंक करने का दावा कर रहा था।आरोपी ने युवती से झाड़फूंक करने से अच्छा रिश्ता आने और नौकरी लगने की बात कही। इसके बाद उसने युवती को नहाकर आने के लिए कहा और झाड़फूंक की प्रक्रिया शुरू कर दी।
धमतरी जिले में पहली ही बारिश के बाद नदी-नाले उफान पर आ गए हैं। इसी बीच एक वीडियो सामने आया है, जिसमें ग्रामीण सीने तक पानी में उतरकर नाला पार करते नजर आ रहे हैं। वीडियो में एक महिला अपने दूधमुंहे बच्चे को गोद में लेकर तेज बहाव के बीच नाला पार करती दिखाई दे रही है।यह मामला नगरी विकासखंड के रिसगांव क्षेत्र का है। बताया जा रहा है कि यह वीडियो 13 जून का है। पहली ही बारिश में रिसगांव के पास स्थित पहाड़ी नाला उफान पर आ गया, जिससे ग्रामीणों की परेशानी बढ़ गई है। वीडियो में ग्रामीण बल्ली (लकड़ी) के सहारे बाइक को उठाकर तेज बहाव वाले नाले को पार करते नजर आ रहे हैं।वहीं एक महिला अपने छोटे बच्चे को गोद में लेकर पानी के बीच से गुजरती दिखाई दे रही है। ग्रामीणों का कहना है कि बारिश के मौसम में हर साल यही हालात बनते हैं। पुल नहीं होने के कारण गांव का संपर्क प्रभावित हो जाता है और लोगों को जोखिम उठाकर नाला पार करना पड़ता है।
बच्चे को गोद में लेकर पार किया उफनता नाला
बिलासपुर में दो मासूम बच्चियों से रेप केस की जांच में लापरवाही बतरने पर एसएसपी रजनेश सिंह ने सिरगिट्टी थाना प्रभारी अभय सिंह बैस और विवेचना अधिकारी संतोषी अग्रवाल को लाइन अटैच कर दिया है। वहीं, जिला विशेष शाखा में पदस्थ निरीक्षक वायपी सिंह को सिरगिट्टी थाने की जिम्मेदारी दी गई है। जबकि, पचपेड़ी थाने का प्रभार निरीक्षक कमला पुसाम को दिया गया है।दरअसल, सिरगिट्टी थाना क्षेत्र में 17 साल के एक नाबालिग ने चॉकलेट देने के बहाने 7 साल की दो बच्चियों से रेप किया। आरोपी ने उनके साथ मारपीट भी की। जब परिजनों ने उसे पकड़ने की कोशिश की, तो वह भाग निकला। इस मामले में पीड़ित बच्चियों की मां ने पुलिसकर्मियों पर गंभीर आरोप लगाते हुए आईजी रामगोपाल गर्ग से शिकायत की थी।शुरुआती जांच में पाया गया कि थाना प्रभारी निरीक्षक अभय सिंह बैस ने घटनास्थल का निरीक्षण नहीं किया और महत्वपूर्ण साक्ष्यों के संकलन में अपेक्षित गंभीरता नहीं दिखाई।
दो बच्चियों से रेप…जांच में लापरवाही पर टीआई लाइन-अटैच
सक्ती जिले के डभरा थाना क्षेत्र के ग्राम भेड़ीकोना में एक बेटे ने मामूली विवाद के बाद मां की पीट-पीटकर हत्या कर दी। महिला की पहचान तिहारिन बाई माली के रूप में हुई है।शुरुआती जानकारी के अनुसार मां-बेटे के बीच किसी बात को लेकर विवाद हुआ था। यह विवाद इतना बढ़ गया कि बेटे ने अपनी मां के साथ मारपीट की, जिससे उनकी मौत हो गई। विवाद का स्पष्ट कारण अभी सामने नहीं आया है।पड़ोसियों ने घटना की सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही डभरा थाना प्रभारी राजेश पटेल अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे और जांच शुरू की। पुलिस ने घटनास्थल का पंचनामा तैयार कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।पुलिस ने आरोपी बेटे को हिरासत में ले लिया है और उससे पूछताछ की जा रही है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि पूछताछ और विस्तृत जांच के बाद ही घटना के वास्तविक कारणों का खुलासा हो पाएगा। मामले की जांच जारी है।
मां को पीट-पीटकर मार डाला:सक्ती में विवाद के बाद बेटे किया मर्डर,
इंदौर में एक बेहद भावुक घटना सामने आई, जहां 55 वर्षीय बेटे की मौत का सदमा उसकी 75 वर्षीय मां बर्दाश्त नहीं कर सकीं. बेटे का शव देखते ही मां बेहोश होकरगिर पड़ीं और अस्पताल में उनकी भी मौत हो गई. कुछ ही मिनटों के अंतराल में हुई मां-बेटे की मौत से पूरा परिवार और इलाका शोक में डूब गया,इंदौर के भंडारी मिल क्षेत्र स्थित श्रीनाथ विहार अपार्टमेंट में एक ऐसी दर्दनाक घटना सामने आई है, जिसने हर किसी को भावुक कर दिया. यहां बेटे की मौत कासदमा उसकी मां सहन नहीं कर सकीं और बेटे का शव देखते ही उन्होंने भी दुनिया को अलविदा कह दिया. कुछ ही मिनटों के अंतराल में हुई मां और बेटे की मौत से पूरे.परिवार में मातम छा गया. सोमवार को जब दोनों की एक साथ अंतिम यात्रा निकली तो वहां मौजूद हर व्यक्ति की आंखें नम हो गईं.
बेटे का शव देखते ही टूट गई मां की सांसों की डोर, एक साथ उठीं मां-बेटे की अर्थियां

