मेष
आज का दिन आपके लिए अति उत्साहित होकर किसी काम को करने से बचने के लिए रहेगा और बड़ों का सहयोग आपको भरपूर मात्रा में मिलता दिख रहा है। आप किसी जरूरतमंद की मदद करें, जिससे आपको मानसिक शांति मिलेगी। यदि संतान के कैरियर को लेकर आप परेशान चल रहे थे, तो आपकी वह चिंता आज दूर होगी, क्योंकि उन्हें कोई अच्छी नौकरी मिल सकती है। कार्यक्षेत्र में आपको छोटो की गलतियों को बड़प्पन दिखाते हुए माफ करें, तो आपके लिए बेहतर रहेगा। यदि कोई शारीरिक कष्ट लंबे समय से घेरे हुए हैं, तो उसमें भी आपको फायदा हो सकता है।
आज का दिन आपके लिए किसी नए काम की शुरुआत करने के लिए अच्छा रहेगा। आपके बिजनेस के प्रयास आज रंग लाएंगे। आपको कुछ बचत संबंधी योजनाएं जीवनसाथी से सलाह मशवरा करके बनानी बेहतर रहेंगी। आपके किसी मित्र से यदि संबंधों को लेकर अनबन चल रही थी, तो वह आज दूर होगी। स्थायित्व की भावना को बल मिलेगा और आप किसी सरकारी काम के नीति व नियमों को अनदेखा ना करें, नहीं तो इससे आपको समस्या हो सकती है।सरकारी नौकरी में कार्यरत लोगों को प्रमोशन मिल सकता है।
आज का दिन आपके लिए धार्मिक कार्यों में बढ़ चढ़कर हिस्सा लेने के लिए रहेगा और आप किसी भी जरूरी कागजात को दस्तखत बहुत ही सोच सावधानी से करें। आपके परिवार में यदि किसी बात को लेकर अनबन चल रही है, तो उसमें किसी बाहरी व्यक्ति से सलाह मशवरा ना करें। संतान आपकी उम्मीदों पर खरी उतरेगी। आपको किसी जल्दबाजी में लिए गए निर्णय को लेकर आपको पछतावा होगा। आपको इधर-उधर के कामों से अच्छा है कि आप अपने काम पर ध्यान लगाएं, तभी वह पूरे हो सकेंगे।
आज का दिन आपके लिए सामान्य रहने वाला है। आपके प्रभाव में वृद्धि होने से आप प्रसन्न रहेंगे। जो विद्यार्थी विदेश जाकर शिक्षा ग्रहण करना चाहते हैं, उन्हें कोई अच्छा मौका मिल सकता है। आपकी बिजनेस में तरक्की को देखकर आज परिवार के सदस्य आपके लिए किसी छोटी-मोटी सरप्राइज पार्टी का आयोजन कर सकते हैं। जीवनसाथी को आप शॉपिंग पर लेकर जा सकते हैं, जिसमें आप अपनी जेब का ख्याल अवश्य रखें, नहीं तो बाद में धन की कमी का सामना करना पड़ सकता है। आपके कुछ पुराने कर्ज काफी हद तक उतर सकते हैं।
आज का दिन आपके लिए सकारात्मक परिणाम लेकर आने वाला है। रक्त संबंधी रिश्तों को आप जोड़ने की कोशिश में लगे रहेंगे और परिवार के सदस्य एक दूसरे के करीब आएंगे, लेकिन बड़ों के साथ आप आदर सम्मान बनाए रखें। मामा पक्ष से आपको धन लाभ मिलता दिख रहा है। जो लोग प्रेम विवाह की तैयारी कर रहे हैं, उनके विवाह में भी कुछ विलंब हो सकता है, इसलिए उनकी वह इच्छा भी लटक सकती है। आप किसी बड़े निवेश के लिए किसी से धन उधार ना लें। यदि आप किसी यात्रा पर जाने की तैयारी कर रहे हैं, तो उसमें वाहन बहुत ही सावधानी से चलाएं।
आज का दिन आपके लिए मिश्रित रूप से फलदायक रहने वाला है। आपके घर किसी नए मेहमान का आगमन होने से परिवार के सभी सदस्य व्यस्त रहेंगे। नवविवाहित जातकों के जीवन में किसी नए मेहमान की दस्तक हो सकती है। आपको कोई काम यदि सौंपा जाए, तो उसमें लापरवाही बिल्कुल ना बरतें। कार्यक्षेत्र में अधिकारियों से आप कोई ऐसी बात बोल सकते हैं, जिससे वह आपसे नाराज रहेंगे। आपको यदि धन संबंधित किसी मदद की आवश्यकता होगी, तो आप अपने भाइयों से मदद मांग सकते हैं।
आज का दिन आपके लिए धन संबंधित मामलों में अच्छा रहने वाला है। आपको आय के नए स्त्रोत प्राप्त होंगे और यदि आप करियर को लेकर परेशान चल रहे थे, तो आप किसी नए बिजनेस की शुरुआत कर सकते हैं। अध्यात्म के कार्यों के प्रति आपकी रूचि और जागृत होगी। आप अपनी योजनाओं में धन बहुत ही सोच विचारकर लगाएं। आप सबको साथ लेकर चलने की कोशिश में लगे रहेंगे। विद्यार्थियों को परीक्षा में सफलता मिलने से उनकी प्रसन्नता का ठिकाना नहीं रहेगा।
आज का दिन आपके लिए संपत्ति संबंधित मामले में अच्छा रहने वाला है। आपकी किसी मन की इच्छा की पूर्ति होने से परिवार में किसी मांगलिक कार्यक्रम का आयोजन हो सकता है। कला व कौशल के प्रयासों में भी आज सुधार आएगा। आप किसी वाद विवाद को लेकर यदि परेशान चल रहे थे, तो उन सभी आपको छुटकारा मिलेगा, जो लोग नौकरी में बदलाव की सोच रहे हैं, तो उनकी वह अच्छा भी आज पूरी हो सकती है। आपका कोई पुराना लेनदेन यदि आपको लंबे समय से परेशान कर रहा था, तो उससे भी आपको छुटकारा मिलेगा।

