छत्तीसगढ़ के नारायणपुर में एक पालतू तोता पेड़ पर बैठ गया। तोते को नीचे उतारने के लिए फायर ब्रिगेड पहुंची और पानी की तेज बौछारें डाली। उसे नीचे उतारने के लिए हजारों लीटर पानी बहा दिया गया। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।बताया जा रहा है कि, यह तोता किसी अधिकारी का है, लेकिन उस अधिकारी का नाम पता नहीं चल सका है। भीषण गर्मी में पानी की किल्लत है। वीडियो सामने आने के बाद लोगों में नाराजगी देखी जा रही है। मामला OBC बॉयज हॉस्टल के पास का बताया जा रहा है।जहाएक पालतू तोता पेड़ पर बैठ गया। लंबे समय तक वहीं बैठा रहा। वह नीचे उतरने का नाम ही नहीं ले रहा था। इस दौरान फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची।पाइप से लगातार पानी डाला गया। कड़ी मशक्कत के बाद तोता नीचे उतरा।
पेड़ पर बैठा तोता, नीचे उतारने बहाया हजारों लीटर पानी
छत्तीसगढ़ के रायपुर में तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार 2 युवकों को जोरदार टक्कर मार दी। जिससे एक की मौके पर और दूसरे की अस्पताल ले जाते समय मौत हो गई। घटना मंदिर हसौद थाना इलाके की है।गुस्साए परिजनों और ग्रामीणों ने अल्ट्राटेक सीमेंट कंपनी के बाहर शव रखकर प्रदर्शन किया। मुआवजा देने की मांग की। कांग्रेस ने भी प्रदर्शन में बैठकर उनका समर्थन किया। जिसके बाद कंपनी प्रबंधन ने मृतक के परिजनों को 5-5 लाख मुआवजा देने की घोषणा की है।थाना प्रभारी आशीष यादव के मुताबिक, गोलू यादव और राजू यादव रोज की तरह काम खत्म कर सिब्बल ग्रीन से अपने घर लौट रहे थे। देर रात सरीखेड़ी के पास पहुंचे ही थे कि, तेज रफ्तार ट्रक ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। 6 घंटे के विरोध प्रदर्शन के बाद परिजन शव लेकर लौट गए।
रायपुर में ट्रक ने बाइक सवार 2 युवकों कुचला
उर्जाधानी में इन दिनों सियासत अपने चरम पर है और आरोप-प्रत्यारोप की राजनीति अब खुलकर सामने आ गई है। उद्योग मंत्री लखनलाल देवांगन और पूर्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल के बीच चल रही जुबानी जंग अब सिर्फ बयान तक सीमित नहीं रह गई, बल्कि गंभीर आरोपों के साथ सार्वजनिक मंच तक पहुंच गई है।पूर्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल ने प्रेस वार्ता के दौरान उद्योग मंत्री और उनके करीबियों पर अवैध वसूली, कमीशनखोरी और रेत-कोयला जैसे संसाधनों के अवैध कारोबार को संरक्षण देने जैसे बड़े आरोप लगाए हैं। उनका कहना है कि जिले में चल रही कई गतिविधियों के पीछे एक संगठित नेटवर्क काम कर रहा है, जिसे राजनीतिक संरक्षण प्राप्त है। सबसे बड़ा आरोप कोहड़िया स्थित मंत्री लखनलाल देवांगन के निजी आवास को लेकर लगाया गया है।
उर्जाधानी में पूर्व और वर्तमान मंत्री के बीच जुबानी जंग
बेंगलुरु से एक बेहद चौंकाने वाला मामला सामने आया है,जहा में एक युवती ने ‘वेस्टर्न स्टाइल प्रपोजल’ के बहाने अपने प्रेमी किरण की हत्या कर दी. उसने उसे घर बुलाकर हाथ-पैर बांधे, आंखों परपट्टी बांधी और मिट्टी का तेल डालकर आग लगा दी. दोनों टेलीकॉम कंपनी में साथ काम करते थे. शक है कि युवती ने पूरी वारदात की रिकॉर्डिंग भी की. मृतक की पहचान 27 वर्षीय किरण के रूप में हुई है, जो अपनी प्रेमिका प्रेमा के घर पहुंचा था. घर में कोई और मौजूद नहीं था. इसी दौरान युवती ने कथित तौर पर किरण से कहा कि वह उसे ‘विदेशी अंदाज’ में प्रपोज करेगी. इसके बाद उसने रस्सी से उसके हाथ-पैर बांध दिए और आंखों पर पट्टी बांध दी.मिट्टी का तेल किरण पर डाल दिया और आग लगा दी शक है कि घटना से पहले दोनों के बीच शारीरिक संबंध भी बने. आरोपी को हिरासत में लेकर जांच जारी है.
हाथ-पैर बांधे, आंखों पर पट्टी बांधी और जिंदा जला डाला.
जनकपुर वन परिक्षेत्र के ग्राम पंचायत खिरकी में उस समय अफरा तफरी और दहशत का माहौल बन गया, जब एक तेंदुआ अचानक रिहायशी मकान में घुस गया.यह घटना गुरु घासीदास टाइगर रिजर्व क्षेत्र से सटे गांव की है. टाइगर रिजर्व से लगे गांव खिरकी में हरीशचंद्र यादव के घर में अचानक तेंदुआ घुस आया. तेंदुआ कहां से और कैसे घर के अंदर आया, इसकी भनक किसी को नहीं लगी, लेकिन घरवालों ने अचानक घर के अंदर बने सेल्फ पर तेंदुए को बैठे देखा. तेंदुए को देखते ही घरवालों के होश उड़ गए. परिवार के लोग जान बचाने इधर उधर भागने लगे. वहीं आसपास के घरों में रहने वाले लोग भी दहशत में अपने घरों को छोड़ कर भाग गए.
जनकपुर में घर में घुसा तेंदुआ, घरवालों के उड़े होश
शहर में मध्य प्रदेश के सताना शहर में कत्ल का एक बेहद सनसनीखेज मामला सामने आया था। यहां पांचवीं कक्षा के एक छात्र की धारदार हथियार से गला रेत कर निर्मम हत्या कर उसकी लाश को एक नीले रंग के ड्रम में छिपा दिया गया था। पुलिस के एक अधिकारी ने बताया था कि यह घटना शहर के कोलगवां थाना क्षेत्र की बैंक कालोनी में प्रिया नर्सरी के पास किराए के एक मकान में हुई, जहां पीड़ित परिवार विगत 15 महीनों से रह रहा था।वही पुलिस ने कुछ ही घंटे की जाँच-पड़ताल और मृतक के माँ के संदेह के आधार अपर इस पूरे हत्याकांड का खुलासा कर दिया है। जानकारी के मुताबिक़ आरोपी कोई और नहीं बल्कि मृतक के घर के पास स्त्री करने वाला मथुरा नाम का शख्स निकला। आरोपी मथुरा मृतक की माँ से एकतरफा इश्क करता था। वह उससे शादी करना चाहता था,
माँ से इकतरफा इश्क, शादी की जिद.सतना हत्याकांड
कोरबा के सीएसईबी चौकी क्षेत्र अंतर्गत टीपी नगर फाटक के पास मंगलवार को रेलवे ट्रैक पर एक युवक की क्षत-विक्षत लाश मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। सुबह राहगीरों की नजर पड़ी और इसकी सूचना फाटक में ड्यूटी पर तैनात कर्मचारी और सीएसईबी चौकी पुलिस को दी गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।मौके पर कोरबा रेलवे आरपीएफ की पुलिस भी मौके पर पहुंची और घटनाक्रम की जानकारी ली। मृतक की उम्र लगभग 30 से 35 साल बताई जा रही है। उसके सिर और हाथ कटे हुए हैं।पुलिस के दवारा मृतक की पहचान करने के प्रयास किए जा रहे हैं।मामले की जांच जारी है।
कोरबा में रेलवे ट्रैक पर मिली युवक की लाश

