रायपुर-छत्तीसगढ़ में आज से भारतीय जनता पार्टी अपने एक बड़े महाजनसंपर्क अभियान की शुरुआत करने जा रही है। केंद्र की बीजेपी सरकार के 12 साल पूरे होने के मौके पर यह अभियान चलाया जा रहा है। आज से शुरू होकर यह अभियान आगामी 21 जून तक पूरे प्रदेश में चलेगा। इस दौरान मुख्यमंत्री, सांसद, विधायक और सभी बीजेपी नेता सीधे जनता के बीच जाएंगे। आज इस अभियान की केवल औपचारिक शुरुआत हो रही है।
इस अभियान को लेकर बीजेपी ने कई कार्यक्रम तय किए हैं। आने वाले 10 जून को सभी जिला मुख्यालयों में प्रेस कॉन्फ्रेंस की जाएगी और विकास प्रदर्शनी लगाई जाएगी। इसके साथ ही ‘प्रोफेशनल मीट’ कार्यक्रमों का भी आयोजन होगा। इसके बाद 12 से 14 जून तक मंडल स्तर पर संकल्प सभाएं रखी जाएंगी। फिर 15 से 17 जून तक गांवों, बस्तियों और बूथ स्तर पर चौपालें लगेंगी, जहाँ पार्टी के नेताओं का प्रवास रहेगा।
अभियान के अंतिम दिनों में योग दिवस को लेकर काम किया जाएगा। इसके तहत 17 से 20 जून तक योग दिवस की तैयारियां की जाएंगी। इसके बाद, 21 जून को पूरे प्रदेश में बड़े पैमाने पर योग दिवस का आयोजन किया जाएगा और इसी के साथ इस महाजनसंपर्क अभियान का समापन हो

