Homeछत्तीसगढ़विश्व पर्यावरण दिवस पर तिल्दा कोर्ट में पौधारोपण: व्यवहार न्यायधीश भावेश भट्टी...

विश्व पर्यावरण दिवस पर तिल्दा कोर्ट में पौधारोपण: व्यवहार न्यायधीश भावेश भट्टी ने लगाया पौधा

तिल्दा नेवरा -विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर शुक्रवार को व्यवहार न्यायालय परिसर तिल्दा नेवरा परिसर में पौधारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस मौके पर व्यवहार न्यायधीश भावेश भट्टी ने अधिवक्तागण की उपस्थिति में न्यायालय परिसर में पौधा लगाकर इस अभियान की शुरुआत की। इस अवसर न्यायधीश भावेश भट्टी ने पर्यावरण संरक्षण के महत्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने अधिक से अधिक वृक्षारोपण करने और लगाए गए पौधों के संरक्षण का संकल्प लिया। उन्होंने  कहा कि पर्यावरण संतुलन बनाए रखने और आने वाली पीढ़ियों के सुरक्षित भविष्य के लिए पौधरोपण अत्यंत आवश्यक है।उन्होंने कहा कि प्रत्येक व्यक्ति को अपने जीवन में कम से कम एक पौधा अवश्य लगाना चाहिए।

वृक्षारोपण अभियान में न्यायधीश भावेश भट्टी अधिवक्ता अरविन्द शर्मा, रविशंकर तिवारी (रायपुर) शिवकुमार तिवारी, मंजु तिवारी, राम बाधवा व तिल्दा न्यायलय के अधिवक्तागण और न्यायालीन कर्मचारीगण विशेष रूप उपस्थिति थे ।

कार्यक्रम के दौरान न्यायालय परिसर में हरित वातावरण को बढ़ावा देने और पर्यावरण संरक्षण के उद्देश्य से विभिन्न प्रजातियों के पौधे रोपे गए। उपस्थितजनों  ने  पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक रहने और अधिक से अधिक पौधरोपण करने की अपील की।अधिवक्ता  अरविन्द शर्मा ने पौधा  लगाकर पर्यावरण संरक्षण के प्रति अपनी प्रतिबद्धता जताई.

RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments