देश में गांजा तस्करी के गढ़ के तौर पर पहचान बना चुके ओडिशा से एक बार फिर चौंकाने वाली तस्वीर सामने आई है। मलकानगिरी के चित्रकोंडा के घने जंगलों में पुलिस ने ‘चलती-फिरती ड्रग फैक्ट्री’ का पर्दाफाश किया है। कोरापुट रेंज के डीआईजी डॉ. केवी सिंह के नेतृत्व में हुई इस सर्जिकल कार्रवाई में 800 लीटर हशीश ऑयल जब्त किया गया है, जिसकी कीमत करीब 100 करोड़ रुपए बताई जा रही है।यह कोई साधारण तस्करी नहीं, बल्कि जंगल के भीतर सेटअप की गई हाईटेक मोबाइल यूनिट थी, जहां गांजे को प्रोसेस कर इंटरनेशनल मार्केट के लिए हशीश ऑयल तैयार किया जा रहा था। मौके से 50 किलो गांजा और ऑयल बनाने के अत्याधुनिक उपकरण भी बरामद हुए हैं, जो इस बात का संकेत हैं कि यह नेटवर्क कितना संगठित और बड़ा है .
पूर्वी दिल्ली के विवेक विहार में एक चार मंजिला रिहायशी इमारत में रविवार तड़के भीषण आग लग गई, जिसमें नौ लोगों की मौत हो गई और कई अन्य घायल हो गए। आग इतनी तेजी से फैली कि कई लोग अपनी जान बचाने के लिए बाहर नहीं निकल पाए और अपनी जान गंवा बैठे। इस हादसे में एक ही परिवार के पांच लोगों की मौत हो गई। इसमें माता-पिता, बेटे-बहु और एक डेढ़ वर्ष का पोता शामिल है। सबका शरीर जलकर पूरी तरह जल गया। दृश्य इतना विभत्स था कि शवों को पहचान पाना मुश्किल है।एक ऐसी तस्वीर सामने आई जिसमे मां के सीने से डेढ़ साल के बेटे का चिपका था .. शवयह घटना तड़के करीब 3:30 बजे हुई, जब ज्यादातर लोग गहरी नींद में सो रहे थे। आग की लपटें तुरंत फैल गईं और तीसरी मंजिल तक पहुंच गईं।
मां के सीने से चिपका था डेढ़ साल के बेटे का शव
कटघोरा वनमंडल के कटघोरा वनपरिक्षेत्र में 46 हाथियों का एक बड़ा दल सक्रिय है, जिससे आसपास के गांवों में दहशत का माहौल है। रविवार सुबह यह दल धोबघट क्षेत्र से आगे बढ़कर अब बासीन की ओर विचरण कर रहा है। इस बीच, झुंड से बिछड़े दो हाथी जड़गा रेंज में अलग से डेरा डाले हुए हैं।दो दिन पहले, इसी क्षेत्र के ग्राम पटेलपारा और धोबघट में चार हाथियों ने जमकर उत्पात मचाया था। हाथियों ने किसानों की सब्जी फसलों को नुकसान पहुंचाया, घरों में रखे धान को नष्ट कर दिया और तीन ग्रामीणों के मकानों को भी तोड़ दिया था।इन घटनाओं के बाद से ग्रामीणों में भय का माहौल बना हुआ है। लोग अपनी जान-माल की सुरक्षा के लिए रात-रातभर जागकर पहरा देने को मजबूर हैं। क्षेत्र में लगातार हाथियों की मौजूदगी से खतरा बढ़ गया है।
कटघोरा रेंज में 46 हाथियों का डेरा:2 झुंड से अलग,
रायपुर में पत्रकार पर जानलेवा हमला करने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तारकर लिया है आरोपी ने देर रात ऑफिस से घर लौट रहे एक पत्रकार पर जानलेवा हमला कर दिया गया। इस हमले में पत्रकार गंभीर रूप से घायल हो गए हैं और उनका इलाज जारी है।पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी छात्र बदमाश बजरंग चौहान को गिरफ्तार कर लिया है। बताया जा रहा है कि घटना आधी रात के करीब हुई, जब पत्रकार अपने घर जा रहे थे, तभी घात लगाकर आरोपी ने उन पर हमला कर दिया।यह पूरा मामला गोल बाजार थाना क्षेत्र का है, जो शहर का व्यस्त इलाका माना जाता है। ऐसे क्षेत्र में इस तरह की वारदात ने सुरक्षा व्यवस्था पर कई सवाल खड़े कर दिए हैं।पुलिस के अनुसार, आरोपी से पूछताछ जारी है
राजधानी रायपुर में पत्रकार पर जानलेवा हमला… आरोपी गिरफ्तार
…छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले में ट्रक ने बाइक सवार व्यक्ति को रौंद दिया। शनिवार (2 मई) शाम छत्रपति शिवाजी चौक में सिग्नल खुलने पर सभी वाहन आगे बढ़ रहे थे, इसी समय बाइक सवार लेफ्ट से राइट साइड जाने के लिए आगे बढ़ा और वह ट्रक के ब्लाइंड स्पॉट पर आ गया। घटना में उसकी मौत हो गई।मामला सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र का है। हादसे का लाइव वीडियो सामने आया है, जिसमें देखा जा सकता है कि बाइक सवार छन्नू बंजारे (50) का सिर बुरी तरह से ट्रक के पहिए के नीचे कुचला गया। आसपास के लोगों ने तुरंत एंबुलेंस बुलाई, लेकिन तब तक उसकी जान जा चुकी थी।मृतक की पहचान गुरुर क्षेत्र निवासी छन्नू बंजारे (50) के रूप में हुई है, वह पेशे से मजदूर था।
ट्रक ने बाइक सवार को रौंदा, मौत का LIVE VIDEO
छतीसगढ़ के CM विष्णुदेव ने प्रदेशभर के रिकॉर्ड रूम को डिजिटल करने का बड़ा ऐलान किया है। सुशासन तिहार के अंतर्गत बलरामपुर में आयोजित प्रेस वार्ता के दौरान उन्होंने कहा कि यह फैसला प्रशासनिक व्यवस्था में बड़ा बदलाव लाएगा और इसे एक ऐतिहासिक कदम के रूप में देखा जाना चाहिए।CG News: मुख्यमंत्री ने बताया कि वर्तमान में कई सरकारी कार्यालयों में रखे रिकॉर्ड समय के साथ खराब हो जाते हैं, जिससे आम लोगों को अपने जरूरी दस्तावेज हासिल करने में काफी परेशानी का सामना करना पड़ता है। ऐसे में रिकॉर्ड का डिजिटलीकरण होने से दस्तावेज सुरक्षित रहेंगे और जरूरत पड़ने पर आसानी से उपलब्ध हो सकेंगे।उन्होंने कहा कि इस पहल से न केवल पारदर्शिता बढ़ेगी, बल्कि सरकारी कामकाज में भी तेजी आएगी। लोगों को बार-बार दफ्तरों के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे
अब तुरंत मिल जाएगी सरकारी दफ्तरों की पुरानी फाइल!
गुजरात टाइटंस ने IPL में रविवार के दूसरे मैच में टेबल टॉपर पंजाब किंग्स को 4 विकेट से हरा दिया है। उसने लगातार तीसरे मैच में जीत हासिल की है, जबकि पंजाब ने लगातार दूसरा मैच गंवाया है। इस हार के बावजूद पंजाब टेबल के टॉप पर है।अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में गुजरात ने टॉस जीतकर गेंदबाजी चुनी। पंजाब ने 20 ओवर में 9 विकेट पर 163 रन बनाए। गुजरात ने 164 रन का टारगेट 19.5 ओवर में 6 विकेट पर हासिल कर लिया। वॉशिंगटन सुंदर ने मार्कस स्टोयनिस की बॉल पर छक्का मारकर जीत दिलाई।रन चेज में गुजरात ने 16 रन के स्कोर पर कप्तान शुभमन गिल (5 रन) का विकेट गंवा दिया था। उन्हें अर्शदीप सिंह ने कैच कराया। यहां से साई सुदर्शन ने मोर्चा संभाला।