Tuesday, February 24, 2026
Homeछत्तीसगढ़रायपुर में पानी भरे गड्ढे में डूबे 2 भाई...मौत: परिजन-ग्रामीणों ने चक्काजाम...

रायपुर में पानी भरे गड्ढे में डूबे 2 भाई…मौत: परिजन-ग्रामीणों ने चक्काजाम किया,

रायपुर के सरकारी स्कूल के पास दो बच्चे खेलते-खेलते सड़क किनारे बने पानी से भरे गड्ढे में गिर गए। दोनों बच्चे मौसेरे भाई थे। गड्ढे की गहराई ज्यादा होने के कारण वे बाहर नहीं निकल पाए और डूबने से उनकी मौत हो गई। मृतकों में सत्यम (8 साल) और आलोक (7 साल) शामिल थे। ये दोनों बच्चे अपनी मौसी के बेटे के जन्मदिन के मौके पर यहां आए थे।

चक्काजाम कर रहे परिजनों और ग्रामीणों को पुलिस समझाइश दे रही।

यह गड्ढा एक प्राइवेट बिल्डर द्वारा खुदवाया गया था, लेकिन उसे भरा नहीं गया था। हादसा दोपहर 3 बजे हुआ। देर शाम जब बच्चे वापस नहीं लौटे, तो परिजनों ने उनकी तलाश शुरू की।हादसे के बाद गुस्साए परिजनों ने मुआवजे की मांग को लेकर चक्काजाम कर दिया। इसके चलते रिंग रोड नंबर-3 पर करीब 3 किलोमीटर लंबा जाम लग गया। आमानाका और कबीर नगर पुलिस मौके पर पहुंचकर लोगों को समझाइश दी तब जाकर लोग शांत हुए। हादसा कबीर नगर थाना क्षेत्र के हीरापुर में हुआ।

हीरापुर-जरवाय रोड पर परिजन और ग्रामीण धरने पर बैठकर चक्काजाम कर दिया।

जानकारी के मुताबिक, प्राइवेट बिल्डर ने गड्ढे को खुदवाया था, लेकिन उसे भरा नहीं गया। जिसके चलते उसमें बारिश का पानी भर गया। रविवार की रात दो बच्चे खेलते-खेलते सड़क किनारे बने इसी पानी से भरे गड्ढे में गिर गए।आसपास मौजूद लोगों ने बच्चों को पानी में देखा, तब तक दोनों की सांसें थम चुकी थीं।ग्रामीणों ने तुरंत उन्हें बाहर निकाला और अस्पताल ले जाने की कोशिश की, लेकिन डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। बताया जा रहा है कि गड्ढा लंबे समय से खुला पड़ा था। बारिश के चलते उसमें पानी भर गया था।

घटना के बाद ग्रामीणों और परिजनों का गुस्सा फूट पड़ा। उन्होंने हीरापुर-जरवाय रोड पर चक्काजाम कर प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की। लोगों का कहना था कि खुले गड्ढे की शिकायत कई बार की गई, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई।सूचना मिलते ही कबीर नगर थाना पुलिस और स्थानीय प्रशासन मौके पर पहुंचकर लोगों को शांत कराया।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments