Homeछत्तीसगढ़सुपर फास्ट:छत्तीसगढ़ के साथ देश की 10 बड़ी खबरे

सुपर फास्ट:छत्तीसगढ़ के साथ देश की 10 बड़ी खबरे

छत्तीसगढ़ के सूरजपुर जिले में चोरी के शक में युवक को गांव वालों ने अमानवीय सजा दी है। युवक का आधा सिर मुंडवा कर उसके गले में जूते-चप्पलों की माला पहनाई गई। इसके बाद मारपीट करते हुए उसे उसकी पत्नी के साथ पूरे गांव में घुमाया गया। पत्नी का कहना है कि उससे भी मारपीट की गई और रेप कर जान से मारने की धमकी दी गई।युवक पर पस्ता गांव के ग्रामीणों ने सोलर पैनल सिस्टम के तार चोरी करने का आरोप लगाया था। इसके बाद पस्ता गांव के सरपंच पति और ग्रामीणों ने युवक को अपने गांव में समझौते के लिए बुलाया  लेकिन पंचायत में उसे पकड़ लिया गया और गांव में घुमाया।वहीं युवक के पिता ने मामले की शिकायत रामानुजनगर थाने में की है। घटना के बाद अब पुलिस जांच में जुट गई है।घटना का वीडियो भी सामने आया है, जो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

युवक के आधे बाल काट दिए गए और गांव में घुमाया गया।
आधा सिर मुंडवाया, जूते-की माला पहनाई, अर्धनग्न कर घुमाया,

जांजगीर चांपा जिले के SP कार्यकाल के सामने एक युवक ने आत्महत्या करने की नीयत से जहर सेवन कर लिया. घटना की सूचना मिलने पर पुलिस ने युवक को उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया है. पुलिस के मुताबिक युवक मड़वा गांव कर रहने वाला है. फिलहाल उसकी हालत सामान्य है.युवक जांजगीर में हेल्पर का काम करता है. उसने अपने मकान मालिक पर षड़यंत्र करने और फंसाने की नियत का आरोप लगाया है. बताया जा रहा है कि पुलिस अधीक्षक को 9 अप्रैल को ज्ञापन सौंप कर जांच की मांग भी की थी.राजेंद्र राठौर ने युवक की भाभी का बीमा कराने के लिए प्रेरित किया और फिर 40 लाख रुपये की डाक घर की बीमा हासिल करने के लिए युवक की भाभी को मारने का प्लान बनाया.था

युवक ने SP ऑफिस में खाया जहर | शिकायत लेकर पहुंचा था पीड़ित

छत्तीसगढ़ के सरगुजा जिले में कॉलेज की एक छात्रा के साथ स्कूल टीचर आपत्तिजनक हालत में पकड़ाया है। दोनों जंगल किनारे कार में सवार थे। इस दौरान स्थानीय युवकों ने उनका वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। मामला बतौली थाना क्षेत्र का है।वायरल वीडियो में युवक लड़की को चेहरा दिखाने कहते रहे। उसे कार से बाहर निकलने के लिए कहा। लड़की वीडियो बनाने का विरोध करती रही। सामने आए वीडियो में टीचर ने मामले को दबाने पैसे भी ऑफर किए।इस मामले में BJP नेताओं की शिकायत पर सरगुजा DEO ने टीचर को स्कूल से हटा दिया है। उसे उदयपुर बीईओ कार्यालय में अटैच कर दिया गया है। इस मामले की जांच के लिए टीम बनाई गई है।

कॉलेज छात्रा के साथ आपत्तिजनक हालत में पकड़ाया शिक्षक,

महिला आरक्षण बिल के पास नहीं होने के बाद से सत्ताधारी भाजपा ने कांग्रेस और दूसरे विपक्षी दलों के खिलाफ सड़क से लेकर सदन तक मोर्चा खोल दिया है। केंद्र के निर्देश पर सभी भाजपा शासित राज्यों के विधान सभाओं में एक दिन का विशेष सत्र आयोजित करते हुए इस मुद्दे पर कांग्रेस के खिलाफ निंदा प्रस्ताव लाये जाने का फैसला लिया गया है।मध्य प्रदेश विधानसभा में नारी शक्ति वंदन अधिनियम पर चर्चा के लिए 27 अप्रैल को एक दिन का विशेष सत्र बुलाया जाएगा। जबकि छत्तीसगढ़ विधानसभा में इसी महीने की 30 तारीख को स्पेशल सेशनआयोजित किया जाएगा। उत्तर प्रदेश में भी 30 अप्रैल को विधानमंडल का विशेष सत्र बुलाया है।छत्तीसगढ़ भाजपा ने नगरीय निकायों और जिला पंचायतों में भी कांग्रेस को घेरने की रणनीति तैयारी कर ली है।

विधान सभाओं के साथ निकायों ,पंचायतो में निदा प्रस्ताव

इंदौर में जनसुनवाई के दौरान एक अजीब मामला सामने आया, जब हल्दी लगाए और गले में माला पहने एक दूल्हा अपनी शिकायत लेकर कलेक्टर ऑफिस पहुंचा. शादी की तैयारियों के बीच पहुंचे इस दूल्हे ने घर के सामने नाले और रास्ते पर अतिक्रमण की शिकायत की, लेकिन जांच में पूरा मामला उल्टा निकल गया. जानकारी अनुसार ग्राम अम्बामोलिया निवासी उमेश गंगोलिया ने शिकायत की थी कि नाले की गंदगी और दबंगों के अतिक्रमण के कारण उसकी शादी में परेशानी हो रही है. उसने प्रशासन से जल्द कार्रवाई की मांग की. मामले को गंभीरता से लेते हुए कलेक्टर शिवम वर्मा ने तत्काल जांच के निर्देश दिए और एसडीएम को मौके पर भेजा.

MP: खुद को बहुत स्मार्ट समझ रहा था दूल्हा

छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर में प्लास्टिक-पटाखे की दुकान में भीषण आग लग गई। मुकेश प्लास्टिक की होलसेल शॉप में आग लगी है। जहां लाखों रुपए के प्लास्टिक के सामानों और पटाखों का भंडारण था। 1 घंटे के अंदर आग ने 2 मंजिला बिल्डिंग को चपेट में ले लिया। दुकान से सटे घर में भी आग लग गई।घटना प्लास्टिक सामान जलने के बाद आग से पटाखे जलने लगे, जिससे लगातार धमाके हो रहे थे। 10KM दूर से धुंए का गुबार दिखा। कोतवाली थाना क्षेत्र की है। दोपहर 12 बजे से 4 फायर ब्रिगेड की टीम ने 100 टैंकर पानी डाला है, लेकिन आग पर काबू नहीं पाया जा सका है।देर शाम तक रेस्क्यू जारी रहा । बावजूद गोदाम से आग की लपटें निकलती रही । फायर ब्रिगेड और कोयला खदान की फायर बिग्रेड की टीमें भी आग पर काबू पाने की कोशिश में जुटी हैं।है।

अंबिकापुर में प्लास्टिक-पटाखे की दुकान में भीषण आग

छत्तीसगढ़ के सक्ती जिले के एक SI पर शादीशुदा महिला से रेप का आरोप लगा है। SI कमल मैरिषा से महिला फेसबुक पर बात करती थी। दोनों के बीच अफेयर था।महिला ने आरोप लगाया कि इस दौरान उनके बीच संबंध बने, तब SI कमल ने छिपकर उसके न्यूड बनाए। इसी बीच वह प्रेग्नेंट भी हुई। SI ने उसे धोखे से टेबलेट देकर अबॉर्शन कराया।महिला का कहना है कि SI ने उससे शादीशुदा होने की बात भी छिपाई। अब वीडियो वायरल कर देने की धमकी देकर उसे ब्लैकमेल कर रहा है। आरोप है कि शिकायत के बाद भी पुलिस ने कार्रवाई नहीं की। मामला सक्ती थाना क्षेत्र का है। SI ने इन आरोपों को झूठा बताया है।महिला शादीशुदा है, एक छोटी बच्ची भी है। पति उसे छोड़ दूसरी शादी कर लिया है।

महिला बोली- SI ने रेप कर न्यूड वीडियो बनाए

छत्तीसगढ़ के महासमुंद जिले से जमीन बंटवारे के विवाद में एक बेहद खौफनाक घटना सामने आई है, जहाँ छोटे भाई ने अपने बड़े भाई को कमरे में बंद कर पेट्रोल डालकर जिंदा जला दिया। इस घटना में बड़े भाई की दर्दनाक मौत हो गई।मामले को लेकर रिपोर्ट पर बागबाहरा थाने में आरोपी के विरूद्ध जुर्म दर्ज कर विवेचना में लिया गया है।इस सनसनीखेज वारदात से पूरे इलाके में हड़कंप मच गया है…ये खौफनाक घटना महासमुंद जिले के बागबाहरा थाना क्षेत्र के आमगांव की है…जहां जमीन बंटवारे को लेकर दो भाइयों के बीच पुराना विवाद चल रहा था…बंटवारे की बात को लेकर दोनों के बीच विवाद इतना बढ़ गया कि  बड़े भाई ने पहले डंडे से हमला किया, जिसके बाद छोटे भाई ने हंसिया से वार किया…लेकिन इसके बाद जो हुआ, उसने रिश्तों को शर्मसार कर दिया…

छोटे भाई ने अपने ही बड़े भाई को जिंदा जला दिया…

बालोद जिले में बाल विवाह का एक मामला सामने आया है, जहां शादी की तय उम्र से दो महीने कम होने के बावजूद युवक की शादी करा दी गई। मामला उजागर होते ही प्रशासन और महिला एवं बाल विकास विभाग की टीम सक्रिय हुई और विवाह को शून्य घोषित कर दिया गया।दुल्हन को रात में ससुराल लाया गया था, जिसे सुबह  सुबह पुलिस और विभागीय टीम ने सुरक्षित उसके मायके राजनांदगांव भेज दिया। जानकारी के मुताबिक, युवक की वर्तमान उम्र 20 वर्ष 10 माह है, जबकि कानूनन शादी के लिए लड़के की न्यूनतम उम्र 21 वर्ष निर्धारित है।इसके बावजूद मंगलवार-बुधवार की दरमियानी रात युवक ने राजनांदगांव स्थित लड़की के घर जाकर विवाह की रस्में पूरी कीं और दुल्हन को अपने गांव भर्रीटोला ले आया।

रात में ससुराल आई दुल्हन, सुबह लौटी मायके

मुंबई इंडियंस को IPL में सबसे बड़ी हार का सामना करना पड़ा है। टीम को चेन्नई सुपर किंग्स ने 103 रन से हरा दिया। इससे पहले मुंबई की सबसे बड़ी हार 87 रन की थी, जो 2013 में राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ आई थी। वानखेड़े स्टेडियम में खेले गए सीजन के 33वें मुकाबले में मुंबई ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी चुनी। चेन्नई ने 208 रन का टारगेट दिया।लक्ष्य का पीछा करते हुए मुंबई की टीम 19 ओवर में 104 रन बनाकर ऑलआउट हो गई। अकील हुसैन ने शानदार गेंदबाजी करते हुए 4 विकेट लिए। नूर अहमद को 2 विकेट मिला।इससे पहले चेन्नई ने 20 ओवर में 6 विकेट पर 207 रन बनाए। संजू सैमसन ने नाबाद 101 रन की पारी खेली, जो उनके IPL करियर की पांचवीं सेंचुरी रही। उन्होंने अपनी पारी में 10 चौके और 6 छक्के लगाए।

मुंबई की IPL में सबसे बड़ी हार:चेन्नई ने 103 रन से हराया
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments