Homeछत्तीसगढ़रायपुर में विमान हादसा टला, फ्लाइट पक्षी से टकराई, 2 घंटे तक...

रायपुर में विमान हादसा टला, फ्लाइट पक्षी से टकराई, 2 घंटे तक उड़ानें हुई प्रभावित

रायपुर: माना स्थित स्वामी विवेकानंद एयरपोर्ट पर बुधवार की सुबह 8.30 बजे एक हादसा टल गया. एयर इंडिया का विमान रायपुर एयरपोर्ट पर रनवे से उतरते समय एक पक्षी से टकरा गया. इस घटना के बाद एयरपोर्ट पर हड़कंप की स्थिति पैदा हो गई. इस दौरान उड़ाने दो घंटा लेट हुई. घटना के तुरंत बाद एयरपोर्ट प्रबंधन की तकनीकी टीम सक्रिय हो गई. एयर ट्रैफिक कंट्रोल और एयरपोर्ट अथॉरिटी ने सुरक्षा प्रोटोकॉल के तहत जरूरी कदम उठाया गया.

पक्षी टकराने के बाद फ्लाइट की तकनीकी जांच की गई। (फाइल फोटो) - Dainik Bhaskar

रनवे पर उतरते समय एयर इंडिया का विमान एक पक्षी से टकरा गया. इस घटना में एयर इंडिया के विमान को कोई नुकसान नहीं हुआ है. घटना के तुरंत बाद एयरपोर्ट प्रबंधन की तकनीकी टीम सक्रिय हो गई. फ्लाइट में सवार सभी यात्री और क्रू मेंबर पूरी तरह से सुरक्षित हैं.

जानकारी के मुताबिक यह विमान दिल्ली से रायपुर पहुंचा था. लैंडिंग के दौरान हुई इस घटना के बाद एयर ट्रैफिक कंट्रोल और एयरपोर्ट अथॉरिटी ने सुरक्षा प्रोटोकॉल के तहत जरूरी कदम उठाए. विमान को सुरक्षित तरीके से पार्किंग एरिया पर ले जाया गया. जहां उसकी तकनीकी जांच की गई.

बर्ड हिट की घटना के बाद सुरक्षा को देखते हुए रनवे और विमान की जांच की गई. तकनीकी टीम की अनुमति मिलने तक कुछ समय के लिए उड़ानों के संचालन पर असर पड़ा, जिसके चलते रायपुर एयरपोर्ट से रवाना होने वाली फ्लाइट 2 घंटे देरी से उड़ान भर सकी. देरी की वजह से यात्रियों को एयरपोर्ट पर अपनी फ्लाइट का इंतजार करना पड़ा.

एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया रायपुर के असिस्टेंट जनरल मैनेजर संदीप राठौर ने ईटीवी भारत से बात करते हुए बताया कि यह एक सामान्य घटना है और महीने में इस तरह की तीन से चार बर्ड हिट की घटना होती है.

बारिश के दिनों में बर्ड हिट की घटना बढ़कर 8 से 10 तक हो जाती है. क्योंकि बारिश के दिनों में पानी गिरने के बाद पक्षी कीड़ा खाने के लिए नीचे आते हैं. फ्लाइट लैंडिंग के समय पक्षी विमान से टकरा जाते हैं. इससे किसी तरह का कोई नुकसान नहीं हुआ है. एयरक्राफ्ट से बर्ड टकराता है तो SOP फॉलो करने के 2 घंटे के बाद फ्लाइट अपने गंतव्य के लिए रवाना हो गया- संदीप राठौर, असिस्टेंट जनरल मैनेजर, एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया रायपुर

इस घटना के बाद रायपुर एयरपोर्ट के अधिकारियों ने सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए जांच प्रक्रिया पूरी की. एयरपोर्ट प्रबंधन के अनुसार किसी भी यात्री को परेशानी ना हो इसके लिए जरूरी व्यवस्थाएं भी एयरपोर्ट पर की गई थी.

RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments