महिला को चाकू दिखाकर दी थी जान से मारने की धमकी, पुलिस ने घेराबंदी कर दबोचा
तिल्दा नेवरा पुलिस ने शराब पीने के लिए पैसे मांगकर महिला को धमकाने वाले सूचीबद्ध गुंडा बदमाश को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी ने महिला से गाली-गलौज करते हुए चाकू दिखाकर जान से मारने की धमकी दी थी। घटना के बाद से फरार आरोपी को पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर घेराबंदी कर पकड़ लिया।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, 17 मई 2026 को तुलसी नेवरा निवासी भगवती उर्फ संजय उर्फ पोंगा यादव ने प्रार्थिया मनीषा वर्मा से शराब पीने के लिए पैसे की मांग की। पैसे नहीं देने पर आरोपी ने गाली-गलौज करते हुए चाकू निकालकर जान से मारने की धमकी दी। मामले की रिपोर्ट पर थाना तिल्दा नेवरा में अपराध दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू की गई थी।
घटना के बाद आरोपी फरार हो गया था। पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर घेराबंदी कर आरोपी को गिरफ्तार किया। आरोपी के कब्जे से घटना में प्रयुक्त चाकू भी जब्त किया गया है। पुलिस ने आरोपी के विरद्ध धारा 119(1), 296, 115(2), 351(2) बीएनएस एवं 25, 27 ARMS ACT के तहत मामला दर्ज कर गिरफ्तार किया गया और न्यायिक रिमांड पर माननीय न्यायालय में पेश किया गया जहा से उसे जेल भेज दिया गया ह।

