कवर्धा। लोहारा थाना क्षेत्र के सिंगारपुर गांव में 32 वर्षीय महिला की नग्न अवस्था में लाश मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेजते हुए आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।मृतका की पहचान बिलेसिया छेदिया के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि वह खेत में काम करने गई थी, लेकिन देर रात उसका शव संदिग्ध हालत में बरामद हुआ। शव के सिर पर गंभीर चोट के निशान पाए गए हैं, जिससे दुष्कर्म के बाद हत्या की आशंका जताई जा रही है।घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंचकर जांच में जुट गई है। फिलहाल पुलिस हर एंगल से मामले की जांच कर रही है और आरोपियों की तलाश जारी है। घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है।
कार पुल से नीचे गिरी, चार लोगों की मौत
छत्तीसगढ़ के सूरजपुर जिले में सामने आए इस जघन्य अपराध ने पूरे इलाके को झकझोर कर रख दिया है। यहाँ 9 साल की युवती के साथ उसके ही रिश्ते में चचेरे दादा द्वारा दुष्कर्म किए जाने की घटना बेहद गंभीर और संवेदनशील है। घटना के बाद से आरोपी फरार बताया जा रहा है और पुलिस उसकी तलाश में जुटी हुई है।घटना की जानकारी मिलते ही राज्य की महिला एवं बाल विकास मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े पीड़ित परिवार के घर पहुंचीं। उन्होंने परिवार से मुलाकात कर हरसंभव मदद का भरोसा दिया, और कहा कि आरोपी को गिरफ्तार कर कड़ी से कड़ी सजा दिलाई जाएगी।मंत्री ने यह भी स्पष्ट किया कि इस तरह के अपराधों में किसी भी तरह की ढिलाई नहीं बरती जाएगी और दोषी को कानून के तहत सख्त सजा दी जाएगी। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच तेज कर दी है.
चचरे दादा ने ९साल की मासूम से की हैवानियत
संजारी बालोद से विधायक संगीता सिन्हा को छत्तीसगढ़ महिला कांग्रेस का प्रभारी अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। ऑल इंडिया महिला कांग्रेस ने लेटर जारी किया है। इससे पहले संगीता सिन्हा और छन्नी साहू के नाम के बीच पेंच फंसा हुआ था। संगीता आगामी स्थायी प्रदेश अध्यक्ष की नियुक्ति तक इस पद की जिम्मेदारी संभालेंगी।जनवरी में दिल्ली में इंटरव्यू की प्रक्रिया पूरी हुई थी। इस दौरान राष्ट्रीय अध्यक्ष अलका लांबा की मौजूदगी में 5 वरिष्ठ महिला नेत्रियों अनिला भेड़िया, संगीता सिन्हा, छन्नी साहू, ममता चंद्राकर और तुलिका कर्मा ने अपनी दावेदारी पेश की थी।स्थायी प्रदेश अध्यक्ष के लिए मुकाबला मुख्य रूप से 2 नामों के बीच बताया जा रहा था। अब बतौर प्रभारी अध्यक्ष संगीता सिन्हा के नाम पर मुहर लगी है।
संगीता सिन्हा बनीं छत्तीसगढ़ महिला कांग्रेस की प्रभारी अध्यक्ष
दुर्ग जिले के पुरानी भिलाई थाना क्षेत्र में सोमवार को पुलिस और नगर निगम की टीम ने मिलकर एक बड़ी कार्रवाई की। नाबालिग से दुष्कर्म के मामले में गिरफ्तार आरोपी के अवैध मकान को बुलडोजर से गिरा दिया गया। यह कार्रवाई ग्राम पुरैना में की गई, जहां आरोपी और उसका परिवार शासकीय जमीन पर कब्जा कर रह रहे थे।पुलिस के अनुसार आरोपी किशोर चौहान उर्फ चेटा के खिलाफ पहले ही गंभीर मामला दर्ज किया जा चुका है। उस पर एक नाबालिग लड़की के साथ दुष्कर्म और मारपीट करने का आरोप है। इस मामले में भारतीय न्याय संहिता की धारा 137(2) और 65(2) के साथ-साथ पॉक्सो एक्ट की धारा 4 और 6 के तहत केस दर्ज किया गया था। घटना के बाद पुलिस ने आरोपी को तुरंत गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में भेजा जा चुका है।
बच्ची से दुष्कर्म के आरोपी के मकान पर चला बुलडोजर
छत्तीसगढ़ शराब घोटाले से जुड़े मैनपावर घोटाले में ACB-EOW की टीम ने 7 लोगों को गिरफ्तार किया है। जांच में सामने आया कि साल 2019-20 से 2023-24 के बीच ओवरटाइम के नाम पर करीब 115 करोड़ रुपए का भुगतान किया गया।जांच के दौरान पता चला कि फर्जी और बढ़े हुए बिल बनाकर यह रकम निकाली गई। यह पैसा कर्मचारियों को देने के बजाय अधिकारियों और निजी लोगों के बीच कमीशन के रूप में बांटा गया। सोमवार को सभी आरोपियों को कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उन्हें 11 मई तक कस्टोडियल रिमांड पर भेज दिया गया है।पूछताछ के दौरान फर्जी बिलिंग, कमीशन और पैसे के इस्तेमाल से जुड़े और खुलासे होने की संभावना है। इस मामले में भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम और अन्य धाराओं के तहत केस दर्ज किया गया है और जांच अभी जारी है।
115 करोड़ का ओवरटाइम घोटाला, 7 आरोपी अरेस्ट
मुंबई इंडियंस ने IPL में अपना सबसे बड़ा रन चेज किया है। टीम ने सोमवार को लखनऊ सुपर जायंट्स पर 6 विकेट की जीत दर्ज की। टीम ने मौजूदा सीजन में लगातार तीन हार के बाद जीत का स्वाद चखा है।वानखेड़े स्टेडियम में टॉस हारकर बैटिंग कर रही लखनऊ ने 20 ओवर में 5 विकेट पर 228 रन बनाए। मुंबई ने 229 रन का टारगेट 18.4 ओवर में 4 विकेट पर हासिल कर लिया। विल जैक्स ने आवेश खान की बॉल पर छक्का मारकर टीम को जीत दिला दी।रन चेज में ओपनर्स ने मुंबई को विस्फोटक शुरुआत दिलाई। रोहित शर्मा और रायन रिकेल्टन की जोड़ी ने 65 बॉल पर 143 रन की ओपनिंग पार्टनरशिप की।रोहित शर्मा ने 44 बॉल पर 6 चौके और 7 छक्कों के सहारे 84 रन बनाए। जबकि रायन रिकेल्टन ने 32 बॉल पर 83 रन बनाए। उनकी पारी में 6 चौके और 8 छक्के शामिल रहे।
IPL में मुंबई का सबसे बड़ा रन चेज
विदिशा के सिविल लाइन थाना क्षेत्र में सात साल की बच्ची से दुष्कर्म का मामला सामने आया है। इस मामले में बच्ची का रिश्तेदार ही आरोपी निकला, जिसे पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।पुलिस के अनुसार, आरोपी मलखान सिंह (50) बच्ची को घुमाने के बहाने अपने साथ ले गया था। इसी दौरान उसने वारदात को अंजाम दिया। घर लौटने पर बच्ची ने अपनी मां को पूरी घटना बताई, जिसके बाद सिविल लाइन थाने में शिकायत दर्ज कराई गई।थाना प्रभारी आरके मिश्र ने बताया कि पीड़िता की शिकायत के आधार पर तत्काल मामला दर्ज कर आरोपी को सोमवार को गिरफ्तार कर लिया गया। बताया जा रहा है कि आरोपी बच्ची का रिश्ते में दादाजी लगता है।पीड़िता अपनी नानी के यहां रहती है और कुछ दिनों के लिए अपनी मां के पास आई हुई थी।

