छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में रविवार शाम हाथियों के एक दल को धरमजयगढ़-रायगढ़ मुख्य मार्ग पार करते हुए देखा गया। इस दौरान वन विभाग और हाथी मित्र दल की टीम ने आसपास के गांवों के लोगों से सतर्क रहने की अपील की। साथ ही हाथियों से दूरी बनाए रखने को कहा गया।बता दे की धरमजयगढ़ वन मंडल में कुल 137 हाथी अलग-अलग दलों में विचरण कर रहे हैं। इनमें 45 नर, 71 मादा और 21 शावक शामिल हैं। रविवार शाम आमगांव बीट क्षेत्र में हाथियों के एक दल को सड़क पार करते देखा गया। बताया जा रहा है कि इस दल में कुल 18 हाथी शामिल हैं, जिनमें शावक भी हैं।हाथियों के सड़क पार करने के दौरान मार्ग के दोनों ओर काफी देर तक वाहनों का आवागमन पूरी तरह बंद रहा।
रायगढ़ में 18 हाथियों के ग्रुप ने रोका यातायात,
वन विभाग में वित्तीय हेराफेरी के बड़े मामले में बिलासपुर वृत्त के मुख्य वन संरक्षक (CCF) मनोज कुमार पाण्डेय ने बड़ी कार्रवाई की है। विभाग ने सहायक ग्रेड-2 और कैंपा शाखा प्रभारी भूपेंद्र कुमार साहू को वित्तीय अनियमितता और कूट रचित दस्तावेजों के सहारे लाखों गबन करने के आरोप में तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। यह पूरी कार्रवाई प्रधान मुख्य वन संरक्षक की जांच रिपोर्ट के बाद की गई है। जांच में सामने आया कि वर्ष 2022 में वृक्षारोपण कार्य के लिए की गई गोबर खाद खरीदी में व्यापक फर्जीवाड़ा हुआ था।आरोपी कर्मचारी ने फर्जी प्रमाण-पत्रों और कूट रचित दस्तावेजों के आधार पर 14.77 लाख रुपये का अवैध लेखा समायोजन किया था।
छत्तीसगढ़ में लाखों का गोबर खाद घोटाला,
पंजाब के पटियाला जिले के राजपुरा क्षेत्र में रविवार को एक दर्दनाक घटना सामने आई. मोहाली निवासी एक दंपति अपने तीन नाबालिग बच्चों के साथ कथित तौर पर नहर में कूद गया. हादसे में दंपति को स्थानीय लोगों ने बचा लिया, लेकिन तेज बहाव में बह जाने से तीनों बच्चों की मौत हो गई.घटना राजपुरा के पास मंडोली पुल से करीब एक किलोमीटर आगे की बताई जा रही है. पुलिस के अनुसार परिवार ने नहर में छलांग क्यों लगाई, इसका कारण अभी स्पष्ट नही..हो पाया है. घटना को देखकर आसपास के ग्रामीण तुरंत मौके पर पहुंचे और दंपति को सुरक्षित बाहर निकाल लिया. हालांकि, नहर का बहाव तेज होने के कारण दो लड़कियां और एक लड़का पानी में बह गए काफी तलाश के बाद गोताखोरों ने तीनों बच्चों के शव बरामद कर लिए ..
नहर में कूदा पूरा परिवार,बह गए तीन मासूम बच्चे: मौत
रायपुर, राजधानी में रविवार सुबह हिट एंड रन का मामला सामने आया है। तेज रफ्तार कार ने अधेड़ महिला को रौंद दिया। न्यू राजेंद्र नगर पुलिस के अनुसार घटना कर ग्रे रंग की आर्टिगा कार चालक कार समेत मौके से फरार हो गया है। रिंगरोड नंबर एक आर्च ब्रिज के नीचे यह हादसा हुआ।महिला रोड क्रॉस कर रही थी। उस वक्त मॉर्निंग वॉक पर निकले लोगों ने महिला को गंभीर हालत में अस्पताल पहुंचाया। पुलिस पूरे इलाके में लगे सीसीटीवी कैमरे के फूटेज से आरोपी कार चालक की पहचान में जुट गई है। पुलिस ने बताया कि आरोपी ट्रेस कर लिया गया है। जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
रायपुर बेकाबू कार ने महिला को रौंदा
रायपुर जिले के तिल्दा-नेवरा क्षेत्र में स्टील कंपनी के कर्मचारियों के साथ मारपीट, कैंटीन में तोड़फोड़ और ट्रक ड्राइवरों से लूटपाट करने वाले 6 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है।पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से लूटा गया डीजल, नगदी और घटना में इस्तेमाल कार और पल्सर बाइक जब्त की है। पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार किए गए आरोपियों के नाम लकी उर्फ जयमोहन शर्मा, दिनेश , विशाल , नोहर सिंह बूट्टी, दीपक साहू और मोहित उर्फ मोंटी बताए गए हैं।आरोप है की काले रंग की कार और मोटरसाइकिल में सवार 6 आरोपी संभव स्टील एंड ट्यूब लिमिटेड, सरोरा कंपनी परिसर में जबरन घुस गए।आरोपियों ने लेबर कॉलोनी और कैंटीन कर्मचारियों के साथ रॉड से मारपीट की और कैंटीन काउंटर में तोड़फोड़ कर दी।और कर्मचारियों को पीटा गया।
ट्रक ड्राइवरों से लूट…कैंटीन कर्मचारी से रंगदारी; 6 गिरफ्तार
कोरबा जिले में चोर को चोरी की तालीबानी सजा मिली है। ग्रामीणों ने शातिर चोर को ना सिर्फ रंगे हाथों पकड़कर उसे रस्सी से बांध दिया, बल्कि उसकी जमकर पिटाई भी की। इस तालिबानी सजा का एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।यह पूरा मामला कटघोरा थाना क्षेत्र के मोहनपुर गांव का है। यहाँ लंबे समय से मवेशियों और खेतों से बोर पंप चोरी होने की वारदातें सामने आ रही थीं, जिससे ग्रामीण बेहद परेशान थे और चोरों की ताक में थे। चोर के पकड़े जाते ही ग्रामीणों का गुस्सा फूट पड़ा। आक्रोशित लोगों ने चोर को रस्सी से बांध दिया और उसकी जमकर पिटाई कर दी। पूछताछ में पता चला है कि पकड़ा गया आरोपी चोर तिवरता गांव का रहने वाला है। इस दौरान एक चोर तो मौका पाकर भागने में सफल रहा,
ग्रामीणों ने चोर को पकड़कर जमकर पीटा एक चोर फरार
दुर्ग जिले के भिलाई में एक महिला ने मारुति सुजुकी शोरूम के जीएम को थप्पड़ मारा, लात मारी और उस पर स्याही भी फेंकी। वो महिला उसी शोरूम में स्टाफ है, आरोप है कि जीएम अंकित आनंद उसे अश्लील मैसेज भेजते थे, गलत तरीके से बात करते थे और छेड़छाड़ करते थे।मामला सुपेला थाना क्षेत्र के चौहान ऑटोमोबाइल का है। महिला की शिकायत पर पुलिस भी शोरूम पहुंची थी, तभी मारपीट की घटना हुई। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है। पुलिस अंकित आनंद के खिलाफ FIR दर्ज कर मामले की जांच कर रही है। उसी मामले की जांच के लिए जब पुलिस अधिकारी अंकित आनंद को लेकर शोरूम पहुंचे, तभी महिला का गुस्सा फूट पड़ा। महिला ने उनके चेहरे और शर्ट पर स्याही फेंक दी।और उन्हें थप्पड़ मार दिया। इसके बाद उसने लातें भी मारी।
भिलाई- मारुति सुजुकी शोरूम के GM को महिला ने पीटा
कोरबा के कटघोरा में रविवार को एक सड़क हादसे में हार्डवेयर व्यापारी दीपक गोयल की मौत हो गई। शहीद वीर नारायण चौक के पास एक तेज रफ्तार पिकअप ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। गंभीर रूप से घायल व्यापारी ने अस्पताल में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया।मृतक की पहचान कटघोरा निवासी दीपक गोयल के रूप में हुई है, जो शहर के प्रतिष्ठित हार्डवेयर व्यापारी थे। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार,दीपक गोयल अपनी बाइक से पूजा के लिए फूल लेकर घर लौट रहे थे।शहीद वीर नारायण चौक के पास पीछे से आ रही तेज रफ्तार पिकअप ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मारी। टक्कर इतनी भीषण थी कि दीपक सड़क पर गिर पड़े और उनकी बाइक पिकअप में फंस गई।हादसे के बाद भी पिकअप ड्राइवर ने वाहन नहीं रोका और बाइक को करीब 200 मीटर तक घसीटते हुए ले गया।
कटघोरा में हार्डवेयर व्यापारी की सड़क हादसे में मौत
बिलासपुर के कोनी थाने में भीतर कबाड़ माफिया को कुर्सी पर बैठाकर चाय पिलाने की तस्वीरें वायरल हो रही है, जबकि दो पुलिसकर्मी उसके सामने बैठे नजर आ रहे हैं। तस्वीर सामने आने के बाद पुलिस की कार्यप्रणाली और अवैध कारोबारियों से कथित संबंधों को लेकर सवाल उठने लगे।अब एसएसपी ने इसे लापरवाही मानते हुए प्रधान आरक्षक बालेश्वर तिवारी और आरक्षक अनुज जांगड़े को लाइन अटैच कर दिया है। जिसका आदेश जारी कर दिया गया है।बताया जा रहा है कि, फोटो में दिखाई दे रहा व्यक्ति अकबर खान है, जो कोनी थाना क्षेत्र में अवतार पैलेस के सामने अवैध कबाड़ दुकान संचालित करता है।चर्चा है कि हाल ही में पुलिस ने उसके खिलाफ बीएनएस की धारा 170 के तहत कार्रवाई की थी। हालांकि, थाने पहुंचने के बाद उसे कथित तौर पर वीआईपी ट्रीटमेंट दिए जाने की तस्वीरें वायरल हो गई।
बिलासपुर के कोनी थाने में कबाड़ कारोबारी की खातिरदारी
IPL में रविवार को खेले गए पहले मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स ने मुंबई इंडियंस को 30 रन से हराकर प्लेऑफ में जगह पक्की कर ली। वानखेड़े स्टेडियम में टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए राजस्थान ने 20 ओवर में 8 विकेट पर 205 रन बनाए। जवाब में मुंबई की टीम 20 ओवर में 9 विकेट पर 175 रन ही बना सकी।इस जीत के साथ IPL 2026 की टॉप-4 टीमें तय हो गई हैं। रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु, गुजरात टाइटंस, सनराइजर्स हैदराबाद और राजस्थान ने प्लेऑफ में जगह बनाई है। 26 मई को क्वालिफायर-1 में बेंगलुरु और गुजरात आमने-सामने होंगे, जबकि 27 मई को एलिमिनेटर में हैदराबाद और राजस्थान की भिड़ंत होगी।

