छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर से एक बड़ी और चौंकाने वाली खबर निकलकर सामने आ रही है। यहां केंद्रीय जेल परिसर में स्थित महिला जेल में महिला कैदी ने आत्महत्या करने की कोशिश की है। इस खबर के सामने आते ही जेल प्रशासन में हड़कंप मच गया और महिला कैदी को आनन-फानन में इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। वहीं अब इस मामले में एक नया खुलासा हुआ, जिसने सभी के होश उड़ा दिए हैं। दरअसल, महिला जेल में कैदी द्वारा आत्महत्या करने के मामले में खुलासा हुआ है कि, जेल में महिला कैदी के साथ यौन शोषण हुआ है।महिला के परिजनों ने जेल की महिला स्टाफ और दूसरी महिला कैदी पर गंभीर आरोप लगाए हैं। परिजनों का आरोप है कि, प्रताडीना से तंग आकर महिला कैदी ने आत्महत्या की कोशिश की है।
महिला जेल में कैदी से यौन शोषण,आत्महत्या की कोशिश,
रायपुर में ऑनलाइन सट्टा ऐप ‘3 Stumps’ से जुड़े बड़े नेटवर्क पर पुलिस ने शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। इस मामले के कथित मास्टरमाइंड बाबू खेमानी के टाटीबंध स्थित घर पर शुक्रवार को पुलिस ने रेड मारी।कार्रवाई एसीसीयू (एंटी क्राइम एंड साइबर यूनिट) और गंज थाना पुलिस की संयुक्त टीम ने की। छापेमारी के दौरान मौके पर डीएसपी, टीआई समेत कई अधिकारी मौजूद रहे और बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया।जांच अधिकारियों के अनुसार बाबू खेमानी के विदेशी नेटवर्क से जुड़े अहम इनपुट मिले थे। इसके बाद यह कार्रवाई की गई। बताया जा रहा है कि ऑनलाइन सट्टे के इस नेटवर्क के तार देश के बाहर तक जुड़े हो सकते हैं। पुलिस अब इसी एंगल से जांच कर रही है।
सटोरी बाबू खेमानी के घर पुलिस की रेड
प्रदेश के नक्सल प्रभावित रहें जिलों में विदेशी साजिश का खुलासा हुआ है। इन इलाकों में बड़े पैमाने पर विदेशी पैसे भेजे जाने के खुलासे ने हर किसी को हैरान कर दिया है। प्रवर्तन निदेशालय इस पूरे मामले की जाँच में जुटी हुई हैं। ईडी ने ही फॉरेन फंडिंग को लेकर यह चौंकाने वाले खुलासे भी किये है।जानकारी के मुताबिक़ छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित जिलों में शुमार रहे धमतरी और बस्तर में किसी अमेरिकी एजेंसी की तरफ से फंडिंग की गई थी। यह रकम करीब साढ़े 6 करोड़ रुपये थी। इस राशि को बस्तर और धमतरी के इलाकों में खपाने की जानकारी सामने आई है। दरअसल ईडी ने 18 और 19 अप्रैल को कई राज्यों के 6 ठिकानों पर छापेमारी की गई थी।इस बीच जांच में खुलासा हुआ कि विदेशी बैंक डेबिट कार्ड से भारत में बड़ी मात्रा में कैश निकाला जा रहा था।
छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित रहे इलाकों में विदेशी साजिश!.
जयपुर स्थित सिंधी कैंप मेट्रो स्टेशन पर एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया, जब एस्केलेटर पर संतुलन बिगड़ने से एक महिला अपने बच्चे समेत गिरने लगी. कुछ ही सेकंड में स्थिति बेहद खतरनाक हो गई थी, लेकिन मौके पर मौजूद पुलिसकर्मी की सतर्कता ने जानलेवा हादसे को टाल दिया.घटना उस समय की है जब एक महिला अपने मासूम बच्चे को गोद में लेकर एस्केलेटर से ऊपर जा रही थी. अचानक उसका संतुलन बिगड़ गया और वह बच्चे सहित पीछे की ओर गिरने लगी. नीचे चलती लोहे की तेज़ सीढ़ियां और ऊपर घबराहट का माहौल बन गया. यदि कुछ सेकंड की भी देरी होती तो बड़ा हादसा हो सकता था. इसी दौरान ड्यूटी पर तैनात एएसआई दुर्गा प्रसाद की नजर इस खतरनाक स्थिति पर पड़ी और उन्होंने तुरंत दौड़ लगाई.
2 सेकंड और मौत तय थी! बड़ा हादसा होते-होते टल गया
CG बोर्ड कक्षा 10वीं-12वीं बोर्ड परीक्षा परिणाम का इंतजार कर रहे छात्रों के लिये अच्छी खबर है। छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल (माशिमं) 30 अप्रैल या एक मई को परीक्षा परिणाम जारी कर सकता है। उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन कार्य पूरा हो चुका है। काउंटिंग, मिलान और रिजल्ट तैयार करने की प्रक्रिया अंतिम चरण में है।बता दें कि इस बार हिंदी का पेपर लीक होने की वजह से कक्षा 10वीं की हिंदी परीक्षा 10 अप्रैल 2026 को दोबारा आयोजित की गई थी। इस कारण परीक्षा परीणाम जारी होने में देरी हो रही है।माशिमं की सचिव पुष्पा साहू ने बताया कि मूल्यांकन का कार्य समय पर हो चुका है फिलहाल, मिलान की प्रक्रिया चल रही है। कार्य की गति को देखते हुए उम्मीद है कि 30 अप्रैल या एक मई तक रिजल्ट जारी हो सकता है।
इस तारीख को जारी होगा सीजी बोर्ड का परीक्षा परिणाम
छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले जंगली हाथियों की संख्या अब 146 तक पहुंच चुकी है। बीती रात हाथियों के दल ने 12 किसानों की फसलों को नुकसान पहुंचाया है। वन विभाग की टीम मौके पर पहुंच कर नुकसान के आकलन में जुट गई है। मामला धरमजयगढ़ वन मंडल क्षेत्र का है। वहीं धरमजयगढ़ के कोलयार जंगल में आज सुबह हाथियों के दल को ग्रामीणों ने हो हल्ला करके जंगल तरफ भगाया है।धरमजयगढ़ वन मंडल में हाथियों की संख्या अब 146 तक पहुंच चुकी है। हाथियों के दल में 37 नर, 72 मादा के अलावा 37 शावक शामिल है। सबसे अधिक हाथी छाल रेंज के सिंघीझाप में 35, आमगांव में दो दल एक में 28, और दूसरे में 15, लोटन में 12, आलोला में 12, लैलूंगा के तिलाई दरहा में 12 हाथियों का अलग-अलग दल विचरण कर रहा है।
रायगढ़ में हाथियों की संख्या पहुंची 146, वीडियो आया सामने
जशपुर पुलिस ने नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत बड़ी कार्रवाई की है। तुमला थाना क्षेत्र में ओडिशा से जशपुर लाई जा रही 76 किलो 940 ग्राम अवैध गांजा जब्त किया गया है। इस मामले में एक नाबालिग सहित चार आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है।पुलिस ने तस्करी में इस्तेमाल की गई दो कारें और चार एंड्रॉयड मोबाइल भी जब्त किए हैं। जब्त सामग्री की कुल अनुमानित कीमत 49 लाख 17 हजार रुपये बताई जा रही है।अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राकेश कुमार पाटनवार ने बताया कि बीती रात करीब 10 बजे तुमला पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी।जानकारी मिली थी कि ओडिशा से कुछ तस्कर दो कारों में भारी मात्रा में गांजा लेकर लावाकेरा-सराईटोली मार्ग से जशपुर आ रहे हैं।
जशपुर में 76 किलो गांजा जब्त, चार आरोपी गिरफ्तार
कोरबा के ज्वेलरी शॉप में गहने देखने के बहाने पहुंची 3 महिलाओं ने लाखों रुपए का सोना पार कर दिया है. दुकानदार को जब तक यह समझ आता कि दुकान में उनकी आंखों के सामने ही महिलाओं ने लाखों के गहनों पर हाथ साफ कर दिया है. तब तक महिलाएं रफूचक्कर हो चुकी थीं. घटना की दुकानदार ने सीसीटीवी फुटेज के साथ कोरबा सिविल लाइन थाना में शिकायत की है. मामला शहर के सबसे पॉश निहारिका क्षेत्र का है. जहां मुख्य मार्ग पर संचालित दिव्या ज्वेलर्स में चोरी की इस घटना को अंजाम दिया गया है. यहां पहुंची तीन महिलाओं ने सुनियोजित तरीके से चोरी की घटना को अंजाम दे दिया.सामान छुपाते हुए सीसीटीवी में उनकी गतिविधि रिकॉर्ड हो गई है. वो दो सोने का चेन और दो लॉकेट ले गए हैं. जिसकी कीमत लगभग साढ़े 4 लाख रुपए के आसपास है
महिलाओं ने पार कर दिया साढ़े 4 लाख का सोना (ETV BHARAT)
आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसद राघव चड्ढा समेत 7 सांसदों ने भाजपा में प्रवेश किया है. इस खबर ने देश सहित छत्तीसगढ़ की राजनीति में हलचल तेज कर दी है इस मुद्दे को लेकर पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने भी आम आदमी पार्टी सहित भाजपा पर जोरदार हमला बोला है. बघेल ने आम आदमी पार्टी को भाजपा की भी टीम बताया है. इसके साथ उन्होंने कहा कि अब केजरीवाल कब भाजपा में शामिल होंगे यह देखना होगा.बघेल ने कहा कि केजरीवाल भी विवेकानंद फाउंडेशन में बैठने वाले लोग हैं ,उस फाउंडेशन में बाबा रामदेव भी बैठे हैं, और जो लोग हैं वह लोग बैठे हैं, उन्हीं लोगों ने आंदोलन की शुरूआत की. ये सब वहीं से निकले हुए लोग हैं.
राघव चड्ढा प्रकरण, भूपेश बघेल का आप पर हमला,
IPL 2026 में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने अपनी पांचवीं जीत दर्ज करते हुए गुजरात टाइटंस को 5 विकेट से हरा दिया। एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में 206 रन के लक्ष्य को बेंगलुरु ने 18.5 ओवर में 5 विकेट खोकर टारगेट हासिल कर लिया।विराट कोहली ने शानदार फॉर्म जारी रखते हुए 30 गेंदों पर अपनी 66वीं IPL फिफ्टी पूरी की। उन्होंने 81 रन बनाए। देवदत्त पडीक्कल ने भी सिर्फ 20 गेंदों पर अर्धशतक लगाया और 55 रन बनाया।इससे पहले सीजन के 34वें मुकाबले में बेंगलुरु ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी चुनी। गुजरात टाइटंस ने साई सुदर्शन के शानदार शतक की बदौलत 206 रन का बड़ा स्कोर खड़ा किया था। सुदर्शन ने 58 गेंदों पर 100 रन बनाए। यह उनका तीसरा IPL शतक रहा।

