छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले के रजगामार चौकी क्षेत्र से एक बेहद सनसनीखेज और दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है। यहां एक पति ने चरित्र शंका के चलते अपनी ही पत्नी की निर्मम हत्या कर दी। यह घटना ग्राम बुंदेली की है, जिसने पूरे इलाके में दहशत फैला दी है। मिली जानकारी के अनुसार, आरोपी सालिक राम यादव ने घरेलू विवाद और शक के चलते अपनी पत्नी की हत्या कर दी। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि आरोपी को पत्नी के चरित्र पर संदेह था, जिसके कारण दोनों के बीच लंबे समय से विवाद चल रहा था। इसी विवाद ने हिंसक रूप ले लिया और आरोपी ने इस जघन्य वारदात को अंजाम दे दिया।घटना की भयावहता यहीं खत्म नहीं होती। आरोपी ने हत्या के बाद पत्नी का सिर धड़ से अलग कर दिया और फिर कटा हुआ सिर लेकर गांव में घूमता रहा।
पत्नी का गला कटा सिर हाथ में लेकर घूमता रहा
कभी गोलियों की गूंज से दहला रहने वाला बस्तर…अब खेल के मैदानों में गूंजेगा बच्चों का उत्साह…क्रिकेट के भगवान कहे जाने वाले सचिन तेंदुलकर बुधवार को बस्तर में खेल क्रांति की शुरुआत करने पहुंचे सचिन तेंदुलकर का ये दौरा सिर्फ एक विजिट नहीं, बल्कि बदलाव का बड़ा संदेश है… माँ दंतेश्वरी की पावन धरा पर भारत रत्न और क्रिकेट के महानायक सचिन तेंदुलकर के आगमन पर सोशल मीडिया हैंडल एक्स पर पोस्ट करते हुए कहा कि, दंतेवाड़ा जिले के सुदूर वनांचल क्षेत्र छिंदनार ग्राम में सचिन तेंदुलकर का आगमन बदलते हुए बस्तर की सशक्त पहचान है। यह उस नए बस्तर की तस्वीर प्रस्तुत करता है, उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि इस तरह की पहल बस्तर के युवाओं को नई दिशा देंगी और उन्हें अपने सपनों को साकार करने के लिए प्रेरित करेंगी।
क्रिकेट के भगवान से मिलकर गदगद हुए बस्तर के खिलाड़ी,
छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में देर रात EWS की 3 मंजिला इमारत से बॉयफ्रेंड-गर्लफ्रेंड ने छलांग लगा दी। इस हादसे में युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि युवती गंभीर रूप से घायल हो गई। उसे तुरंत इलाज के लिए सिम्स अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसकी हालत नाजुक बताई जा रही है।शुरुआती जांच में पता चला है कि दोनों के बीच करीब 3 साल से अफेयर था। युवक पहले EWS कॉलोनी में रहता था। कॉलोनी में उसकी पहचान थी। घटना वाली रात दोनों बिल्डिंग की छत पहुंचे थे। छत पर शराब की बोतल, गिलास, कपड़े, कंबल और बेडशीट भी मिले हैं, जिससे लगता है कि दोनों ने वहां शराब पी थी।पुलिस ने आशंका जताई है कि शराब पीने के बाद किसी बात को लेकर दोनों के बीच झगड़ा हुआ और दोनों छत से कूद गए।
गर्लफ्रेंड-बॉयफ्रेंड ने 3 मंजिला इमारत से लगाई छलांग
सरगुजा ACB की टीम ने सूरजपुर जिले के सें धोपारा में पटवारी को 25 हजार रुपए रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। पटवारी जमीन नामांतरण और रिपोर्ट बनाने के लिए रिश्वत मांग रहा था। इसकी शिकायत युवक ने ACB से की थी। बुधवार को ACB की टीम ने जाल बिछाकर पटवारी को उसके ऑफिस में ही रिश्वत लेते पकड़ लिया और उसे गिरफ्तार कर लिया।जानकारी के अनुसार, सूरजपुर जिले के मरहटा गांव के रहने वाले रूप सिंह ने सरगुजा एंटी करप्शन ब्यूरो में शिकायत की थी। उन्होंने बताया कि उनके और उनकी बहन के नाम पर सेंधोपारा, तहसील प्रतापपुर में जमीन है, जिसे SECL की महामाया खदान के लिए अधिग्रहित किया गया है।
सूरजपुर में 25 हजार रुपए रिश्वत लेते पटवारी गिरफ्तार
बलौदाबाजार के गिधपुरी थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम भवानीपुर में बुधवार दोपहर एक सड़क हादसा हुआ। चिखली रेत घाट से रेत लेकर आ रहे एक हाइवा ने सामने से आ रहे डीजल-पेट्रोल टैंकर को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों वाहनों के अगले हिस्से बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए और दोनों ड्राइवर अपने-अपने वाहनों के स्टेयरिंग में फंस गए।गिधपुरी पुलिस मौके पर पहुंची। थाना प्रभारी उनेख देशमुख ने बताया कि डीजल-पेट्रोल टैंकर बलौदाबाजार से डीजल खाली कर डिपो मंदिरहसोद लौट रहा था, तभी भवानीपुर के पास यह दुर्घटना हुई। पुलिस और स्थानीय लोगों ने जेसीबी मशीन की मदद से फंसे हुए ड्राइवर्स को बाहर निकाला।
टैंकर-हाइवा की टक्कर, दो ड्राइवर घायल
छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर में युवक ने पटवारी की पिटाई कर दी। पटवारी के साथ-साथ ऑपरेटर को भी जमकर पीटा। मारपीट का वीडियो CCTV में कैद हो गया है। अब यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। मारपीट करने वाला युवक भाजपा से जुड़ा बताया जा रहा है। आरोपी जमीन खरीदी-बिक्री का काम करता है।मामला दरिमा थाना क्षेत्र का है। दरिमा थाना क्षेत्र के ग्राम कंठी में पटवारी प्रकाश मंडल को अपने कार्यालय में बैठे हुए थे। इसी बीच पटवारी कार्यालय में घुसे युवकों का पटवारी प्रकाश मंडल से विवाद हो गया।विवाद के बाद युवक ने पटवारी और कार्यालय के कंप्यूटर ऑपरेटर के साथ जमकर मारपीट की। पटवारी जब बाहर निकला तो भी उसे युवक ने लात मारी और डंडे से पीटा। आरआई (रेवेन्यू इंस्पेक्टर) का नंबर मांगने पर विवाद हुआ था।
सरगुजा में पटवारी को लात मारी, डंडे से पीटा
रायपुर में जिंदा पैंगोलिन के साथ दो तस्कर गिरफ्तार हुए हैं। वन विभाग की टीम ने दोनों आरोपियों से पूछताछ कर रही है। पैंगोलिन को तस्करों से रेस्क्यू भी कर लिया गया है। आरोपी शिकार करने के बाद उसे बेचने की फिराक में ग्राहक की तलाश कर रहे थे। इसी दौरान सौदेबाजी के दौरान वन विभाग को सूचना मिल गई। फिलहाल आरोपियों के खिलाफ आगे की कार्रवाई की जा रही है।रायपुर वन परिक्षेत्र अधिकारी दीपक तिवारी ने बताया कि वन विभाग को सूचना मिली की दो व्यक्ति पैंगोलिन बेचने की फिराक में घूम रहे हैं। मार्केट में इसका सौदा कर रहे हैं।आरोपियों ने पैंगोलिन की कीमत करीब 50 करोड़ रुपए बताई। इस सूचना पर वन विभाग की टीम को घेराबंदी के लिए मौके पर भेजा गया।
रायपुर में जिंदा पैंगोलिन के साथ 2 तस्कर गिरफ्तार
छत्तीसगढ़ के जांजगीर-चांपा जिले में एक ढोंगी बाबा ने महिला से रेप किया है। महिला को शरीर में दर्द की परेशानी थी, इस समस्या के इलाज के लिए वह निर्मल बाबा (60) के पास गई थी। बाबा ने उसे चमत्कार से पूरा ठीक करने का झांसा दिया और प्रसाद खिलाया।भरोसे में लेकर बाबा ने उसे मैहर बुलाया, जहां एक होटल में ले जाकर उसने महिला से दुष्कर्म किया और कुछ न्यूड फोटो खींच लिए। जब पीड़िता ने विरोध किया तो बाबा ने इंस्टाग्राम पर अश्लील फोटो वायरल कर दिए। मामला पामगढ़ थाना क्षेत्र का है। पुलिस ने आरोपी को हिमाचल प्रदेश से गिरफ्तार किया है। आरोपी महाराष्ट्र के नासिक का रहने वाला है।पीड़िता ने पामगढ़ थाने में शिकायत दर्ज कराई थी।
निर्मल बाबा ने महिला से रेप कर न्यूड फोटो खींची
बीजापुर जिले के जिले के पालनार क्षेत्र में एक वरिष्ठ शिक्षक और प्रधान अध्यापक राजू पुजारी (42) ने से आत्महत्या कर ली। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुँची और शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल बीजापुर भेज दिया।पुलिस जांच के दौरान मृतक की जेब से एक सुसाइड नोट बरामद हुआ है। जानकारी के अनुसार, इस नोट में राजू पुजारी ने मानसिक रूप से प्रताड़ित किए जाने का जिक्र किया है, साथ ही कुछ लोगों के नाम भी उल्लेखित किए गए हैं।घटना के बाद परिजनों में आक्रोश है। उन्होंने पुलिस से मुलाकात कर पूरे मामले की गहन एवं निष्पक्ष जांच की मांग की है, साथ ही दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की अपील की है। बीजापुर जिला अस्पताल के सामने ग्रामीण धरने पर बैठे हैं।
बीजापुर में शिक्षक ने की आत्महत्या, सुसाइड नोट मिला
कोरबा जिले की मड़वारानी पहाड़ी से दर्शन कर लौट रहे श्रद्धालुओं से भरी पिकअप का ब्रेक फेल होने से पेड़ से टकरा गई। इस हादसे में 9 श्रद्धालु घायल हो गए, जिनमें एक मासूम बच्चे की हालत गंभीर बताई जा रही है। सभी घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।जानकारी के अनुसार, चांपा-जांजगीर जिले के सलखन गांव के 25 श्रद्धालु पिकअप में सवार होकर कोरबा के मड़वारानी पहाड़ी पर स्थित मां के दर्शन करने गए थे। दर्शन के बाद सभी ने बकरा भात खाया और अपने गांव वापस लौट रहे थे।रास्ते में उतराई के दौरान अचानक पिकअप का ब्रेक फेल हो गया। चालक वाहन को नियंत्रित नहीं कर पाया और गाड़ी अनियंत्रित होकर सीधे एक पेड़ से जा टकराई। टक्कर इतनी भीषण थी कि वाहन में सवार कई श्रद्धालु उछलकर दूर जा गिरे।
पेड़ से टकरा गई पिकअप, 9 श्रद्धालु घायल
राजस्थान रॉयल्स ने IPL 2026 में पांचवीं जीत दर्ज करते हुए लखनऊ सुपर जाएंट्स को 40 रन से हरा दिया। इकाना स्टेडियम में राजस्थान ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 6 विकेट पर 159 रन बनाए।जवाब में लखनऊ की टीम 18 ओवर में 119 रन बनाकर ऑलआउट हो गई। टीम से मिचेल मार्श ने फिफ्टी (55 रन) जरूर लगाई, लेकिन उन्हें बाकी बल्लेबाजों का साथ नहीं मिला। कप्तान ऋषभ पंत, आयुष बडोनी और ऐडन मार्करम खाता तक नहीं खोल सके।गेंदबाजी में राजस्थान से जोफ्रा आर्चर ने सबसे ज्यादा 3 विकेट लिए। रवींद्र जडेजा ने ऑलराउंड प्रदर्शन करते हुए नाबाद 43 रन बनाए और निकोलस पूरन का अहम विकेट भी लिया।
IPL 2026 में राजस्थान की पांचवीं जीत

