सक्ती: सक्ती जिले में एंटी करप्शन ब्यूरो यानी एसीबी ने बड़ी कार्रवाई करते हुए जनपद पंचायत के सीईओ को 1 लाख रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। इस कार्रवाई में कार्यालय में पदस्थ एक बाबू और एक भृत्य को भी गिरफ्तार किया गया है।
जानकारी के अनुसार, लिमतरा ग्राम पंचायत के सरपंच से विकास कार्यों से संबंधित 12 लाख रुपये का चेक जारी करने के एवज में 2 लाख रुपये रिश्वत की मांग की गई थी। सरपंच ने इसकी शिकायत एसीबी से की थी।
शिकायत के सत्यापन के बाद एसीबी की टीम ने जाल बिछाया। तय योजना के तहत सरपंच ने रिश्वत की पहली किस्त के रूप में 1 लाख रुपये आरोपियों को दिए। जैसे ही रिश्वत की रकम ली गई, एसीबी की टीम ने कार्रवाई करते हुए जनपद सीईओ को रंगे हाथों पकड़ लिया।

