23 वर्षीय महिला से तीन आरोपियों द्वारा गैंगरेप किए जाने का मामला सामने आया है
रायपुर -रायपुर अब अपराध का गढ़ बन चुकी है। यहां पिछले हफ्ते 6 लोगों की हत्या कर दी गई। वहीं अब महिला से गैंगरेप का मामला भी सामने आया है। रायपुर में बिलासपुर की महिला के साथ गैंगरेप की सनसनीखेज वारदात सामने आई है। बताया जा रहा है कि तीन दरिंदो ने मिलकर पीड़िता को शराब पिलाकर इस जघन्य अपराध को अंजाम दिया है। फ़िलहाल पुलिस ने सभी आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
23 साल की पीड़िता के मुताबिक शनिवार देर रात सरोना शराब भट्टी के पास काम की तलाश में बैठी थी। तभी तीनों आरोपी युवक उसके पास पहुंचे और बातचीत करने लगे। इसी बीच आरोपियों ने वही शराब पी और पीड़िता को भी शराब पिलाई जिसके बाद तीनो आरोपी युवकों ने महिला के साथ बारी बारी से गैंगरेप को अंजाम दिया।
इतना ही नहीं,दरिंदंगी की सारी हदें तब पार हो गई जब पीड़िता को इलाका खराब है कहकर बहलाफुसलाकर अपने साथ खाना भी खिलाने के बहाने बाइक पर बैठाकर आमापारा स्थित आर.डी.तिवारी सरकारी स्कूल मैदान में ले गए। जहां खाना खाने से पहले पीड़ित महिला को शराब पिलाई और खाना खिलाने के बाद दोबारा गैंगरेप की वारदात को अंजाम देकर फरार हो गए।
रविवार सुबह जब स्कूल के चौकीदार ने देखा कि एक महिला बेहोश पड़ी है तो आजाद चौक थाना पुलिस को सुचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने युवती को एम्स अस्पताल पहुंचाया और उसको होश आने के बाद अपबीती बताई तो पुलिस के भी होश उड़ गये। आनन फानन में पुलिस ने सरोना से लेकर आमापारा इलाके तक के कई सीसीटीवी खंगाले और आरोपियों की पहचान कर देर शाम तीनो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।
पीड़ित महिला के मुताबिक वो बिलासपुर के चकरभाठा इलाके की रहने वाली है और 3 साल पहले घर से भागकर महासमुंद जिले के बागबहारा निवासी एक युवक से शादी की जिसे काम करने उडीसा गये पति ने कटक में छोड़कर फरार हो गया। 2 महीने पहले वो रायपुर आई और छेरीखेडी स्थित एक शादी हॉल में मजदुरी कर रही थी लेकिन वहां भी काम खत्म होने के कारण काम से निकाल दिया, जिसके बाद से वो लगातार काम की तलाश में रायपुर में घुम रही थी। इसी दौरान सरोना इलाके में इन तीनो युवको से मुलाकात हुई और तीनो ने gaengrep की वारदात को अंजाम दिया।
वारदात के बाद आजादचौक थाना पुलिस ने जीरो पर गैंगरेप की धाराओ में FIR दर्जकर पुरे मामले को डीडी नगर थाना पुलिस को जांच के लिए ट्रांसफर कर दिया। फिलहाल पुलिस ने रायपुर निवासी शिवा,आयुष दुर्गा और 01 नाबालिग समेत तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। पूरे मामले में गौरतलब बात ये है कि गैगरेप की सनसनीखेज वारदात के बाद पुलिस को कोई भी आलाधिकारी इस मामले पर बात करने को तैयार नहीं है।

