Monday, February 23, 2026
Homeछत्तीसगढ़सुपर फास्ट:छत्तीसगढ़ के साथ देश की 10 बड़ी खबरे

सुपर फास्ट:छत्तीसगढ़ के साथ देश की 10 बड़ी खबरे

छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में रविवार की रात को एक बड़ा एक्सीडेंट हुआ है।यहां धान से लदा हुआ ट्रक एक कार पर पलट गया। हादसे में चार लोगों की मौत की हो गई। वहीं कई और लोगों के घायल होने की खबर है। घायलों को तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया है और उनका इलाज चल रहा है। विधानसभा थाना क्षेत्र में डीपीएस स्कूल के पास हुआ है। बताया जा रहा है कि ट्रक और कार दोनों बलौदाबाजार की ओर जा रहे थे। इसी बीच ट्रक का पट्टा (हुक/लॉकिंग सिस्टम) अचानक टूट गया, जिससे ट्रक अनियंत्रित होकर बगल से गुजर रही कार पर पलट गया। कार में तिल्दा नेवरा नेवरा निवासी राजकुमार शर्मा .अस्पताल से छुट्टी होकर पत्नी के साथ कार से थे लौट रहा था ,हादसे में चालक सहित तीनो की मौत हो गई,वही  कार के परखच्चे उड़ गए।

कार पर पलटा धान से लदा ट्रक, 4 लोगों की मौत
भारतीय टीम को सुपर आठ चरण में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा। मौजूदा टूर्नामेंट में टीम की यह पहली हार है। दक्षिण अफ्रीका ने भारत को 76 रन से हराकर न केवल दक्षिण अफ्रीका ने सुपर आठ चरण में भारत का विजयी अभियान रोका साथ हि  उसके लिए सेमीफाइनल की राह कठिन कर दी। रविवार को टी20 विश्व कप 2026 का सुपर-8 का मुकाबला अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला गया। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी दक्षिण अफ्रीका ने  20 ओवर में सात विकेट पर 187 रन बनाए। जवाब में भारतीय टीम 18.5 ओवर में सिर्फ 111 रन ही बना सकी।भारतीय टीम के लिए एक खिलाड़ी पर निर्भरता रहना भारी पड़ा है। भारत ने ग्रुप चरण में लगभग हर मैच में एक बल्लेबाज के दम पर ही जीत दर्ज की है। और सुपर आठ के पहले मैच में टीम इंडिया की बल्लेबाजी की कलई खुल गई।
टी-20 वर्ल्डकप में भारत की सबसे बड़ी हार

शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद पर FIR होने पर छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का बयान सामने आया है। उन्होंने इस मामले में सीएम योगी आदित्यनाथ को ढोंगी बताया और कहा कि योगी अब निम्न स्तर पर उतर आए हैं।बघेल ने कहा कि महंत भी 24 घंटे के लिए होता पूर्ण कालिक होता है, मुख्यमंत्री भी पूर्ण कालिक होता है। दोनों पद में एक साथ कोई आदमी कैसे रह सकता है।दल्लीराजहरा जाते समय दुर्ग में मीडिया से बातचीत में बघेल ने यह बयान दिया। इसके साथ ही उन्होंने 24 फरवरी से शुरू हो रहे बजट सत्र पर भी सवाल उठाए। भूपेश बघेल ने कहा कि केवल 15 बैठकों का प्रस्तावित बजट सत्र राज्य जैसे बड़े विषयों पर चर्चा के लिए पर्याप्त नहीं है।

शंकराचार्य पर FIR..भूपेश बघेल ने योगी को बताया ढोंगी
कबीरधाम जिले की पंडरिया विधानसभा क्षेत्र में लगभग 165 आदिवासी परिवारों के सदस्यों ने अपने मूल धर्म और परंपराओं में आस्था जताते हुए घर वापसी की। यह कार्यक्रम ग्राम कुल्हीडोंगरी में प्राथमिक शाला के पास आयोजित संस्कृति गौरव सम्मान और अभिनंदन समारोह के दौरान संपन्न हुआ। स्थानीय भाजपा विधायक भावना बोहरा ने कार्यक्रम में पहुंचकर परंपरागत रूप से पांव पखारकर सभी का स्वागत किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि यह केवल धार्मिक विषय नहीं, बल्कि सांस्कृतिक अस्मिता, सामाजिक एकता और आत्मगौरव से जुड़ा व्यापक सामाजिक अभियान है।उन्होंने बताया कि क्षेत्र में सनातन संस्कृति के प्रचार प्रसार और आदिवासी तथा वनवासी संस्कृति के संरक्षण की दिशा में निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं।
कबीरधाम में 165 सदस्यों ने हिंदू धर्म में की वापसी,

छत्तीसगढ़ के रायगढ़ में प्लांट में काम करने वाली युवती के साथ सुपरवाइजर ने दुष्कर्म किया है। चाय में नशीली दवा मिलाकर उसने रेप किया, फिर आपत्तिजनक वीडियो भी बना लिया। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।32 साल युवती ने जशपुर जिले के कांसाबेल थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है। पीड़िता ने बताया कि, साल 2024-25 में वो पूंजीपथरा के ईंट प्लांट में मजूदरी काम करती थी।जहां उसकी पहचान पत्थलगांव के सेंदरीबहाल निवासी पंकज यादव (32) से हुई। वो सिंघल गेट प्लांट बंजारी में सुपरवाइजर का काम करता था। कभी कभार पंकज युवती के घर भी आना-जाना करता था। एक रात पंकज उसके कमरे में आया और चाय में नशीला पदार्थ मिलाकर उसे पिला दिया। बेसुधर हालत में युवती से रेप किया।

चाय में नशीली दवा मिलाकर युवती से रेप

छत्तीसगढ़ के बालोद जिले में बाइक सवार को बचाने की कोशिश में तेज रफ्तार ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलट गया। हादसे में ट्रैक्टर ड्राइवर की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि पीछे बैठे 15 ग्रामीण घायल हो गए। इनमें से 5 की हालत गंभीर बताई जा रही है, जिन्हें जिला अस्पताल बालोद में भर्ती कराया गया है। घटना दल्लीराजहरा थाना क्षेत्र की है। रविवार सुबह ग्राम रजही के ग्रामीण ट्रैक्टर में सवार होकर रजही डैम गए थे। वहां भोजन करने के बाद दोपहर करीब 1.30 बजे पथराटोला मार्ग से खटला लेकर वापस गांव लौट रहे थे।इसी दौरान खेत के संकरे रास्ते में सामने से आ रहे बाइक सवार को बचाने के प्रयास में ट्रैक्टर चालक ने नियंत्रण खो दिया और वाहन सड़क से नीचे उतरकर पलट गया। हादसे में चालक गौकरण दर्रो (40) की मौके पर ही मौत हो गई।

बालोद में सड़क किनारे पलटा ट्रैक्टर;1मौत,15 ग्रामीण घायल

छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले में 13 साल की बच्ची से गैंगरेप हुआ है। नारायणपुर थाना क्षेत्र के एक गांव में 2 बहनें मेहमान बनकर अपने चाचा के घर आई थी। 17 फरवरी को दोनों वापस अपने गांव लौट रही थी, तभी चौक में 9 बदमाश खड़े थे, जो नशा कर रहे थे। दोनों लड़कियों को अकेले देख उनकी नियत बिगड़ गई।बदमाशों ने बहनों से सड़क पर ही छेड़छेड़ करना शुरू कर दिया और घेर लिया। बड़ी बहन बचकर भाग निकली। मुख्य आरोपी नीरज लकड़ा (23साल  और एक नाबालिग ने छोटी बहन को पकड़ लिया। उसे कुछ दूर ले गए। मना करने पर जबरन जमीन पर पटका और रेप किया। अन्य 7 आरोपी थोड़ी दूरी पर खड़े होकर वारदात देख रहे थे।पीड़िता ने 2 दिन बाद परिजनों को पूरी आपबीती बताई। पुलिस ने सभी 9 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

घर लौट रही 13 साल की बच्ची से गैंगरेप

उत्तर प्रदेश के बाराबंकी जिले एक दूल्हे का सच सामने आने पर सनसनी फैल गई. दरअसल, शनिवार की  रात धूमधाम शादी की  रस्में जारी थीं, लेकिन सुबह नेग मांगने आए किन्नरों ने दूल्हे को पहचान लिया कि वह एक किन्नर है. यह जानकारी मिलते ही शादी समारोह में हड़कंप मच गया और तनावपूर्ण स्थिति पैदा हो गई.  शादी की रस्में अंतिम चरण में थीं और लेन-देन की प्रक्रिया चल रही थी.लड़की पक्ष ने तुरंत शादी रोक दी और दूल्हे के परिवार से सवाल किए.जैसे ही यह बात फैली, अधिकांश बराती और दूल्हे के रिश्तेदार मौके से खिसक गए. लड़की पक्ष के लोगों ने स्थिति को बिगड़ते देख दूल्हे और उसकी मां को बंधक बना  लिया और काफी देर तक हंगामा चलता रहा.

शादी के मंडप में बैठा दूल्हा निकला किन्नर

छत्तीसगढ़ में होली के दिन शराब दुकानों को लेकर अब सरकार ने यू-टर्न लिया है। सरकार ने होली के दिन अब ड्राई डे घोषित कर दिया है। पहले की तरह ही होली के दिन अब शराब की दुकानें नहीं खुलेंगी। पूर्व निर्धारित नियमों के अनुसार प्रतिबंध लागू रहेंगे। अवैध परिवहन सहित अन्य हुड़दंगियों पर कार्रवाई की जाएगी।दरअसल, छत्तीसगढ़ सरकार ने अपनी नई आबकारी नीति में होली समेत तीन ड्राई डे को खत्म कर दिया था। नई नीति के अनुसार साल 2026-27 में सिर्फ 4 दिन ड्राई डे घोषित किए गए है, इनमें 26 जनवरी गणतंत्र दिवस, 15 अगस्त स्वतंत्रता दिवस, 2 अक्टूबर गांधी जयंती और 18 दिसंबर गुरु घासी दास जयंती शामिल हैं। होली पर ड्राई डे नहीं था। इसे लेकर कई जगहों पर विरोध की खबरें आई थी।

छग.सरकार ने  फैसला बदला,होली पर बंद रहेंगी शराब दुकानें,
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments