Homeछत्तीसगढ़सड़कों की क्वॉलिटी में कोई कंप्रोमाइज नहीं, AI से रोड की निगरानी,...

सड़कों की क्वॉलिटी में कोई कंप्रोमाइज नहीं, AI से रोड की निगरानी, अच्छा करेंगे तो पुरस्कार गड़बड़ करेंगे तो कार्रवाई: डिप्टी सीएम विजय शर्मा

कवर्धा: बीते दिनों बोड़ला विकासखंड के खारिया से अगरी तक PMGSY की सड़क धंसने के बाद सरकार ग्रामीणों क्षेत्रों में सड़कों की गुणवत्ता को लेकर अलर्ट हो गई है. डिप्टी सीएम विजय शर्मा ने कहा कि अब प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना (PMGSY) और जन-मन योजना के तहत बनने वाली सड़कों की निगरानी आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) तकनीक से की जाएगी. सरकार का दावा है कि इससे निर्माण कार्यों में पारदर्शिता बढ़ेगी और गुणवत्ता से समझौता करने वालों पर प्रभावी कार्रवाई संभव होगी.

उपमुख्यमंत्री एवं पंचायत मंत्री विजय शर्मा ने बताया कि प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना (PMGSY) और जन-मन योजना के अंतर्गत निर्मित सड़कों की गुणवत्ता का आकलन अब आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) की मदद से किया जाएगा. उन्होंने बताया कि सबसे पहले सभी संबंधित सड़कों की विस्तृत वीडियोग्राफी कर उनका डिजिटल रिकॉर्ड तैयार किया जाएगा. इसके बाद AI आधारित प्रणाली इन वीडियो और अन्य तकनीकी आंकड़ों का विश्लेषण कर सड़क निर्माण की गुणवत्ता का मूल्यांकन करेगी. यदि किसी सड़क में निर्माण संबंधी खामियां, मानकों का उल्लंघन या गुणवत्ता में कमी पाई जाती है तो संबंधित निर्माण एजेंसी और जिम्मेदार अधिकारियों के खिलाफ नियमानुसार सख्त कार्रवाई की जाएगी.

सड़क की पूरी वीडियोग्राफी की जाएगी. इस वीडियो का एआई तकनीक से सड़क पर कहां गड्ढा है या दरारें है इसका पता चल जाएगा. फिलहाल किसी एजेंसी को नहीं दी जाएगी, बाद में इस काम को गांव करेंगे- विजय शर्मा, डिप्टी सीएम, छत्तीसगढ़

विजय शर्मा ने कहा कि राज्य सरकार गुणवत्तापूर्ण निर्माण कार्यों को सर्वोच्च प्राथमिकता दे रही है. जो एजेंसियां और अधिकारी निर्धारित मानकों के अनुरूप बेहतर कार्य करेंगे, उन्हें प्रोत्साहित और सम्मानित किया जाएगा. वहीं लापरवाही, भ्रष्टाचार या गुणवत्ता से समझौता करने वालों के प्रति किसी भी प्रकार की नरमी नहीं बरती जाएगी. डिप्टी सीएम ने ये भी आरोप लगाया कि कांग्रेस सरकार में बीजापुर में कई सड़कें नहीं बन

सरकार का मानना है कि AI आधारित मॉनिटरिंग व्यवस्था से सड़क निर्माण कार्यों का निष्पक्ष मूल्यांकन संभव होगा. इससे निर्माण की गुणवत्ता में सुधार, पारदर्शिता और जवाबदेही बढ़ेगी और ग्रामीण क्षेत्रों में बनने वाली सड़कों की दीर्घकालिक मजबूती भी सुनिश्चित की जा सकेगी.

RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments