Homeछत्तीसगढ़tilda,सावन के दूसरे सोमवार को शिवालयों में उमड़ी भीड़..सोमनाथ में हजारों कांवड़ियों...

tilda,सावन के दूसरे सोमवार को शिवालयों में उमड़ी भीड़..सोमनाथ में हजारों कांवड़ियों ने किया जलाभिषेक.

तिल्दा नेवरा- सावन के दूसरे सोमवार को आज शहर सहित आसपास के गांव के शिव मंदिरों और शिवालयों में भक्तों की जबरदस्त भीड़ रही, भक्तों ने शिवलिंग पर बेलपत्र दूध चढ़ाकरपूजा अर्चना कर सुख समृद्धि की कामना की,

शहर के सबसे पुराने देवीदीन शिव मंदिर सिंधी कैंप, महेश्वरी शिव मंदिर नेवरा, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र परिसर शिव मंदि,र भाई अमित शाह के निवास स्थान के पास शिव मंदिर, सहित अन्य सभी शिवालयों में सुबह से ही शिव भक्तों का तांता लगा रहा ..|श्रद्धालुओं ने शिवलिंग पर दूध फल-फूल. धतूरा. बेलपत्र. दही. और जल आदि से अभिषेक कर भोले की पूजा अर्चना की..

तिल्दा के सोमनाथ में शिवनाथ और खारून के पवित्र संगम स्थल पर बने प्राचीन शिव मंदिर में श्रद्धालुओं की लंबी कतारें देखी गई.. लगातार हो रही बारिश के बावजूद भक्तों का जोश देखते ही बन रहा था सैकड़ों की संख्या में पहुंचे कांवरियों ने संगम स्थल में डुबकी लगाकर भगवान शिव कादर्शन कर दिव्य शिवलिग का जलाभिषेक किया..हर-हर महादेव और जय-जय भोले के साथ बोल बम के उद्घोष के साथ पूरा मंदिर परिसर गुंजायमान होता रहा, कई लोग पूरे परिवार के साथ भगवान शिव की पूजा अर्चना करने सोमनाथ पहुंचे थे..

सोमनाथ में सावन के महीने में मेले जैसा माहौल रहता है इस बार 2 महीने का सावन होने के बावजूद आज बड़ी संख्या में शिव के दर्शन करने पहुंचे थे.. पुजारी ने बताया कि सोमवार के अलावा सावन के चल रहे पवित्र महीने की अन्य दिनों में भी यहां श्रद्धालुओं की संख्या निरंतर बढ़ती जा रही है।

RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments